IND vs NZ 1st Test Day 5 Highlights: आखिरी गेंद तक चला कानपुर टेस्ट, ड्रॉ के साथ हुआ समाप्त, एक विकेट से जीत से चूकी टीम इंडिया
India vs New Zealand (IND vs NZ) 1st Test Day 5 HIGHLIGHTS: भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ के साथ समाप्त हुआ। भारत को आखिरी दिन के आखिरी सत्र में जीत के लिए एक विकेट की दरकार थी लेकिन एजाज पटेल और रचिन रविंद्र ने आखिरी विकेट के लिए 52 गेंदों में 10 रन की अटूट साझेदारी की और मैच को ड्रॉ पर खत्म करने में सफल रहे।
लाइव अपडेट
पहला टेस्ट ड्रॉ
भारत ने इससे पहले मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और श्रेयस अय्यर (105) की शतकीय पारी, शुभमन गिल (52) और रविंद्र जडेजा (50) की अर्धशतकीय पारी के दम पर 345 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम टॉम लाथम (95) और विल यंग (89) पारियों के दम पर 296 रन ही बना पाई।
इसके बाद टीम इंडिया ने दूसरी पारी में श्रेयस अय्यर (65) और ऋद्धिमान साहा (61*) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 234/7 का स्कोर बनाकर पारी घोषित की और न्यूजीलैंड के सामने 284 रनों का लक्ष्य रखा। अंत में न्यूजीलैंड की टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक 165/9 बनाए।
New Zealand survive and it's a DRAW in Kanpur.
— BCCI (@BCCI) November 29, 2021
Scorecard - https://t.co/WRsJCUhS2d #INDvNZ @Paytm pic.twitter.com/TDTrEcl9ec
जडेजा को चौथी सफलता, साउदी भी आउट
रविंद्र जडेजा ने अपना चौथा विकेट ले लिया है। उन्होंने इस बार टिम साउदी को अपनी फिरकी में फंसाया और चार रन के स्कोर पर एलबीडब्लू आउट किया।Jadeja strikes again. Tim Southee gone!
— BCCI (@BCCI) November 29, 2021
One more to go!
Live - https://t.co/WRsJCUhS2d #INDvNZ @Paytm pic.twitter.com/wEscLy9SzL
जडेजा की जाल में फंसे जेमीसन
रविंद्र जडेजा ने एक और विकेट अपने नाम कर लिया है। इस बार जडेजा ने काइल जेमीसन को पांच रन के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट किया। भारत अब जीत से महज दो विकेट दूर है।And, that's the end of Jamieson's innings.
— BCCI (@BCCI) November 29, 2021
Jadeja picks up his third wicket.
Two more to go 💪💪
Live - https://t.co/9kh8Df6cv9 #INDvNZ @Paytm pic.twitter.com/M1moko2aL2
अश्विन को तीसरी सफलता, ब्लंडेल आउट
रविचंद्रन अश्विन ने अपना तीसरा विकेट हासिल कर लिया है। इस बार उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल को दो रन के स्कोर पर बोल्ड कर दिया।जडेजा ने विलियमसन का किया शिकार
रविंद्र जडेजा ने एक बार फिर से भारत को बड़ी सफलता दिलाई है। इस बार उन्होंने कप्तान केन विलियमसन को अपनी जाल में फंसाया और 24 रन के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट किया। 70 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 131/6, रचिन रविंद्र (3*), टॉम ब्लंडेल (2*)A BIG BIG Wicket as Kane Williamson departs!.
— BCCI (@BCCI) November 29, 2021
Jadeja with the wicket of the New Zealand Skipper as #TeamIndia 4 wickets away from victory.
Live - https://t.co/9kh8Df6cv9 #INDvNZ @Paytm pic.twitter.com/C2xTFEQ71N
अक्षर ने निकोल्स को निपटाया
अक्षर पटेल ने दूसरी पारी में अपना पहला विकेट हासिल कर लिया है। उन्होंने हेनरी निकोल्स को 1 रन के स्कोर पर एलबीडब्लू आउट किया। 65 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 128/5, टॉम ब्लंडेल (2*), केन विलियमसन (24*)चायकाल
आखिरी दिन का दूसरा सत्र खत्म हो गया है। यह सत्र भारत के नाम रहा। चायकाल से ठीक पहले रविंद्र जडेजा ने रॉस टेलर को दो रन के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। न्यूजीलैंड को अभी भी 159 रनों की दरकार है। न्यूजीलैंड का स्कोर: 125/4, केन विलियमसन (24*)Ravindra Jadeja gets the wicket of Ross Taylor at the stroke of Tea on Day 5.#TeamIndia need 6 more wickets to win the 1st Test.
— BCCI (@BCCI) November 29, 2021
Scorecard - https://t.co/WRsJCUhS2d #INDvNZ @Paytm pic.twitter.com/gNtZvfQfmr
टेलर भी लौटे पवेलियन
रविंद्र जडेजा ने न्यूजीलैंड को बड़ा झटका देते हुए रॉस टेलर को पवेलियन की राह दिखा दी है। जडेजा ने चायकाल से ठीक पहले टेलर को दो रन के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट किया।अश्विन ने तोड़ा हरभजन का रिकॉर्ड
रविचंद्रन अश्विन के अब टेस्ट क्रिकेट में 418 विकेट हो चुके हैं। वह अब टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में हरभजन सिंह से आगे निकल गए हैं। वह भारत की तरफ से सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनसे आगे अब सिर्फ अनिल कुंबले (619) और कपिल देव (434) ही हैं।अश्विन ने किया लाथम का शिकार
रविचंद्रन अश्विन ने न्यूजीलैंड को एक और बड़ा झटका दिया है। इस बार उन्होंने टॉम लाथम को 52 रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया।That's a big wicket as Ashwin strikes!
— BCCI (@BCCI) November 29, 2021
Tom Latham departs for 52.
Live - https://t.co/9kh8Df6cv9 #INDvNZ @Paytm pic.twitter.com/L9yqP3Pe9d