फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs BAN Highlights: भारत-बांग्लादेश के बीच चौथे दिन का खेल समाप्त, दूसरी पारी में मेहमान टीम का स्कोर 26/2

Mon, 30 Sep 2024 05:36 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 30 Sep 2024 05:36 PM IST
खास बातें

IND vs BAN 2nd Test Day 4 : भारत और बांग्लादेश के बीच कानपुर में खेला जा रहा दूसरा टेस्ट रोमांचक स्थिति में पहुंच गया है। भारत ने चौथे दिन पहली पारी में 52 रनों की बढ़त हासिल की और दूसरी पारी में बांग्लादेश के 26 रन पर दो विकेट गिरा दिए हैं। भारत की नजरें अब मैच के अंतिम दिन मेहमान टीम की पारी जल्द समेटने पर टिकी होंगी।

विज्ञापन
IND vs BAN Test Score: India vs Bangladesh 2nd Test Day 4 Match Scorecard Green Park Stadium
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : BCCI

लाइव अपडेट

05:33 PM, 30-Sep-2024

IND vs BAN Live Score: चौथे दिन का खेल समाप्त

भारत और बांग्लादेश के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल समाप्त हो गया है। पिछले दो दिन बारिश के कारण एक भी गेंद नहीं फेंकी जाने के बाद आखिरकार सोमवार को मुकाबला हुआ। भारत ने बांग्लादेश की पहली पारी 233 रन पर ऑलआउट करने के बाद अपनी पहली पारी 285/9 के स्कोर पर घोषित की। भारत ने इस तरह बांग्लादेश से 52 रनों की बढ़त हासिल की। भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने शानदार गेंदबाजी की जिससे भारत ने दूसरी पारी में बांग्लादेश को दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट पर 26 रन पर रोका। बांग्लादेश की टीम फिलहाल 26 रन पीछे चल रही है। 

भारत और बांग्लादेश के बीच अब एक दिन का खेल शेष बचा है और भारतीय टीम की नजरें इस मैच का नतीजा निकालने पर टिकी हुई है। दूसरे और तीसरे दिन का खेल बारिश में धुलने के बाद लग रहा था कि यह मैच ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है, लेकिन अब यह मुकाबला रोमांचक हो गया है। भारत की कोशिश पांचवें दिन बांग्लादेश की दूसरी पारी जल्द से जल्द समेटने की होगी, जबकि मेहमान टीम हर हाल में भारत को क्लीन स्वीप से रोकने की कोशिश करेगी। स्टंप्स के समय शादमान इस्लाम सात रन और मोमिनुल हक खाता खोले बिना क्रीज पर मौजूद थे। भारत के लिए दोनों विकेट अश्विन ने झटके। 
05:25 PM, 30-Sep-2024

IND vs BAN Live Score: हसन महमूद पवेलियन लौटे

रविचंद्रन अश्विन ने भारत को दूसरी सफलता प्राप्त कराई और हसन महमूद को आउट कर बांग्लादेश को दूसरा झटका दिया। अश्विन ने बोल्ड कर महमूद की पारी का अंत किया जो चार रन बनाकर आउट हुए। बांग्लादेश अभी भी भारत से 26 रन पीछे चल रहा है। 
विज्ञापन
05:15 PM, 30-Sep-2024

IND vs BAN Live Score: बांग्लादेश को लगा पहला झटका

भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए बांग्लादेश को दूसरी पारी में पहला झटका दिया। अश्विन ने जाकिर हसन को एलबीडब्ल्यू आउट किया। जाकिर ने अपंयार के फैसले के खिलाफ डीआरएस का इस्तेमाल किया, लेकिन उनका रिव्यू बेकार गया और उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। जाकिर 10 रन बनाकर आउट हुए। बांग्लादेश की टीम अभी भारत से 30 रन पीछे चल रही है। 
05:01 PM, 30-Sep-2024

IND vs BAN Live Score: बांग्लादेश की दूसरी पारी शुरू

बांग्लादेश की दूसरी पारी शुरू हो गई है और उसने चार ओवर में बिना किसी नुकसान के नौ रन बनाए लिए हैं। बांग्लादेश की टीम फिलहाल भारत से 43 रन पीछे चल रही है। 
04:36 PM, 30-Sep-2024

IND vs BAN Live Score: भारत ने पहली पारी घोषित की

भारत ने अपनी पहली पारी 285/9 के स्कोर पर घोषित कर दी। 34.4 ओवर में भारत ने यह स्कोर बनाया। बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 233 रन बनाए थे। इस लिहाज से टीम इंडिया की लीड 52 रन की हुई। भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा 72 रन बनाए। उन्होंने 51 गेंद में 12 चौके और दो छक्के की मदद से 72 रन की पारी खेली। रोहित शर्मा ने 11 गेंद में एक चौका और तीन छक्के की मदद से 23 रन बनाए। वहीं, शुभमन गिल ने 36 गेंद में 29 रन, ऋषभ पंत ने 11 गेंद में नौ रन, विराट कोहली ने 35 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से 47 रन बनाए। केएल राहुल ने 43 गेंद में सात चौके और दो छक्के की मदद से 68 रन बनाए। रवींद्र जडेजा ने आठ रन, रविचंद्रन अश्विन ने एक रन और आकाश दीप ने 12 रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से मेहदी हसन मिराज और शाकिब अल हसन ने चार-चार विकेट लिए। वहीं, हसन महमूद को एक विकेट मिला।
04:29 PM, 30-Sep-2024

IND vs BAN Live Score: भारत को आठ झटके

भारत को 272 के स्कोर पर सातवां झटका और 284 के स्कोर पर आठवां झटका लगा। शाकिब ने चौथी सफलता हासिल की। उन्होंने अश्विन को क्लीन बोल्ड किया। वह एक रन बना सके। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए आकाश दीप ने लगातार दो गेंद पर दो छक्के लगाए। फिर केएल राहुल भी छक्के के प्रयास में स्टंप हो गए। उन्होंने 43 गेंद में सात चौके और दो छक्के की मदद से 68 रन की पारी खेली। फिलहाल आकाश दीप और बुमराह क्रीज पर हैं। भारत की बढ़त फिलहाल 51 रन की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:21 PM, 30-Sep-2024

IND vs BAN Live Score: भारत को छठा झटका

भारत को 269 के स्कोर पर छठा झटका लगा। मेहदी हसन मिराज ने रवींद्र जडेजा को शांतो को हाथों कैच कराया। वह आठ रन बना सके। फिलहाल रविचंद्रन अश्विन और केएल राहुल क्रीज पर हैं।
04:06 PM, 30-Sep-2024

IND vs BAN Live Score: भारत को पांचवां झटका

भारत को 246 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। विराट कोहली 35 गेंद में 47 रन बनाकर आउट हुए। शाकिब ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। विराट ने अपनी पारी में उन्होंने चार चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, केएल राहुल ने टेस्ट करियर का सबसे तेज अर्धशतक लगाया। उन्होंने 33 गेंद में अर्धशतक जड़ा। भारत ने पांच विकेट गंवाकर 249 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया की लीड 16 रन की हो चुकी है। विराट और राहुल के बीच 89 रन की साझेदारी हुई।
03:46 PM, 30-Sep-2024

IND vs BAN Live Score: विराट-राहुल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

विराट कोहली और केएल राहुल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। भारत ने चार विकेट गंवाकर 219 से ज्यादा रन बना लिए हैं। फिलहाल विराट कोहली 41 रन और केएल राहुल 30 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक 40 गेंद में 60 रन की साझेदारी हो चुकी है। 
03:22 PM, 30-Sep-2024

IND vs BAN Live Score: भारत को चौथा झटका

भारत को 159 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। शाकिब अल हसन ने ऋषभ पंत को हसन महमूद के हाथों कैच कराया। वह नौ रन बना सके। फिलहाल केएल राहुल और विराट कोहली क्रीज पर हैं। इससे पहले शाकिब ने शुभमन गिल को पवेलियन भेजा था। शुभमन 39 रन बनाकर आउट हुए थे। भारत ने चार विकेट गंवाकर 162 रन बना लिए हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed