IND vs NZ Highlights: दिन की अंतिम गेंद पर आउट हुए कोहली, स्टंप के समय भारत का स्कोर 231/3
{"_id":"6711cf5daf365dbee306875a","slug":"india-vs-new-zealand-live-cricket-score-ind-vs-nz-2024-1st-test-match-day-3-at-match-score-updates-2024-10-18","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ Highlights: दिन की अंतिम गेंद पर आउट हुए कोहली, स्टंप के समय भारत का स्कोर 231\/3","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Fri, 18 Oct 2024 05:23 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 18 Oct 2024 05:23 PM IST
खास बातें
IND vs NZ 1st Test Day 3 : न्यूजीलैंड ने तीसरे दिन भारत के खिलाफ 356 रनों की बड़ी बढ़त हासिल की। जवाब में भारत ने भी दूसरी पारी में तीन विकेट पर 231 रन बना लिए हैं। भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और सरफराज खान ने अर्धशतक जड़े। भारतीय टीम हालांकि, फिलहाल 125 रन पीछे चल रही है।
विज्ञापन
सरफराज और विराट कोहली
- फोटो : BCCI
लाइव अपडेट
05:18 PM, 18-Oct-2024
IND vs NZ 1st Test Live Score: तीसरे दिन का खेल समाप्त
भारत ने तीसरे दिन के खेल की अंतिम गेंद पर सेट बल्लेबाज विराट कोहली का विकेट गंवाया। कोहली और सरफराज खान के बीच शानदार साझेदारी चल रही थी जिसे ग्लेन फिलिप्स ने कोहली को आउट कर तोड़ा। भारत ने इस तरह दिन के खेल की समाप्ति तक दूसरी पारी में तीन विकेट पर 231 रन बना लिए हैं। भारत अभी भी न्यूजीलैंड से 125 रन पीछे चल रहा है। स्टंप के समय सरफराज खान 78 गेंदों पर सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 70 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।न्यूजीलैंड ने तीसरे दिन अपनी पहली पारी में 402 रन बनाए और 356 रनों की बड़ी बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल और कप्तान रोहित शर्मा ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 72 रन जोड़े। इस साझेदारी का अंत यशस्वी जायसवाल के आउट होने से हुआ। यशस्वी 52 गेंदों पर 35 रन बनाए। इसके बाद रोहित ने शानदार पारी खेली और टेस्ट करियर का 18वां अर्धशतक जड़ा, लेकिन वह अजीब तरीके से आउट हुए। रोहित ने 63 गेंदों पर आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 52 रन बनाए।
दो झटके लगने के बाद कोहली और सरफराज ने मोर्चा संभाला और दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 136 रनों की साझेदारी की। पहले सरफराज ने अपने टेस्ट करियर का चौथा अर्धशतक लगाया और फिर कोहली ने भी पचासा जड़ा। इस दौरान कोहली टेस्ट में नौ हजार रन पूरे करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बने। कोहली और सरफराज ने काफी हद तक भारत को मुश्किल से निकाल दिया, लेकिन कोहली फिलिप्स की गेंद पर विकेटकीपर के हाथों कैच आउट हुए और इस साझेदारी का अंत हो गया। कोहली के पवेलियन लौटने के साथ ही स्टंप की घोषणा कर दी गई। न्यूजीलैंड की ओर से एजाज पटेल को दो और फिलिप्स को अब तक एक विकेट मिला है।
05:12 PM, 18-Oct-2024
IND vs NZ 1st Test Live Score: सरफराज-कोहली क्रीज पर टिके
विराट कोहली और सरफराज खान क्रीज पर टिके हुए हैं। दोनों की शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत ने दूसरी पारी में 200 रन से अधिक का स्कोर कर लिया है। सरफराज और कोहली के बीच अब तक 134 रनों की साझेदारी हुई है, लेकिन टीम न्यूजीलैंड से 127 रन पीछे चल रही है।
विज्ञापन
04:44 PM, 18-Oct-2024
IND vs NZ 1st Test Live Score: कोहली के टेस्ट में नौ हजार रन पूरे
भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में नौ हजार रन पूरे कर लिए हैं और वह ऐसा करने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने सरफराज खान के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी पूरी कर ली है। कोहली और सरफराज दोनों ने ही अर्धशतक जड़े और भारत को मुश्किल से निकालने का प्रयास किया। भारत हालांकि, अभी भी न्यूजीलैंड से 143 रन पीछे चल रहा है।04:29 PM, 18-Oct-2024
IND vs NZ 1st Test Live Score: कोहली का पचासा
सरफराज खान के बाद भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने भी पचासा जड़ा। यह उनके टेस्ट करियर का 31वां अर्धशतक है। कोहली और सरफराज के बीच इस तरह तीसरे विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी भी पूरी हो गई है। सरफराज 56 और कोहली 51 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत हालांकि, न्यूजीलैंड से अभी भी 160 रन पीछे चल रहा है।04:18 PM, 18-Oct-2024
IND vs NZ 1st Test Live Score: सरफराज खान ने जड़ा अर्धशतक
सरफराज खान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा। सरफराज ने 42 गेंदों पर पचासा लगाया जो उनके टेस्ट करियर का चौथा अर्धशतक है। सरफराज के साथ दूसरे छोर पर कोहली भी अच्छा साथ निभा रहे हैं। दोनों खिलाड़ियों के बीच अब तक तीसरे विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी हो चुकी है।03:56 PM, 18-Oct-2024
IND vs NZ 1st Test Live Score: सरफराज-कोहली की अर्धशतकीय साझेदारी
दो विकेट गंवाने के बाद विराट कोहली और सरफराज खान ने भारतीय पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। यशस्वी और कप्तान रोहित का विकेट गंवाने के बाद कोहली तथा सरफराज ने शानदार बल्लेबाजी की। दोनों खिलाड़ियों के बीच अब तक 76 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:36 PM, 18-Oct-2024
IND vs NZ 1st Test Live Score: भारत का स्कोर 130 रन के पार
भारत ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट गंवाकर 132 रन बना लिए हैं। विराट और सरफराज के बीच 30+ रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत अभी भी 210+ रन पीछे है।03:14 PM, 18-Oct-2024
IND vs NZ 1st Test Live Score: भारत को दूसरा झटका
भारत को 95 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। अच्छी लय में दिख रहे कप्तान रोहित शर्मा अपना विकेट फेंक बैठे। दरअसल, भारत की दूसरी पारी के 22वें ओवर में एजाज पटेल की गेंद पर रोहित ने डिफेंस किया। हालांकि, गेंद उनके बल्ले के निचले हिस्से से लगकर पीछे की तरफ गई और विकेट से टकरा गई। रोहित ने कोई रिएक्ट नहीं किया, न ही गेंद को विकेट पर जाने से रोक पाए। इस तरह आउट होने के बाद रोहित काफी निराश दिखे। उन्होंने 63 गेंद में आठ चौके और एक छक्के की मदद से 52 रन की पारी खेली। यह उनके टेस्ट करियर का 18वां अर्धशतक रहा। फिलहाल विराट कोहली और सरफराज खान क्रीज पर हैं।03:09 PM, 18-Oct-2024
IND vs NZ 1st Test Live Score: रोहित का अर्धशतक
कप्तान रोहित शर्मा ने आक्रामक अंदाज दिखाते हुए 59 गेंद में टेस्ट करियर का 18वां अर्धशतक जड़ा। पिछली पारी में फेल रहने के बाद रोहित इस पारी में जमकर चौके छक्के बरसा रहे हैं। भारत को अब तक एकमात्र झटका02:56 PM, 18-Oct-2024