फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs BAN Highlights: मैदान गीला होने की वजह से तीसरे दिन का खेल भी रद्द हुआ, बांग्लादेश का स्कोर 107/3

Sun, 29 Sep 2024 12:12 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 29 Sep 2024 12:12 PM IST
खास बातें

 IND vs BAN 2nd Test Day 3 Highlights : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में जारी है। पहले दिन 35 ओवर का खेल होने के बाद, दूसरा दिन पूरी तरह बारिश से धुल गया। रविवार को तीसरे दिन का खेल भी एक भी गेंद फेंके बिना रद्द हो गया। भारतीय टीम फिलहाल सीरीज में 1-0 से आगे है।

विज्ञापन
IND vs BAN Test Highlights Day 3: India vs Bangladesh 2nd Test Day 3 Match Scorecard Green Park Stadium
भारत बनाम बांग्लादेश दूसरा टेस्ट - फोटो : BCCI

लाइव अपडेट

02:06 PM, 29-Sep-2024

IND vs BAN Live Score: तीसरे दिन का खेल भी रद्द हुआ

मैदान गीला होने की वजह से तीसरे दिन का खेल एक भी गेंद फेंके बिना रद्द हो गया। बता दें कि, भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में जारी है। पहले दिन 35 ओवर का खेल होने के बाद, दूसरा दिन पूरी तरह बारिश से धुल गया। रविवार को तीसरे दिन बारिश तो नहीं हुई लेकिन मैदान गीला होने के बाद आज का खेल भी एक भी गेंद फेंके बिना रद्द हो गया। भारतीय टीम फिलहाल सीरीज में 1-0 से आगे है।
12:11 PM, 29-Sep-2024

IND vs BAN Live Score: दो बजे होगा निरीक्षण

कवर्स हटाए जा चुके हैं। हालांकि, अंपायर्स लगातार निरीक्षण के समय को बढ़ा रहे हैं। अब दोपहर दो बजे एक बार और निरीक्षण करने का फैसला किया है। इससे पहले सुबह 10 बजे और दोपहर 12 बजे दो बार मैदान का निरीक्षण किया गया। हालांकि, कुछ हिस्सों में पानी की वजह से गड्ढे हैं और कुछ हिस्सों में डैंप है जो कि खिलाड़ियों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। जमीन अंदर धंस रही है। अंपायर्स लगातार मैदान पर निरीक्षण कर रहे हैं। अब दो बजे तक इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
10:11 AM, 29-Sep-2024

IND vs BAN Live Score: अब 12 बजे अंपायर्स फिर करेंगे निरीक्षण

कवर्स हटाए जा चुके हैं। अंपायर्स ने 10 बजे मैदान का निरीक्षण भी किया। हालांकि, कुछ हिस्सों में पानी की वजह से गड्ढे हैं और कुछ हिस्सों में डैंप है जो कि खिलाड़ियों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। जमीन अंदर धंस रही है। ऐसे में अंपायर्स ने दोपहर 12 बजे एक बार और निरीक्षण करने का फैसला किया है। इस बीच मुरली कार्तिक और अतहर अली खान ने पिच का जायजा लिया और कहा- जमीन गीली है। इसे सुखाने के लिए कोई धूप नहीं है। बहुत सारे गीले धब्बे है। काली मिट्टी की सतह - यह दो दिन से प्लासटिक के नीचे रही है। इसमें काफी नमी है. भारतीय गेंदबाजों को गेंदबाजी में मजा आएगा। यह थोड़ा नम है। ऐसे पैच हैं जहां गेंदबाज बल्लेबाजों को शॉट खेलने के लिए लुभाएंगे। यहां बल्लेबाजी करना आसान नहीं है, खासकर पहले घंटे में जब भी खेल शुरू होता है।
09:12 AM, 29-Sep-2024

IND vs BAN Live Score: 10 बजे अंपायर्स करेंगे निरीक्षण

मैदान गीला होने की वजह से आज फिर खेल शुरू होने में देरी होगी। फिलहाल वहां कोई बारिश नहीं हो रही है, लेकिन पिच को कवर्स से ढका गया है। आज भी 59 प्रतिशत बारिश की संभावना है। मैदान गीला होने की वजह से खेल शुरू होने में देरी हो रही है। सुबह 10 बजे अंपायर्स मैदान का निरीक्षण करेंगे। सुपरसोपर्स और मैदान कर्मी मैदान को सुखाने में जुटे हुए हैं।
08:55 AM, 29-Sep-2024

IND vs BAN Live Score: बांग्लादेश की पहली पारी

जाकिर हसन और शदमान इस्लाम ने बांग्लादेश की टीम को अच्छी शुरुआत देने की कोशिश की। हालांकि, ज्यादा डॉट बॉल खेल लेने की वजह से जाकिर पर दबाव आया और वह इस दबाव में अपना विकेट गंवा बैठे। जाकिर को आकाश दीप ने यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराया। वह 24 गेंद में बिना खाता खोले हुए पवेलियन लौटे। इसके बाद आकाश दीप ने अच्छी बल्लेबाजी कर रहे शदमान इस्लाम को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 36 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने चार चौके लगाए। फिर मोमिनुल हक ने कप्तान शांतो के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी को अश्विन ने तोड़ा। उन्होंने शांतो को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 57 गेंद में छह चौके की मदद से 31 रन बना सके। इसके बाद मोमिनुल और मुशफिकुर रहीम के बीच अब तक चौथे विकेट के लिए 27 रन की साझेदारी हो चुकी है। मोमिनुल 40 रन और रहीम छह रन बनाकर नाबाद हैं। आकाश को दो विकेट मिले और अश्विन को एक विकेट मिला।
08:53 AM, 29-Sep-2024

IND vs BAN Live Score: दूसरे दिन का खेल धुला

इससे पहले दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल पूरी तरह से धुल गया था। दूसरे दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। खिलाड़ी स्टेडियम तो पहुंचे लेकिन जल्द ही फिर अपने होटल लौट गए। सुबह से ही कवर्स से मैदान को ढका गया था। भारी बारिश की वजह से मैदान में कवर्स के ऊपर पानी जमा है। पिछले एक घंटे से बारिश तो नहीं हो रही लेकिन कवर्स हटाए नहीं गए थे। फैंस काफी निराश दिखे। पहले दिन भी सिर्फ 35 ओवर का खेल हो सका था, जिसमें बांग्लादेश ने तीन विकेट गंवाकर 107 रन बनाए थे। अब भी तीन दिन का खेल बाकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
08:49 AM, 29-Sep-2024

IND vs BAN Live Score: सुबह के मौसम का हाल

सुबह 10-11 बजे तक आसमान बादल से ढका रहेगा। हालांकि, बारिश की संभावना 59 प्रतिशत ही है। वहीं, आज दोपहर में बिल्कुल भी बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, इस दौरान आसमान के बादल से ढके रहने की संभावना 51 प्रतिशत है। धूप निकल सकती है।


08:33 AM, 29-Sep-2024

IND vs BAN Live Score: आज कैसा रहेगा मौसम

एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक अभी वहां बादल लगे हुए हैं, लेकिन बारिश नहीं हो रही है। हालांकि, कुछ देर में बारिश शुरू होने की संभावना है। सुबह नौ से लेकर साढ़े 10 या 11 बजे तक बारिश की संभावना है। हालांकि, इसके बाद मौसम खुल सकता है और धूप निकल सकती है। ऐसे में आज खेल होने की संभावना है। आज पूरे दिन में बारिश की संभवाना 59 प्रतिशत है। 




 
08:29 AM, 29-Sep-2024

IND vs BAN Highlights: मैदान गीला होने की वजह से तीसरे दिन का खेल भी रद्द हुआ, बांग्लादेश का स्कोर 107/3

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में जारी है। पहले दिन 35 ओवर का खेल होने के बाद, दूसरा दिन पूरी तरह बारिश से धुल गया। रविवार को तीसरा दिन है। भारतीय टीम फिलहाल सीरीज में 1-0 से आगे है।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed