IND vs AUS Highlights: पहले दिन का खेल समाप्त, ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में 67/7, भारत से अब भी 83 रन पीछे
{"_id":"673fe17894e42859e409917b","slug":"india-vs-new-zealand-live-cricket-score-ind-vs-aus-bgt-1st-test-match-at-perth-stadium-updates-2024-11-22","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS Highlights: पहले दिन का खेल समाप्त, ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में 67\/7, भारत से अब भी 83 रन पीछे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Fri, 22 Nov 2024 03:50 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 22 Nov 2024 03:50 PM IST
खास बातें
IND vs AUS 1st Test 2024 Day 1 Highlights: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। शुक्रवार यानी 22 नवंबर से पर्थ में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। यह सीरीज दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण है और यह साफ हो जाएगा कि कौन सी टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचेगी। भारत को कम से कम चार टेस्ट जीतने की जरूरत है। साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि वह एक भी मैच न हारें। भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : BCCI
लाइव अपडेट
03:26 PM, 22-Nov-2024
पहले दिन का खेल समाप्त
पर्थ टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में सात विकेट गंवाकर 67 रन बना लिए हैं। भारत ने अपनी पहली पारी में 150 रन बनाए थे। इस लिहाज से ऑस्ट्रेलिया अब भी 83 रन पीछे है। भारतीय बल्लेबाजी के फ्लॉप रहने के बाद और 150 रन पर ऑलआउट होने के बाद ऐसा लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया हावी है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी और भी खराब रही। अभी तक कोई भी कंगारू बल्लेबाज 20 के आंकड़े से ऊपर नहीं जा सका है। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने अब तक चार विकेट लिए हैं।ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही थी। तीसरे ही ओवर में बुमराह ने नाथन मैकस्वीनी को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 10 रन बना सके। इसके बाद बुमराह ने उस्मान ख्वाजा को कोहली के हाथों कैच कराया, फिर अगली ही गेंद पर स्टीव स्मिथ को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। ख्वाजा आठ रन और स्मिथ खाता नहीं खोल सके। ट्रेविस हेड को डेब्यू कर रहे तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने क्लीन बोल्ड किया। वह 11 रन बना सके। वहीं, मिचेल मार्श छह रन बनाकर मोहम्मद सिराज का शिकार बने। सिराज ने इसके बाद लाबुशेन को एल्बीडब्ल्यू किया। वह 52 गेंद में दो रन बना सके। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को भारतीय कप्तान बुमराह ने पंत के हाथों कैच कराया। वह तीन रन बना सके। फिलहाल एलेक्स कैरी 19 रन और मिचेल स्टार्क छह रन बनाकर नाबाद हैं। बुमराह के अलावा मोहम्मद सिराज ने दो विकेट लिए, जबकि हर्षित राणा को एक विकेट मिला।
इससे पहले भारत की पहली पारी 150 रन पर सिमट गई थी। टीम इंडिया के 11 बल्लेबाज मिलकर 50 ओवर भी बल्लेबाजी नहीं कर पाए। 49.3 ओवर में पूरी टीम सिमट गई। नीतीश रेड्डी ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए। इसके अलावा ऋषभ पंत ने 37 और केएल राहुल ने 26 रन की पारी खेली। भारत की शुरुआत खराब रही थी। यशस्वी जायसवाल और तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए देवदत्त पडिक्कल खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। विराट कोहली पांच रन और ध्रुव जुरेल 11 रन बनाकर आउट हुए। वॉशिंगटन सुंदर भी चार रन बना सके। पंत और नीतीश ने सातवें विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी को कमिंस ने तोड़ा। पंत के आउट होते ही भारतीय पारी 150 रन पर सिमट गई। हर्षित राणा सात रन और बुमराह आठ रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड ने चार विकेट लिए। वहीं, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और मार्श को दो-दो विकेट मिले। इसी के साथ चायकाल भी हो गया।
03:10 PM, 22-Nov-2024
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को सातवां झटका
ऑस्ट्रेलिया की पारी भी लड़खड़ा गई है। टीम को 59 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। कप्तान जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। वह तीन रन बना सके। यह उनकी चौथी सफलता रही। इससे पहले वह ख्वाजा, मैकस्वीनी और स्मिथ को पवेलियन भेज चुके हैं। फिलहाल कैरी और स्टार्क क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
03:06 PM, 22-Nov-2024
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया के 50 रन पूरे
ऑस्ट्रेलिया के 50 रन पूरे हो गए। एलेक्स कैरी ने हर्षित राणा के खिलाफ चौका जड़कर स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया। कैरी और कमिंस फिलहाल क्रीज पर मौजूद हैं।02:59 PM, 22-Nov-2024
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका
ऑस्ट्रेलिया को लाबुशने के रूप में छठा झटका लगा। उन्हें मोहम्मद सिराज ने एलबीडब्ल्यू किया। उन्होंने 52 गेंदें खेलीं और सिर्फ दो रन बना पाए। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए पैट कमिंस उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए एलेक्स कैरी क्रीज पर मौजूद हैं।02:30 PM, 22-Nov-2024
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका
38 पर ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका लगा। मोहम्मद सिराज ने मिचेल मार्श को स्लिप में केएल राहुल के हाथों कैच कराया। राहुल ने बेहतरीन लो कैच पकड़ा। वह छह रन बना सके। मार्नस लाबुशेन काफी देर से क्रीज पर हैं और 38 गेंद में अभी तक एक रन ही बना सके हैं। उनका साथ निभाने एलेक्स कैरी आए हैं।02:00 PM, 22-Nov-2024
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका
ऑस्ट्रेलिया को 31 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। डेब्यू कर रहे हर्षित राणा ने ट्रेविस हेड को क्लीन बोल्ड किया। वह 13 गेंद में 11 रन बना सके। फिलहाल मिचेल मार्श और मार्नस लाबुशेन क्रीज पर हैं। इससे पहले जसप्रीत बुमराह ने नाथन मैकस्वीनी, उस्मान ख्वाजा और स्टीव स्मिथ को आउट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:35 PM, 22-Nov-2024
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को दो गेंद में दो झटके
जसप्रीत बुमराह हैट्रिक से चूक गए। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी सातवें ओवर में बुमराह ने लगातार दो गेंद पर दो विकेट लिए। उन्होंने ओवर की चौथी गेंद पर उस्मान ख्वाजा को स्लिप में विराट कोहली के हाथों कैच कराया। वह आठ रन बना सके थे। वहीं, इसकी अगली ही गेंद पर बुमराह ने स्टीव स्मिथ को एल्बीब्ल्यू आउट किया। वह खाता नहीं खोल सके। बुमराह ने तीनों विकेट झटके हैं। इससे पहले उन्होंने डेब्यूटांट नाथन मैकस्वीनी को आउट किया था। फिलहाल मार्नस लाबुशेन और ट्रेविस हेड क्रीज पर हैं। कोहली ने लाबुशेन का आसान कैच छोड़ा था, वरना अभी चार विकेट होते। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर तीन विकेट पर 19 रन है।01:30 PM, 22-Nov-2024
IND vs AUS Live Score: ख्वाजा-लाबुशेन क्रीज पर
ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका भी लग जाता अगर मैकस्वीनी के आउट होने के बाद वाली गेंद पर विराट कोहली लाबुशेन का कैच ले लेते। तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर मैकस्वीनी आउट हुए। इसके बाद अगली गेंद पर लाबुशेन ने डिफेंस किया। ओवर की पांचवीं गेंद पर लाबुशेन ने स्लिप में कैच छोड़ दिया। फिलहाल उस्मान ख्वाजा और लाबुशेन क्रीज पर हैं।01:13 PM, 22-Nov-2024
IND vs AUS Live Score: पहला विकेट गिरा
ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका जसप्रीत बुमराह ने 14 रन के स्कोर पर दिया। उन्होंने नाथन मैकस्वीनी को एलबीडब्ल्यू किया। वह दो चौकों की मदद से 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए मार्नस लाबुशेन उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए उस्मान ख्वाजा क्रीज पर मौजूद हैं।01:03 PM, 22-Nov-2024