IND vs ENG Highlights: पहले दिन का खेल खत्म, पहली पारी में भारत 336/6, यशस्वी 179 रन बनाकर नाबाद
{"_id":"65bc59f6c8073f956301c7c3","slug":"india-vs-england-live-cricket-score-ind-vs-eng-2024-2nd-test-match-at-aca-vdca-stadium-updates-2024-02-02","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG Highlights: पहले दिन का खेल खत्म, पहली पारी में भारत 336\/6, यशस्वी 179 रन बनाकर नाबाद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Fri, 02 Feb 2024 04:43 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 02 Feb 2024 04:43 PM IST
खास बातें
IND vs ENG 2nd Test 2024 Day-1 Highlights : आज से भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला शुरू हुआ है। भारतीय टीम फिलहाल 0-1 से पिछड़ रही है। हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में भारत सीरीज में वापसी करने की कोशिश करेगा। दूसरा टेस्ट विशाखापत्तनम में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
विज्ञापन
यशस्वी जायसवाल
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
04:35 PM, 02-Feb-2024
पहले दिन का खेल खत्म
दूसरे टेस्ट में भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में छह विकेट गंवाकर 336 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल 179 रन और रविचंद्रन अश्विन पांच रन बनाकर नाबाद हैं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत ठीक ठाक रही थी। रोहित ने यशस्वी के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी निभाई। वह 14 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद यशस्वी ने शुभमन गिल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी की।शुभमन एक बार फिर फ्लॉप रहे और 34 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके लगाए। श्रेयस अय्यर 27 रन बनाकर कैच आउट हो गए। आउट होने से पहले उन्होंने श्रेयस ने यशस्वी के साथ 90 रन की साझेदारी निभाई। टेस्ट डेब्यू करने वाले रजत पाटीदार ने 32 रन की पारी खेली और दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हुए। उनकी यशस्वी के साथ 70 रन की साझेदारी हुई। फिर यशस्वी ने अक्षर के साथ 52 रन की साझेदारी की। अक्षर ने 27 रन बनाए।
वहीं, श्रीकर भरत 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे। यशस्वी फिलहाल 179 रन की पारी में 17 चौके और पांच छक्के लगा चुके हैं। भारतीय टीम शनिवार को 400+ रन बनाना चाहेगी। इंग्लैंड की ओर से अब तक शोएब बशीर और रेहान अहमद ने दो-दो विकेट लिए हैं। वहीं, जेम्स एंडरसन और टॉम हार्टले को एक-एक विकेट मिला है।
04:27 PM, 02-Feb-2024
IND vs ENG Live: भारत को छठा झटका
भारत को 330 के स्कोर पर छठा झटका। रेहान अहमद ने केएस भरत को शोएब बशीर के हाथों कैच कराया। वह 17 रन बना सके। फिलहाल यशस्वी जायसवाल 179 रन और रविचंद्रन अश्विन एक रन बनाकर क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
04:03 PM, 02-Feb-2024
IND vs ENG Live: भारत को पांचवां झटका
भारत को 301 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। शोएब बशीर ने अक्षर पटेल को रेहान अहमद के हाथों कैच कराया। वह 27 रन बना सके। अक्षर और यशस्वी के बीच पांचवें विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी हुई। फिलहाल यशस्वी का साथ निभाने श्रीकर भरत आए हैं। यशस्वी 167 रन बनाकर क्रीज पर हैं।03:26 PM, 02-Feb-2024
IND vs ENG Live: यशस्वी के 150 रन पूरे
यशस्वी जायसवाल ने 150 रन पूरे कर लिए हैं। ड्रेसिंग रूम में मौजूद खिलाड़ियों और स्टाफ से उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन मिली। भारत ने फिलहाल चार विकेट पर 272 रन बना लिए हैं। यशस्वी 151 और अक्षर पटेल 13 रन बनाकर क्रीज पर हैं।03:08 PM, 02-Feb-2024
IND vs ENG Live: रजत पाटीदार आउट
डेब्यू मैच में रजत पाटीदार दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हुए। दरअसल, रेहान अहमद की गेंद को रजत ने डिफेंड किया। गेंद उनके बल्ले से लगकर विकेट की तरह गई। रजत ने गेंद पर पैर मारकर उसे दूर करने की कोशिश की, लेकिन तब तक गेंद विकेट पर लग चुकी थी। रजत आउट होने के बाद काफी निराश दिखे। उन्होंने 32 रन की पारी खेली और अपनी पारी में तीन चौके लगाए। रजत ने यशस्वी के साथ चौथे विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल भारत का स्कोर चार विकेट पर 250 रन के पार पहुंच गया है। यशस्वी 150 रन के नजदीक हैं। उनके साथ अक्षर पटेल बल्लेबाजी के लिए आए हैं।02:42 PM, 02-Feb-2024
IND vs ENG Live: यशस्वी-रजत के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
यशस्वी और रजत पाटीदार के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। भारत ने तीन विकेट पर 232 रन बना लिए हैं। यशस्वी 128 रन और रजत 29 रन बनाकर क्रीज पर हैं। इन दोनों से भारत को बड़े स्कोर तक ले जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:16 PM, 02-Feb-2024
IND vs ENG Live: चायकाल
पहले दिन चायकाल तक भारत ने अपनी पहली पारी में तीन विकेट गंवाकर 225 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल 125 रन और रजत पाटीदार 25 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक चौथे विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी हो चुकी है। रोहित शर्मा 14 रन, शुभमन गिल 34 रन और श्रेयस अय्यर 27 रन बनाकर आउट हुए।01:28 PM, 02-Feb-2024
IND vs ENG Live: भारत को तीसरा झटका
भारत को 179 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। श्रेयस अय्यर इस टेस्ट के पहली पारी में भी फेल रहे। उन्हें टॉम हार्टले ने विकेटकीपर फोक्स के हाथों कैच कराया। वह 59 गेंद में 27 रन बना सके। श्रेयस ने यशस्वी के साथ 90 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल भारत का स्कोर तीन विकेट पर 180 रन है। यशस्वी 104 रन और टेस्ट डेब्यू करने वाले रजत पाटीदार एक रन बनाकर क्रीज पर हैं।01:20 PM, 02-Feb-2024
IND vs ENG Live: यशस्वी का शतक
यशस्वी जायसवाल ने अपने शानदार फॉर्म को जारी रखा है। उन्होंने 151 गेंद में टेस्ट करियर का दूसरा शतक जड़ा। यशस्वी ने टेस्ट डेब्यू पर ही वेस्टइंडीज के खिलाफ 171 रन की पारी खेली थी। अब उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगा बता दिया कि वह आने वाले समय के बड़े बल्लेबाज हैं। भारत ने दो विकेट पर 173 रन बना लिए हैं। यशस्वी के साथ श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 85+ रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत को दो झटके रोहित शर्मा और शुभमन गिल के रूप में लगे थे।12:59 PM, 02-Feb-2024