IND vs PAK Live Score: बाबर और रिजवान ने भारत से जीत छीनी, पाकिस्तान 10 विकेट से जीता
{"_id":"61755aeea969122c4507d5a4","slug":"india-vs-pakistan-t20-live-score-ind-vs-pak-t20-world-cup-match-updates-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK Live Score: बाबर और रिजवान ने भारत से जीत छीनी, पाकिस्तान 10 विकेट से जीता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 24 Oct 2021 11:12 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:12 PM IST
खास बातें
India vs Pakistan (IND vs PAK) T20: टी-20 विश्व कप के पहले ही मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा।पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हरा दिया है। पाक टीम ने 13 गेंद रहते मैच जीता। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने शानदार बल्लेबाजी की।
विज्ञापन
टी-20 विश्व कप
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
11:00 PM, 24-Oct-2021
टी-20 विश्व कप के पहले ही मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हरा दिया है। यह पाक टीम की किसी भी विश्व कप में भारत पर पहली जीत है। टी-20 विश्व कप में दोनों के बीच छह मैच हुए हैं। इसमें से पांच भारत और पाकिस्तान ने एक मैच जीता है।
पाक टीम ने 13 गेंद रहते मैच जीता। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने शानदार बल्लेबाजी की और टीम को जीत दिलाने के बाद ही दम लिया। रिजवान 55 गेंदों पर 79 रन और बाबर 52 गेंदों पर 68 रन बनाकर नाबाद रहे। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने सात विकेट पर 151 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान टीम ने 17.5 ओवर में 152 रन बनाकर मैच जीत लिया।
10:50 PM, 24-Oct-2021
भारत के हाथ से फिसल रहा मैच
पाकिस्तान की टीम ने 16 ओवर में बिना विकेट गंवाए 128 रन बना लिए हैं। बाबर आजम 63 रन और रिजवान 62 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
10:39 PM, 24-Oct-2021
रिजवान ने लगाई फिफ्टी
बाबर के बाद रिजवान ने भी फिफ्टी लगाई। उन्होंने टी-20 करियर की नौवीं फिफ्टी लगाई। पाकिस्तान का स्कोर 110 रन के पार हो चुका है।10:31 PM, 24-Oct-2021
IND vs PAK Live Score: बाबर आजम की फिफ्टी
बाबर आजम ने टी-20 करियर की 21वीं फिफ्टी लगाई। उन्होंने रिजवान के साथ मिलकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों ने मिलकर पाकिस्तान के स्कोर को बिना विकेट गंवाए 100 रन के पार पहुंचा दिया है। भारत के खिलाफ बाबर की यह पहली फिफ्टी है।10:27 PM, 24-Oct-2021
रिजवान और बाबर ने दी मजबूत शुरुआत
पाकिस्तान के ओपनर मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम ने 12 ओवर तक कोई विकेट नहीं गिरने दिया और 85 रन जोड़ लिए हैं। बाबर 44 और रिजवान 38 रन बनाकर क्रीज पर हैं।10:17 PM, 24-Oct-2021
पाकिस्तान के ओपनर मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम ने 10 ओवर में कोई विकेट नहीं गिरने दिया और 71 रन जोड़ लिए हैं। भारत को मैच में वापस आने के लिए इन दोनों को आउट करना होगा। बाबर 34 और रिजवान 35 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:08 PM, 24-Oct-2021
IND vs PAK Live Score: बाबर-रिजवान के बीच साझेदारी
पाकिस्तान के ओपनर मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम ने पचास रन की साझेदारी कर ली है। भारत को मैच में वापस आने के लिए इन दोनों को आउट करना होगा। बाबर 21 और रिजवान 31 रन बनाकर क्रीज पर हैं।10:01 PM, 24-Oct-2021
पावरप्ले में पाक का स्कोर 43/0
पावरप्ले में पाकिस्तान ने शानदार बल्लेबाजी की। टीम ने पहले छह ओवर में बिना विकेट गंवाए 43 रन बना लिए हैं। बाबर 17 और रिजवान 25 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत से तुलना की जाए तो टीम इंडिया ने पावरप्ले में 3 विकेट गंवाकर 36 रन बनाए थे।09:52 PM, 24-Oct-2021
IND vs PAK Live Score: 5 ओवर के बाद पाक का स्कोर 35/0
पांच ओवरों तक पाकिस्तान ने शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने बिना कोई विकेट गंवाए 35 रन बना लिए हैं। रिजवान 21 और बाबर आजम 14 रन बनाकर क्रीज पर हैं।09:42 PM, 24-Oct-2021