फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs SA 1st Test Day 5 Live Score: भारत ने अफ्रीका को 113 रन से हराया, टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई

Thu, 30 Dec 2021 04:33 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 30 Dec 2021 04:33 PM IST
खास बातें

Live Score, India vs South Africa (IND vs SA) 1st Test Day 5: सेंचुरियन टेस्ट में भारतीय टीम ने अफ्रीका को 113 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत के लिए 123 रन बनाने वाले लोकेश राहुल प्लेयर ऑफ द मैच बने। 

विज्ञापन
India vs South Africa 1st Test Day 5, Live Score: IND vs SA 1st Test in Centurion South Africa, News Updates in Hindi
जीत का जश्न मनाते भारतीय खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

04:23 PM, 30-Dec-2021

भारत ने 113 रनों से जीत हासिल की

भारतीय टीम ने अफ्रीका को 113 रनों से हरा दिया है। अश्विन ने लुंगी एनगिडी को पुजारा के हाथों कैच कराकर भारत को जीत दिलाई। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 327 रन बनाए थे। इसके जवाब में अफ्रीका की पहली पारी 197 रन पर सिमट गई थी। दूसरी पारी में भारत ने 174 रन बनाए और अफ्रीका के सामने 305 रन का लक्ष्य रखा। इसका पीछा करते हुए अफ्रीकी टीम 191 रन पर सिमट गई और भारत यह मैच 113 रन से जीत गया। 

भारत के लोकेश राहुल ने इस मैच में 146 रन बनाए और उन्हें ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। वहीं मोहम्मद शमी ने आठ विकेट लिए। अफ्रीका के लिए कप्तान डीन एल्गर ने 78 और टेम्बा बावुमा ने सबसे ज्यादा 87 रन बनाए। लुंगी एनगिडी ने आठ विकेट झटके।  

 
04:20 PM, 30-Dec-2021

अश्विन ने एनगिडी का विकेट लिया

अश्विन ने अफ्रीका का आखिरी विकेट लिया। उन्होंने लुंगी एनगिडी को पुजारा के हाथों कैच आउट कराया। एनगिडी पहली ही गेंद पर पवेलियन लौट गए। अश्विन ने इस मैच में लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लिए।  
विज्ञापन
04:19 PM, 30-Dec-2021

अश्विन ने अफ्रीका को आठवां झटका दिया

अश्विन ने अफ्रीका को आठवां झटका दिया है। उन्होंने कगिसो रबादा को खाता भी नहीं खोलने दिया। मोहम्मद शमी ने उनका कैच पकड़ा। भारत अब जीत से सिर्फ एक विकेट दूर है। 
04:15 PM, 30-Dec-2021

मार्को जानेसन शमी का शिकार बने

दक्षिण अफ्रीका का आठवां विकेट गिर चुका है। मोहम्मद शमी ने मार्को जानेसन को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। उन्होंने 14 गेंद में 13 रन बनाए। शमी की ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर जानेसन ने डिफेंस करने का प्रयास किया, लेकिन उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर पंत के पास चली गई। 
03:31 PM, 30-Dec-2021

लंच के समय अफ्रीका का स्कोर 182/7

सेंचुरियन टेस्ट के पांचवे दिन लंच तक अफ्रीका की टीम ने दूसरी पारी में सात विकेट के नुकसान पर 182 रन बना लिए हैं। टेम्बा बावुमा और मार्को जानेसन क्रीज पर मौजूद हैं। यहां दोपहर के बाद बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में भारत को लंच के तुरंत बाद अफ्रीकी टीम को आउट करना होगा। लंच के दौरान भी मैदान में बारिश हो सकती है और यह मैच ड्रॉ हो सकता है। 
03:04 PM, 30-Dec-2021

मुल्डर एक रन बनाकर आउट

शमी ने अफ्रीका का सातवां विकेट लिया है। उन्होंने मुल्डर को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। मुल्डर ने एक रन बनाया। शमी की बेहतरीन गेंद पर मुल्डर ने डिफेंस करने की कोशिश की, लेकिन पिच पर गिरने के बाद गेंद बाहर की तरफ चली गई और मुल्डर के बल्ले का बाहरी किनारा लेकर पंत के दस्तानों में समा गई। अब भारतीय टीम जीत से तीन विकेट दूर है। टेम्बा बावुमा के साथ, मार्को जानेसन क्रीज पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
02:58 PM, 30-Dec-2021

अफ्रीका की छठा विकेट गिरा

सिराज ने अफ्रीका को छठा झटका दिया है। उनकी अंदर आती गेंद पर क्विंटन डिकॉक ने कट शॉट खेलने की कोशिश की और गेंद उनके बल्ले के अंदरूनी किनारे पर लगकर स्टंप में चली गई। डिकॉक ने 21 रन बनाए। 
02:43 PM, 30-Dec-2021

अफ्रीका का स्कोर 150 के पार

टेम्बा बावुमा और क्विंटन डिकॉक ने अफ्रीका का स्कोर 150 के पार पहुंचा दिया है। डिकॉक अच्छी लय में दिख रहे हैं और आसानी से चौके लगा रहे हैं। वहीं बावुमा भी क्रीज पर जमे हुए हैं। अफ्रीका को जीत के लिए 147 और भारत को जीत के लिए पांच विकेट की जरूरत है। 
02:15 PM, 30-Dec-2021

अफ्रीका का पांचवां विकेट गिरा

जसप्रीत बुमराह ने अफ्रीका को पांचवां झटका किया है। उन्होंने डीन एल्गर को एलबीडब्लू आउट किया। एल्गर ने 77 रन बनाए। बुमराह की यह गेंद ऑफ स्टंप पर गिरने के बाद सीधे एल्गर के पैड पर लगी थी और अंपायर ने उन्हें आउट दिया था। एल्गर ने अंपायर के फैसले को चुनौती दी, लेकिन गेंद स्टंप पर ही लग रही थी और उन्हें पवेलियन जाना पड़ा। इसके साथ ही अफ्रीका ने रिव्यू भी गंवा दिया। 
01:53 PM, 30-Dec-2021

शमी ने छोड़ा एल्गर का कैच

मोहम्मद शमी ने 63 रन पर डीन एल्गर का कैच छोड़ा। शमी को इस गेंद पर अतिरिक्त उछाल मिला था और गेंद एल्गर के बल्ले के ऊपरी हिस्से में लगकर गेंदबाज की तरफ गई। शमी के पास आसान कैच पकड़कर विकेट लेने के मौका था। उन्होंने अपने चेहरे के सामने कैच पकड़ने की कोशिश की और गेंद उन्हें दिखनी बंद हो गई। इसी वजह से कैच उनसे छूट गया। अफ्रीकी कप्तान को यह जीवनदान देना भारत के लिए भारी पड़ सकता है। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed