IND vs ENG Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत अपनी पहली पारी में 219/7, इंग्लैंड से अभी भी 134 रन पीछे
{"_id":"65d95d83502fae125a088e09","slug":"india-vs-england-live-cricket-score-ind-vs-eng-2024-4th-test-day-2-match-at-jsca-ranchi-stadium-update-2024-02-24","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत अपनी पहली पारी में 219\/7, इंग्लैंड से अभी भी 134 रन पीछे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sat, 24 Feb 2024 05:07 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 24 Feb 2024 05:07 PM IST
खास बातें
IND vs ENG 4th Test Day 2 Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच रांची में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला जारी है। भारतीय टीम फिलहाल सीरीज में 2-1 से आगे है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 353 रन बनाए। जो रूट ने शतक जड़ा और वह फॉर्म में लौट चुके हैं। फिलहाल भारत की पहली पारी जारी है।
विज्ञापन
यशस्वी जायसवाल
- फोटो : BCCI
लाइव अपडेट
04:37 PM, 24-Feb-2024
दूसरे दिन का खेल खत्म
दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। भारत ने अपनी पहली पारी में सात विकेट गंवाकर 219 रन बना लिए हैं। कुलदीप यादव 17 रन और ध्रुव जुरेल 30 रन बनाकर नाबाद हैं। इंग्लैंड ने पहली पारी में 353 रन बनाए थे। इस लिहाज से टीम इंडिया अभी भी 134 रन पीछे है। भारतीय बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया है। इंग्लिश स्पिनर्स ने कहर बरपाया है। शोएब बशीर ने चार और टॉम हार्टले ने दो विकेट लिए हैं। इसके अलावा जेम्स एंडरसन को एक विकेट मिला है।भारत की पहली पारी
कप्तान रोहित शर्मा दो रन बनाकर आउट हुए थे। इसके बाद शुभमन गिल ने यशस्वी जायसवाल के साथ 82 रन की साझेदारी निभाई। रजत पाटीदार एक बार फिर फेल रहे और वह 17 रन ही बना सके। वहीं रवींद्र जडेजा 12 रन बनाकर आउट हुए। रोहित को एंडरसन ने पवेलियन भेजा था। वहीं, शुभमन, रजत और जडेजा को शोएब बशीर ने पवेलियन भेजा। इस बीच यशस्वी ने टेस्ट करियर का तीसरा अर्धशतक लगाया। हालांकि, वह 73 रन बनाकर बशीर का शिकार बने। सरफराज 14 रन और अश्विन एक रन बनाकर आउट हुए। इन दोनों को हार्टले ने आउट किया।
04:04 PM, 24-Feb-2024
IND vs ENG Live: भारत का स्कोर 200 रन के पार
भारत ने सात विकेट गंवाकर 200 से ज्यादा रन बना लिए हैं। ध्रुव जुरेल 21 रन और कुलदीप 15 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 30 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। इंग्लैंड की ओर से शोएब बशीर ने चार और टॉम हार्टले ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
03:36 PM, 24-Feb-2024
IND vs ENG Live: अश्विन भी पवेलियन लौटे
भारत को 177 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। टॉम हार्टले ने रविचंद्रन अश्विन को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह एक रन बना सके। कुलदीप यादव और ध्रुव जुरेल क्रीज पर हैं। इंग्लैंड के स्पिनर्स कहर बरपा रहे हैं। शोएब बशीर चार और टॉम हार्टले दो विकेट ले चुके हैं।03:22 PM, 24-Feb-2024
IND vs ENG Live: भारत को छठा झटका
भारत को 171 के स्कोर पर छठा झटका लगा। सरफराज खान को टॉम हार्टले ने रूट के हाथों कैच कराया। वह 14 रन बना सके। फिलहाल रविचंद्रन अश्विन और ध्रुव जुरेल क्रीज पर हैं। इससे पहले यशस्वी 73 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे।03:04 PM, 24-Feb-2024
IND vs ENG Live: भारत को पांचवां झटका
भारत को 161 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। शोएब बशीर को चौथी सफलता मिली। उन्होंने यशस्वी जायसवाल बोल्ड किया। यशस्वी 117 गेंद में आठ चौके और एक छक्के की मदद से 73 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल सरफराज खान और ध्रुव जुरेल क्रीज पर हैं।02:43 PM, 24-Feb-2024
IND vs ENG Live: चायकाल के बाद खेल शुरू
चायकाल के बाद तीसरे सत्र के खेल की शुरुआत हो चुकी है। यशस्वी जायसवाल और सरफराज खान क्रीज पर हैं। इन दोनों पर विकेट बचाने की जिम्मेदारी है। यशस्वी ने अर्धशतक लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:08 PM, 24-Feb-2024
IND vs ENG Live: भारत को चौथा झटका
दूसरे दिन चायकाल तक भारत ने अपनी पहली पारी में चार विकेट गंवाकर 131 रन बना लिए हैं। शोएब बशीर की फिरकी में भारतीय बल्लेबाज फंसते दिख रहे हैं। उन्होंने अब तक तीन विकेट झटके हैं। बशीर ने शुभमन गिल (38), रजत पाटीदार (17) और रवींद्र जडेजा (12) को पवेलियन भेजा है। वहीं, रोहित शर्मा दो रन बनाकर एंडरसन के शिकार बने थे। भारत अब भी इंग्लैंड से 222 रन पीछे है।01:58 PM, 24-Feb-2024
IND vs ENG Live: भारत को तीसरा झटका
भारत को 112 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। रोहित शर्मा, शुभमन गिल के बाद रजत पाटीदार भी पवेलियन लौट चुके हैं। रजत अब तक इस सीरीज में फ्लॉप साबित हुए हैं। वह अब तक इस सीरीज में 32, 9, 5 और 0 की पारियां खेल चुके हैं। उनके फॉर्म को देखते हुए लग रहा कि अगले मैच में उन्हें ड्रॉप किया जा सकता है।01:43 PM, 24-Feb-2024
IND vs ENG Live: यशस्वी का अर्धशतक
यशस्वी ने टेस्ट करियर का तीसरा अर्धशतक जड़ा। यह इस सीरीज में उनका चौथा 50+ का स्कोर है। भारत ने दो विकेट पर 110 से ज्यादा रन बना लिए हैं। यशस्वी के साथ रजत पाटीदार क्रीज पर हैं।01:37 PM, 24-Feb-2024