फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs NZ Highlights: पहले दिन का खेल खत्म, भारत अपनी पहली पारी में 86/4, छह रन बनाने में गंवाए तीन विकेट

Fri, 01 Nov 2024 05:06 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 01 Nov 2024 05:06 PM IST
खास बातें

IND vs NZ Test 2024 Highlights: शुक्रवार से भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। कीवी टीम पहले ही सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले चुकी है। ऐसे में टीम इंडिया खुद को क्लीन स्वीप से बचाने उतरी है। न्यूजीलैंड ने बंगलूरू में खेला गया पहला टेस्ट आठ विकेट से और पुणे में खेला गया दूसरा टेस्ट 113 रन से अपने नाम किया था।

विज्ञापन
IND vs NZ Test Highlights: India vs New Zealand 3rd Test Match Scorecard Wankhede Stadium Updates
यशस्वी जायसवाल - फोटो : BCCI

लाइव अपडेट

05:02 PM, 01-Nov-2024

पहले दिन का खेल समाप्त

मुंबई टेस्ट का पहला दिन न्यूजीलैंड के नाम रहा। उन्होंने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 235 रन बनाए। जवाब में भारत ने दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में चार विकेट गंवाकर 86 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल और 31 रन और ऋषभ पंत एक रन बनाकर नाबाद हैं। एक वक्त टीम इंडिया का स्कोर 78 रन पर एक विकेट था। अब छह रन बनाने में टीम इंडिया ने तीन और विकेट गंवा दिए हैं। पहले एजाज पटेल ने लगातार दो गेंद पर यशस्वी जायसवाल और मोहम्मद सिराज को आउट किया। फिर विराट कोहली रन आउट हो गए। वह चार रन बना सके। यशस्वी 30 रन बनाकर आउट हुए थे, जबकि सिराज खाता नहीं खोल सके। वहीं, मैट हेनरी ने रोहित शर्मा को स्लिप में लाथम के हाथों कैच कराया था। वह 18 रन बना सके। भारत न्यूजीलैंड से अभी भी 149 रन पीछे है।

इससे पहले न्यूजीलैंड की पहली पारी 235 रन पर सिमट गई। कीवियों की ओर से डेरिल मिचेल ने सबसे ज्यादा 82 रन बनाए। इसके अलावा विल यंग ने 71 रन की पारी खेली। भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने पांच विकेट और वॉशिंगटन सुंदर ने चार विकेट झटके। आकाश दीप को एक विकेट मिला। 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही थी। 15 के स्कोर पर टीम को पहला झटका लगा। आकाश दीप ने डेवोन कॉनवे को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह चार रन बना सके। इसके बाद कप्तान टॉम लाथम ने विल यंग के साथ 44 रन की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी को वॉशिंगटन सुंदर ने तोड़ा। उन्होंने लाथम को क्लीन बोल्ड किया। लाथम 28 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सुंदर ने रचिन रवींद्र को भी क्लीन बोल्ड किया। वह पांच रन बना सके। सुंदर ने रचिन को लगातार तीन पारियों में तीसरी बार आउट किया।

रचिन के आउट होने के बाद यंग ने डेरिल मिचेल के साथ चौथे विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी निभाई। इस दौरान यंग ने टेस्ट करियर का आठवां अर्धशतक जड़ा। इस साझेदारी को रवींद्र जडेजा ने तोड़ा। कीवी पारी के 44वें ओवर में जडेजा ने दो विकेट लिए। उन्होंने पहले यंग को स्लिप में कैच आउट कराया। फिर टॉम ब्लंडेल को क्लीन बोल्ड किया। यंग ने 71 रन की पारी खेली। वहीं, ब्लंडेल खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद जडेजा ने ग्लेन फिलिप्स को भी क्लीन बोल्ड किया। वह 17 रन बना सके। 

इसके बाद जडेजा ने इस पारी में दूसरी बार एक ओवर में दो विकेट चटकाए। उन्होंने कीवी पारी के 61वें ओवर में ईश सोढ़ी और मैट हेनरी को पवेलियन भेजा। सोढ़ी एल्बीडब्ल्यू आउट हुए, जबकि हेनरी क्लीन बोल्ड हुए। सोढ़ी ने सात रन बनाए, जबकि हेनरी खाता भी नहीं खोल सके। वॉशिंगटन सुंदर ने डेरिल मिचेल और एजाज पटेल (7) को आउट कर न्यूजीलैंड की पारी को 235 रन पर समेट दिया।
04:58 PM, 01-Nov-2024

IND vs NZ 3rd Test Live Score: भारत को चौथा झटका

84 के स्कोर पर भारत को चौथा झटका लगा। एक वक्त टीम इंडिया का स्कोर 78 रन पर एक विकेट था। अब छह रन बनाने में टीम इंडिया ने तीन और विकेट गंवा दिए हैं। पहले एजाज पटेल ने लगातार दो गेंद पर यशस्वी जायसवाल और मोहम्मद सिराज को आउट किया। फिर विराट कोहली रन आउट हो गए। वह चार रन बना सके। फिलहाल ऋषभ पंत और शुभमन गिल क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
04:47 PM, 01-Nov-2024

IND vs NZ 3rd Test Live Score: एजाज ने दो गेंद पर दो विकेट झटके

78 के स्कोर पर भारत को दो और झटके लगे। एजाज पटेल ने भारतीय पारी के 18वें ओवर में लगातार दो गेंदों पर यशस्वी जायसवाल और मोहम्मद सिराज को आउट किया। यशस्वी 30 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, सिराज अगली ही गेंद पर एल्बीडब्ल्यू आउट हो गए। वह खाता भी नहीं खोल सके। फिलहाल विराट कोहली और शुभमन गिल क्रीज पर हैं। यशस्वी और शुभमन के बीच 53 रन की साझेदारी हुई।
03:59 PM, 01-Nov-2024

IND vs NZ 3rd Test Live Score: भारत को पहला झटका

भारत को 25 के स्कोर पर पहला झटका लगा। वह 18 रन बनाकर मैट हेनरी का शिकार बने। इस पूरी सीरीज में रोहित फ्लॉप रहे हैं। हेनरी ने रोहित को स्लिप में कप्तान लाथम के हाथों कैच कराया। फिलहाल शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर हैं।
03:50 PM, 01-Nov-2024

IND vs NZ 3rd Test Live Score: भारत की पहली पारी शुरू

भारत की पहली पारी की शुरुआत हो चुकी है। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर हैं। भारत ने बिना विकेट गंवाए 17 रन बना लिए हैं। विलियम ओरुर्के ने बाउंड्री लाइन पर रोहित का आसान कैच ड्रॉप कर दिया। मैट हेनरी के लेग साइड में बॉल को रोहित ने फाइन लेग में खेला और वहां पर बाउंड्री पर मौजूद विलियम ने कैच छोड़ दिया। गेंद उनके हाथ से लगकर छिटक गई। 
03:16 PM, 01-Nov-2024

न्यूजीलैंड की टीम 235 रन पर ऑलआउट

न्यूजीलैंड की पहली पारी 235 रन पर सिमट गई। कीवियों की ओर से डेरिल मिचेल ने सबसे ज्यादा 82 रन बनाए। इसके अलावा विल यंग ने 71 रन की पारी खेली। भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने पांच विकेट और वॉशिंगटन सुंदर ने चार विकेट झटके। आकाश दीप को एक विकेट मिला। 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही थी। 15 के स्कोर पर टीम को पहला झटका लगा। आकाश दीप ने डेवोन कॉनवे को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह चार रन बना सके। इसके बाद कप्तान टॉम लाथम ने विल यंग के साथ 44 रन की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी को वॉशिंगटन सुंदर ने तोड़ा। उन्होंने लाथम को क्लीन बोल्ड किया। लाथम 28 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सुंदर ने रचिन रवींद्र को भी क्लीन बोल्ड किया। वह पांच रन बना सके। सुंदर ने रचिन को लगातार तीन पारियों में तीसरी बार आउट किया।

रचिन के आउट होने के बाद यंग ने डेरिल मिचेल के साथ चौथे विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी निभाई। इस दौरान यंग ने टेस्ट करियर का आठवां अर्धशतक जड़ा। इस साझेदारी को रवींद्र जडेजा ने तोड़ा। कीवी पारी के 44वें ओवर में जडेजा ने दो विकेट लिए। उन्होंने पहले यंग को स्लिप में कैच आउट कराया। फिर टॉम ब्लंडेल को क्लीन बोल्ड किया। यंग ने 71 रन की पारी खेली। वहीं, ब्लंडेल खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद जडेजा ने ग्लेन फिलिप्स को भी क्लीन बोल्ड किया। वह 17 रन बना सके। 

इसके बाद जडेजा ने इस पारी में दूसरी बार एक ओवर में दो विकेट चटकाए। उन्होंने कीवी पारी के 61वें ओवर में ईश सोढ़ी और मैट हेनरी को पवेलियन भेजा। सोढ़ी एल्बीडब्ल्यू आउट हुए, जबकि हेनरी क्लीन बोल्ड हुए। सोढ़ी ने सात रन बनाए, जबकि हेनरी खाता भी नहीं खोल सके। वॉशिंगटन सुंदर ने डेरिल मिचेल और एजाज पटेल (7) को आउट कर न्यूजीलैंड की पारी को 235 रन पर समेट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:12 PM, 01-Nov-2024

IND vs NZ 3rd Test Live Score: न्यूजीलैंड को नौवां झटका

228 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को नौवां झटका लगा। वॉशिंगटन सुंदर ने डेरिल मिचेल को रोहित के हाथों कैच कराया। वह 82 रन बना सके। फिलहाल विलियम ओरुर्के और एजाज पटेल क्रीज पर हैं। 
02:57 PM, 01-Nov-2024

IND vs NZ 3rd Test Live Score: जडेजा को पांच विकेट

जडेजा ने इस पारी में दूसरी बार एक ओवर में दो विकेट चटकाए। उन्होंने कीवी पारी के 61वें ओवर में ईश सोढ़ी और मैट हेनरी को पवेलियन भेजा। सोढ़ी एल्बीडब्ल्यू आउट हुए, जबकि हेनरी क्लीन बोल्ड हुए। सोढ़ी ने सात रन बनाए, जबकि हेनरी खाता भी नहीं खोल सके। फिलहाल डेरिल मिचेल और एजाज पटेल क्रीज पर हैं। न्यूजीलैंड ने आठ विकेट पर 217 रन बना लिए हैं।
02:14 PM, 01-Nov-2024

IND vs NZ 3rd Test Live Score: चायकाल

पहले दिन चायकाल ने न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में छह विकेट गंवाकर 192 रन बना लिए हैं। फिलहाल डेरिल मिचेल 53 रन और ईश सोढ़ी एक रन बनाकर नाबाद हैं। भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने तीन और वॉशिंगटन सुंदर ने दो विकेट लिए हैं। आकाश दीप को एक विकेट मिला है। 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही थी। 15 के स्कोर पर टीम को पहला झटका लगा। आकाश दीप ने डेवोन कॉनवे को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह चार रन बना सके। इसके बाद कप्तान टॉम लाथम ने विल यंग के साथ 44 रन की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी को वॉशिंगटन सुंदर ने तोड़ा। उन्होंने लाथम को क्लीन बोल्ड किया। लाथम 28 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सुंदर ने रचिन रवींद्र को भी क्लीन बोल्ड किया। वह पांच रन बना सके। सुंदर ने रचिन को लगातार तीन पारियों में तीसरी बार आउट किया।

रचिन के आउट होने के बाद यंग ने डेरिल मिचेल के साथ चौथे विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी निभाई। इस दौरान यंग ने टेस्ट करियर का आठवां अर्धशतक जड़ा। इस साझेदारी को रवींद्र जडेजा ने तोड़ा। कीवी पारी के 44वें ओवर में जडेजा ने दो विकेट लिए। उन्होंने पहले यंग को स्लिप में कैच आउट कराया। फिर टॉम ब्लंडेल को क्लीन बोल्ड किया। यंग ने 71 रन की पारी खेली। वहीं, ब्लंडेल खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद जडेजा ने ग्लेन फिलिप्स को भी क्लीन बोल्ड किया। वह 17 रन बना सके। 
02:05 PM, 01-Nov-2024

IND vs NZ 3rd Test Live Score: फिलिप्स भी पवेलियन लौटे

न्यूजीलैंड को 187 के स्कोर पर छठा झटका लगा। जडेजा ने ग्लेन फिलिप्स को क्लीन बोल्ड किया। वह 17 रन बना सके। फिलहाल डेरिल मिचेल का साथ निभाने ईश सोढ़ी आए हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed