IND vs NZ: भारत की टेस्ट में सबसे बड़ी जीत, 1-0 से जीती श्रृंखला, न्यूजीलैंड को दूसरे टेस्ट में 372 रन से हराया
India vs New Zealand (IND vs NZ) 2nd Test Day 4 HIGHLIGHTS: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को दूसरे टेस्ट में 372 रन के विशाल अंतर से हराकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। टीम इंडिया ने मुंबई टेस्ट के चौथे दिन एक घंटे से भी कम समय में न्यूजीलैंड के पांचों विकेट अपने नाम की। दूसरी पारी में भारत की तरफ से अश्विन और जयंत यादव दोनों ने चार-चार विकेट झटके।
लाइव अपडेट
न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में भारत की लगातार चौथी सीरीज जीत
टीम इंडिया ने घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार चौथी टेस्ट सीरीज जीती है। भारत अब तक न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में 12 टेस्ट सीरीज खेल चुका है और उसे सभी में जीत मिली है।विराट की अगुवाई में घर में भारत की 11वीं टेस्ट सीरीज जीत
टीम इंडिया ने विराट कोहली की अगुवाई में भारत में खेली गई सभी 11 टेस्ट सीरीज पर कब्ज़ा जमाया है।भारत की घर में लगातार 14वीं टेस्ट सीरीज जीत
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट 1-0 से अपने नाम कर ली है। यह भारत की घर में लगातार 14वीं टेस्ट जीत है। भारतीय टीम ने 2013 के बाद से घर में एक भी टेस्ट सीरीज नहीं गंवाई है।टेस्ट में रनों के अंतर से भारत की टॉप-5 बड़ी जीत
- 372 रन बनाम न्यूजीलैंड, मुंबई (2021)
- 337 रन बनाम दक्षिण अफ्रीका, दिल्ली (2015)
- 321 रन बनाम न्यूजीलैंड, इंदौर (2016)
- 320 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया, मोहाली (2008)
- 318 रन बनाम वेस्टइंडीज, नॉर्थ साउंड (2019)
भारत ने रनों के लिहाज से दर्ज की सबसे बड़ी जीत
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को दूसरे टेस्ट में 372 रन के विशाल अंतर से हराकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। टीम इंडिया ने मुंबई टेस्ट के चौथे दिन एक घंटे से भी कम समय में न्यूजीलैंड के पांचों विकेट अपने नाम की। दूसरी पारी में भारत की तरफ से अश्विन और जयंत यादव दोनों ने चार-चार विकेट झटके।#TeamIndia win the 2nd Test by 372 runs to clinch the series 1-0.
— BCCI (@BCCI) December 6, 2021
Scorecard - https://t.co/KYV5Z1jAEM #INDvNZ @Paytm pic.twitter.com/uCdBEH4M6h
जयंत को चौथी सफलता
जयंत यादव ने न्यूजीलैंड के निचले क्रम को पूरी तरह से तोड़कर रख दिया है। उन्होंने पांच रन के अंदर ही न्यूजीलैंड को चार खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखा दी है। सोमेरविले एक रन के स्कोर पर मयंक को कैच दे बैठे। नए बल्लेबाज के रूप में एजाज पटेल अब क्रीज पर पहुंचे हैं।न्यूजीलैंड को एक ओवर में दोहरे झटके
जयंत यादव ने दिन का खेल शुरू होते ही न्यूजीलैंड के निचले क्रम को ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने तीन रन के अंदर तीन कीवियों को पवेलियन भेज दिया है। इस बार उन्होंने एक ही ओवर में काइल जेमीसन और टिम साउदी को खाता खोले बगैर ही पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। 54 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 165/8, विलियम सोमेरविले (0*), हेनरी निकोल्स (43*)जयंत ने किया रचिन का शिकार
रचिन रविंद्र ने जयंत यादव को दो लगातार चौके लगाए लेकिन अगली गेंद पर वह आउट होकर पवेलियन लौट गए। रचिन ने आउट होने से पहले 50 गेंदों में 18 रन बनाए।Jayant Yadav strikes again and New Zealand are 7 down.#TeamIndia three wickets away from victory.
— BCCI (@BCCI) December 6, 2021
Live - https://t.co/KYV5Z1jAEM #INDvNZ @Paytm pic.twitter.com/EHzneJEe6Y