IND vs SA 3rd Test: पहले दिन भारत 223 रन पर ऑलआउट, कोहली ने 79 रन बनाए, जवाब में दक्षिण अफ्रीका 17/1
{"_id":"61dd31bdee47446dea1da2b9","slug":"india-vs-south-africa-3rd-test-live-score-india-vs-south-africa-3rd-test-in-newlands-cricket-ground-in-cape-town-sa-news-updates-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs SA 3rd Test: पहले दिन भारत 223 रन पर ऑलआउट, कोहली ने 79 रन बनाए, जवाब में दक्षिण अफ्रीका 17\/1","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Tue, 11 Jan 2022 09:40 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 11 Jan 2022 09:40 PM IST
खास बातें
Live Score, India vs South Africa (IND vs SA) 3rd Test: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा और निर्णायक टेस्ट केपटाउन के मैदान पर खेला जा रहा है। इस सीरीज में दोनों टीमें एक-एक की बराबरी पर हैं। तीसरा टेस्ट जीतने वाली टीम ही सीरीज अपने नाम करेगी। भारत के पास अफ्रीका में पहली टेस्ट सीरीज जीतने का मौका है।
विज्ञापन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
09:37 PM, 11-Jan-2022
IND vs SA Live Score: पहले दिन का खेल खत्म
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच केपटाउन में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट खेला जा रहा है। पहले दिन के खेल के समाप्त होने तक दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में एक गंवाकर 17 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम की पहली पारी 223 रन पर सिमट गई थी। इस लिहाज से दक्षिण अफ्रीकी टीम अब भी भारत से 206 रन पीछे है।भारतीय टीम की ओर से कप्तान विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 79 रन बनाए। इसके अलावा चेतेश्वर पुजारा ने 43 रन की पारी खेली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। केएल राहुल (12) और मयंक अग्रवाल (15) कुछ खास नहीं कर सके। पुजारा ने कोहली के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी की।
पुजारा 43 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अजिंक्य रहाणे फिर फेल रहे और 9 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कोहली ने ऋषभ पंत के साथ पांचवें विकेट के लिए 113 गेंदों पर 51 रन की साझेदारी निभाई। पंत 27 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा कोहली ने शार्दुल ठाकुर के साथ 30 गेंदों पर 30 रन की साझेदारी की। शार्दुल ने 12 रन की पारी खेली।
वहीं, रविचंद्रन अश्विन (2), जसप्रीत बुमराह (0) और मोहम्मद शमी (7) कुछ खास नहीं कर सके। उमेश यादव 4 रन बनाकर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका की ओर से कगिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके। इसके अलावा मार्को जेन्सन को तीन विकेट मिला। डुआने ओलिवियर, लुंगी एनगिडी और केशव महाराज को एक-एक विकेट मिला।
इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम को भी खराब शुरुआत मिली। दूसरे यानी जोहानिसबर्ग टेस्ट के हीरो रहे कप्तान डीन एल्गर तीन रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें जसप्रीत बुमराह ने पुजारा के हाथों कैच कराया। फिलहाल एडेन मार्करम 8 और केशव महाराज 6 रन बनाकर नाबाद हैं। सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। जो यह टेस्ट जीतेगा, सीरीज भी उसी के नाम हो जाएगी।
09:16 PM, 11-Jan-2022
IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका
पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान डीन एल्गर 16 गेंदों पर तीन रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जसप्रीत बुमराह ने चेतेश्वर पुजारा के हाथों कैच कराया। फिलहाल केशव महाराज और एडेन मार्करम क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
08:49 PM, 11-Jan-2022
IND vs SA Live Score: टीम इंडिया 223 रन पर ऑलआउट
भारतीय टीम केपटाउन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में 223 रन पर ऑलआउट हो गई है। टीम की ओर से कप्तान विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 79 रन बनाए। इसके अलावा चेतेश्वर पुजारा ने 43 रन की पारी खेली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। केएल राहुल (12) और मयंक अग्रवाल (15) कुछ खास नहीं कर सके। पुजारा ने कोहली के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी की।पुजारा 43 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अजिंक्य रहाणे फिर फेल रहे और 9 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कोहली ने ऋषभ पंत के साथ पांचवें विकेट के लिए 113 गेंदों पर 51 रन की साझेदारी निभाई। पंत 27 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा कोहली ने शार्दुल ठाकुर के साथ 30 गेंदों पर 30 रन की साझेदारी की। शार्दुल ने 12 रन की पारी खेली।
वहीं, रविचंद्रन अश्विन (2), जसप्रीत बुमराह (0) और मोहम्मद शमी (7) कुछ खास नहीं कर सके। उमेश यादव 4 रन बनाकर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका की ओर से कगिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके। इसके अलावा मार्को जेन्सन को तीन विकेट मिला। डुआने ओलिवियर, लुंगी एनगिडी और केशव महाराज को एक-एक विकेट मिला।
08:27 PM, 11-Jan-2022
IND vs SA Live Score: कोहली 79 रन बनाकर आउट
भारत को 211 रन के कुल स्कोर पर नौवां झटका लगा। अच्छी बल्लेबाजी कर रहे कप्तान विराट कोहली 79 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें कगिसो रबाडा ने विकेटकीपर वेरेन के हाथों कैच कराया। अपनी पारी में कोहली ने 201 गेंदें खेलीं और 12 चौके और एक छक्का लगाया। कोहली की यह पिछले दो साल में सर्वोच्च पारी है। रबाडा ने चौथा विकेट झटका। इससे पहले वह मयंक, रहाणे और बुमराह को आउट कर चुके हैं। इसके अलावा मार्को जेन्सन ने तीन विकेट झटके। भारत की ओर से फिलहाल मोहम्मद शमी और उमेश यादव क्रीज पर हैं।08:17 PM, 11-Jan-2022
IND vs SA Live Score: भारत को आठवां झटका
210 रन के कुल स्कोर पर भारत को आठवां झटका लगा। जसप्रीत बुमराह शून्य पर पवेलियन लौटे। उन्हें कगिसो रबाडा ने एल्गर के हाथों कैच कराया। कप्तान विराट कोहली एक छोर पर जमे हुए हैं और शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं। हालांकि, उन्हें दूसरे थओर से कोई मदद नहीं मिल रही। कोहली 78 रन बनाकर क्रीज पर हैं। फिलहाल उनका साथ निभाने उमेश यादव आए हैं।08:08 PM, 11-Jan-2022
IND vs SA Live Score: भारत को सातवां झटका
205 रन पर भारत को सातवां झटका लगा। शार्दुल ठाकुर 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें स्पिनर केशव महाराज ने कीगन पीटरसन के हाथों कैच कराया। फिलहाल विराट कोहली 73 रन बनाकर और जसप्रीत बुमराह क्रीज पर हैं। यह इस टेस्ट में अब तक गिरे विकेटों में स्पिनर को मिला पहला विकेट है। महाराज ने दक्षिण अफ्रीकी जमीन पर अपने पिछले पांच टेस्ट में यह पहला विकेट झटका है। उन्होंने घरेलू मैदान पर पिछला विकेट 17 जनवरी 2020 को झटका था। तब उन्होंने इंग्लैंड के मार्क वुड को आउट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:41 PM, 11-Jan-2022
IND vs SA Live Score: भारत को छठा झटका
भारत को 175 रन के कुल स्कोर पर छठा झटका लगा है। रविचंद्रन अश्विन 2 रन बनाकर पवेलियन चलते बने। मार्को जेन्सन ने उन्हें विकेटकीपर वेरेन के हाथों कैच कराया। जेन्सन ने तीसरा विकेट झटका। इससे पहले वह ऋषभ पंत और चेतेश्वर पुजारा को आउट कर चुके हैं। फिलहाल विराट कोहली 56 रन और शार्दुल ठाकुर शून्य पर क्रीज पर हैं।07:37 PM, 11-Jan-2022
केशव को मिला पहला ओवर
दक्षिण अफ्रीका ने अपने स्पिनर केशव महाराज को 62वें ओवर में पहली बार गेंद थमाया है। महाराज ने शानदार शुरुआत करते हुए पहला ओवर मेडेन डाला।07:35 PM, 11-Jan-2022
पंत लौटे पवेलियन
मार्को जेनसेन ने भारत की बड़ी साझेदारी को तोड़ते हुए दक्षिण अफ्रीका को पांचवीं सफलता दिलाई है। उन्होंने ऋषभ पंत को 27 रन के स्कोर पर कीगन पीटरसन के हाथों कैच कराया। 61 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 172/5, विराट कोहली (54*), रविचंद्रन अश्विन (1*)07:29 PM, 11-Jan-2022