IND vs ENG Live Score: तीसरे टेस्ट में दूसरे दिन का खेल खत्म, इंग्लैंड का स्कोर 207/2, भारत 238 रन से आगे
{"_id":"65ced432950dd883110c5c77","slug":"india-vs-england-live-cricket-score-ind-vs-eng-2024-3rd-test-day-2-match-at-rajkot-saurashtra-stadium-update-2024-02-16","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG Live Score: तीसरे टेस्ट में दूसरे दिन का खेल खत्म, इंग्लैंड का स्कोर 207\/2, भारत 238 रन से आगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Fri, 16 Feb 2024 05:15 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 16 Feb 2024 05:15 PM IST
खास बातें
Live Cricket Score Today IND vs ENG 3rd Test Day 2 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। आज मैच का दूसरा दिन है और भारतीय टीम की पहली पारी 445 रन पर खत्म हो गई। फिलहाल इंग्लैंड की पहली पारी जारी है। दूसरे दिन का खेल 207/2 पर खत्म हो गया। भारत 238 रनों से अब भी आगे है।
विज्ञापन
बेन डकेट
- फोटो : BCCI
लाइव अपडेट
04:54 PM, 16-Feb-2024
IND vs ENG Live: दूसरे दिन का खेल खत्म, इंग्लैंड का स्कोर 207/2
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच का दूसरा दिन समाप्त हो गया। इंग्लैंड का स्कोर 207/2 है। भारतीय टीम 238 रन से आगे है। फिलहाल इंग्लैंड की तरफ से बेन डकेट 133 रन और जो रुट नौ रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। इस मुकाबले की पहली पारी में भारत ने 445 रन बनाए। भारत ने दूसरे दिन का खेल 326 रन से शुरु किया।04:33 PM, 16-Feb-2024
IND vs ENG Live: इंग्लैंड को लगा दूसरा झटका
भारत को दूसरी सफलता मोहम्मद सिराज ने दिलाई। उन्होंने 30वें ओवर की आखिरी गेंद पर ओली पोप को आउट कर दिया। पोप 55 गेंद पर 39 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने बेन डकेट के साथ दूसरे विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी की। इंग्लैंड ने दो विकेट पर 182 रन बना लिए हैं। वह भारत से पहली पारी में अभी भी 263 रन पीछे है।
विज्ञापन
04:06 PM, 16-Feb-2024
IND vs ENG Live: डकेट का तूफानी शतक
बेन डकेट ने 88 गेंद पर शतक जड़ दिया। यह टेस्ट में उनका तीसरा शतक रहा। यह किसी इंग्लिश बल्लेबाज द्वारा भारत में टेस्ट में सबसे तेज शतक है। वहीं, ओवरऑल किसी विदेशी बल्लेबाज द्वारा यह तीसरा सबसे तेज शतक है। एडम गिलक्रिस्ट ने 2001 में भारत में 84 गेंद में शतक जमाया था। वेस्टइंडीज के क्लाइव लॉयड ने 1974 में 85 गेंद में शतक जड़ा था।भारत के विरुद्ध सबसे तेज टेस्ट शतक (गेंदों के हिसाब से)
- 84 गेंद: एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया), मुंबई डब्ल्यूएस 2001
- 85 गेंद: क्लाइव लॉयड (वेस्टइंडीज), बेंगलुरु 1974
- 88 गेंद: बेन डकेट (इंग्लैंड), राजकोट 2024*
- 99 गेंद: रॉस टेलर (न्यूजीलैंड), बेंगलुरु 2012
03:57 PM, 16-Feb-2024
IND vs ENG Live: डकेट शतक के करीब
इंग्लैंड ने 24 ओवर में एक विकेट गंवाकर 138 रन बना लिए हैं। फिहला बेन डकेट 82 गेंद में 97 रन और ओवली पोप 35 गेंद में 19 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी भी हो चुकी है। इंग्लिश टीम बैजबॉल की रणनीति अपना रही है। उन्हें एकमात्र झटका जैक क्राउली के रूप में लगा। अश्विन ने क्राउली को पवेलियन भेजा।03:21 PM, 16-Feb-2024
IND vs ENG Live: इंग्लैंड के 100 रन पूरे
इंग्लैंड ने 17वें ओवर में ही 100 रन का आंकड़ा छू लिया। उसका सिर्फ एक विकेट गिरा है। जैक क्राउली को अश्विन ने पवेलियन भेजकर टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट पूरे किए। फिलहाल बेन डकेट तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह 65 गेंद में 73 रन और ओली पोप 10 रन बनाकर क्रीज पर हैं।03:04 PM, 16-Feb-2024
IND vs ENG Live: इंग्लैंड को पहला झटका
इंग्लैंड को 89 के स्कोर पर पहला झटका लगा। ये 89 रन इंग्लैंड ने 13.1 ओवर में बनाए हैं। रविचंद्रन अश्विन ने जैक क्राउली को रजत पाटीदार के हाथों कैच कराया। यह अश्विन का टेस्ट में 500वां विकेट रहा। वह इस आंकड़े को छूने वाले नौवें क्रिकेटर हैं। वहीं, भारत के वह दूसरे गेंदबाज और कुल मिलाकर पांचवें स्पिनर हैं। कुंबले के नाम टेस्ट में 619 विकेट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:53 PM, 16-Feb-2024
IND vs ENG Live: इंग्लैंड की तूफानी बल्लेबाजी
इंग्लैंड ने 11 ओवर में बिना विकेट गंवाए 76 रन बना लिए हैं। इंग्लिश टीम अपने आक्रामक क्रिकेट बैजबॉल का इस्तेमाल कर रही है। डकेट ने 39 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। इन 76 रन में डकेट के 55 रन हैं। क्राउली 15 रन बनाकर क्रीज पर हैं।02:44 PM, 16-Feb-2024
IND vs ENG Live: इंग्लैंड के 50 रन पूरे
दूसरी पारी में इंग्लैंड के 50 रन पूरे हो गए हैं। उसने नौ ओवर में बिना किसी नुकसान के 54 रन बना लिए हैं। बेन डकेट 41 और जैक क्रॉली सात रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों ने पहले विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी कर ली है। भारतीय टीम को दूसरी पारी में पहले विकेट की तलाश है।02:17 PM, 16-Feb-2024
IND vs ENG Live: चायकाल
दूसरे दिन चायकाल तक इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में बिना विकेट गंवाए 31 रन बना लिए हैं। फिलहाल बेन डकेट 19 और जैक क्राउली छह रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए थे। इस लिहाज से इंग्लिश टीम अभी भी 414 रन पीछे है।01:47 PM, 16-Feb-2024