IND vs ENG Highlights: पहले दिन का खेल खत्म, इंग्लैंड पहली पारी में 302/7, आखिरी दो सत्र रहे शतकवीर रूट के नाम
{"_id":"65d809052a72cef4c60b7a45","slug":"india-vs-england-live-cricket-score-ind-vs-eng-2024-4th-test-match-at-jsca-stadium-updates-2024-02-23","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG Highlights: पहले दिन का खेल खत्म, इंग्लैंड पहली पारी में 302\/7, आखिरी दो सत्र रहे शतकवीर रूट के नाम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Fri, 23 Feb 2024 04:50 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 23 Feb 2024 04:50 PM IST
खास बातें
IND vs ENG Test 2024 Day-1 Highlights : शुक्रवार से भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले की शुरुआत हुई। यह मैच रांची में खेला जा रहा है। भारतीय टीम सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है। इस मैच को जीतकर टीम इंडिया अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी। हैदराबाद में पहला मुकाबला इंग्लैंड ने जीता था। इसके बाद भारतीय टीम ने विशाखापत्तनम और राजकोट में जीत हासिल की।
विज्ञापन
जो रूट
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
04:34 PM, 23-Feb-2024
पहले दिन का खेल खत्म
भारत और इंग्लैंड के बीच रांची में चौथा टेस्ट खेला जा रहा है। पहले दिन की समाप्ती के बाद इंग्लैंड ने सात विकेट गंवाकर 302 रन बना लिए हैं। फिलहाल ओली रॉबिन्सन 31 रन और जो रूट 106 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच 57 रन की साझेदारी हो चुकी है। आज पहला सत्र भारत के नाम रहा था। आकाश दीप के तीन विकेट ने इंग्लैंड के शीर्ष क्रम को उखाड़ कर रख दिया था। उन्होंने बेन डकेट (11), ओली पोप (0) और जैक क्राउली (42) को पवेलियन भेजा। इसके बाद आकाश के कहर बरपाने के बाद बारी स्पिनर्स की थी। अश्विन ने जॉनी बेयरस्टो को और रवींद्र जडेजा ने बेन स्टोक्स को पवेलियन भेज इंग्लैंड की आधी टीम को पवेलियन भेज दिया। बेयरस्टो 38 और स्टोक्स तीन रन बना सके।लंच तक पहले सत्र में इंग्लैंड ने पांच विकेट गंवाकर 112 रन बनाए थे। इसके बाद दूसरे सत्र में यानी चायकाल तक जो रूट और बेन फोक्स ने कोई विकेट नहीं गिरने दिया। दोनों ने मिलकर उस सत्र में 86 रन जोड़े। तीसरे सत्र यानी चायकाल के बाद सिराज ने टीम इंडिया की वापसी कराई। उन्होंने रूट और फोक्स की 113 रन की साझेदारी को तोड़ा। फोक्स अर्धशतक से चूक गए। वह 47 रन बनाकर सिराज की गेंद पर कैच आउट हुए। वहीं, टॉम हार्टले 13 रन बनाकर सिराज की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। रूट ने टेस्ट करियर का 31वां शतक जड़ा। उन्होंने ओली रॉबिन्सन के साथ मिलकर इंग्लैंड की पारी को संभाला है। भारत की ओर से अब तक आकाश ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए हैं। वहीं, सिराज को दो विकेट मिले। रवींद्र जडेजा और अश्विन को एक-एक विकेट मिला। तीसरे सत्र में इंग्लैंड ने 29 ओवर में दो विकेट गंवाकर 104 रन बनाए।
04:06 PM, 23-Feb-2024
IND vs ENG Live: जो रूट का शतक
इंग्लैंड ने सात विकेट गंवाकर 279 रन बना लिए हैं। जो रूट ने टेस्ट करियर का 31वां शतक जड़ा। इस सीरीज की शुरुआती छह पारियों में फेल रहने के बाद आखिरकार रूट के बल्ले ने रन उगला है। उन्होंने चौका लगाकर शतक पूरा किया। फिलहाल रॉबिन्सन 13 रन और रूट 103 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
02:57 PM, 23-Feb-2024
IND vs ENG Live: इंग्लैंड को सातवां झटका
इंग्लैंड को 245 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। सिराज ने बेन फोक्स को पवेलियन भेजने के बाद टॉम हार्टले को बोल्ड किया। वह 13 रन बना सके। फिलहाल जो रूट 82 रन और ओली रॉबिन्सन पांच रन बनाकर क्रीज पर हैं।02:53 PM, 23-Feb-2024
IND vs ENG Live: इंग्लैंड को छठा झटका
इंग्लैंड को 225 के स्कोर पर छठा झटका लगा। मोहम्मद सिराज ने जो रूट और बेन फोक्स की 113 रन की साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने फोक्स को जडेजा के हाथों कैच कराया। फोक्स अर्धशतक से चूक गए। वह 126 गेंद में 47 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल टॉम हार्टली एक रन और रूट 76 रन बनाकर क्रीज पर हैं। इंग्लैंड का स्कोर छह विकेट पर 227 रन है।02:38 PM, 23-Feb-2024
IND vs ENG Live: तीसरे सत्र का खेल शुरू
तीसरे सत्र के खेल की शुरुआत हो चुकी है। इंग्लैंड का स्कोर पांच विकेट पर 208 रन है। बेन फोक्स 31 रन और जो रूट 74 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक 90 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है।02:14 PM, 23-Feb-2024
IND vs ENG Live: चायकाल
पहले दिन चायकाल तक इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में पांच विकेट गंवाकर 198 रन बना लिए हैं। फिलहाल जो रूट 67 रन और बेन फोक्स 28 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक छठे विकेट के लिए 86 रन की साझेदारी हो चुकी है।पहला सत्र भारत के नाम रहा था। इंग्लैंड ने उसमें 112 रन बनाए थे और पांच विकेट गंवाए थे। दूसरे सत्र में रूट और फोक्स ने धीमी पर सूझबूझ वाली बल्लेबाजी की। इस सत्र में इंग्लैंड ने बिना विकेट गंवाए 86 रन बनाए। यह अब तक इस सीरीज में पहली बार है जब इंग्लैंड ने किसी सत्र में एक भी विकेट नहीं गंवाया है।
इंग्लैंड के लिए गेंद के हिसाब से यह सीरीज की सबसे लंबी साझेदारी है। रूट और फोक्स अब तक 221 गेंद खेल चुके हैं।। पिछली सबसे बड़ी साझेदारी हैदराबाद में पोप और फोक्स के बीच 181 गेंदों की रही थी। साथ ही भारत ने पहली बार इस सीरीज में इंग्लैंड की बल्लेबाजी के दौरान किसी सत्र में कोई विकेट नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:33 PM, 23-Feb-2024
IND vs ENG Live: रूट का अर्धशतक
इंग्लैंड ने पांच विकेट गंवाकर 176 रन बना लिए हैं। रूट ने इस सीरीज का अपना पहला अर्धशतक 108 गेंद में पूरा किया। यह उनके टेस्ट करियर का 61वां अर्धशतक रहा। एशिया में पिछली 19 पारियों में यह उनका सिर्फ दूसरा अर्धशतक है। वहीं, यह उनका भारत के खिलाफ टेस्ट में 20वां 50+ का स्कोर है। रिकी पोंटिंग के साथ वह इस मामले में शीर्ष पर हैं। रूट ने बेन फोक्स के साथ 60 से ज्यादा रन की साझेदारी भी कर ली है। 112 पर पांचवां विकेट गिरा था।01:06 PM, 23-Feb-2024
IND vs ENG Live: रूट मैदान पर जमे
इंग्लैंड ने पांच विकेट गंवाकर 156 रन बना लिए हैं। फिलहाल जो रूट 42 रन और बेन फोक्स 14 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 40 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है।12:19 PM, 23-Feb-2024
IND vs ENG Live: दूसरे सत्र का खेल शुरू
दूसरे सत्र के खेल की शुरुआत हो चुकी है। इंग्लैंड का स्कोर पांच विकेट पर 129 रन है। जो रूट 27 रन और बेन फोक्स छह रन बनाकर क्रीज पर हैं।11:29 AM, 23-Feb-2024