फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs AUS 1st T20: 208 रन बनाकर भी हारा भारत, ऑस्ट्रेलिया 4 विकेट से जीता, ग्रीन और वेड की आक्रामक पारी

Tue, 20 Sep 2022 11:17 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 20 Sep 2022 11:17 PM IST
खास बातें

India vs Australia  (IND vs AUS) 1st T20i: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली में पहला टी-20 खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 208 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 19.2 ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

विज्ञापन
IND vs AUS 1st T20 Live Score: India vs Australia T20i Match at Mohali Cricket Stadium News in Hindi
ऑस्ट्रेलियाई टीम - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

10:34 PM, 20-Sep-2022

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4 विकेट से हराया

तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को चार विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 208 रन बनाए। हार्दिक पांड्या ने 30 गेंदों में 71 रन की नाबाद पारी खेली। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 19.2 ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कैमरून ग्रीन ने 30 गेंदों में 61 रन और मैथ्यू वेड ने 21 गेंदों में 45 रन की नाबाद पारी खेली। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अगला मैच 23 सितंबर को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।
10:20 PM, 20-Sep-2022

IND vs AUS Live: वेड और डेविड क्रीज पर

17 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया ने पांच विकेट गंवाकर 169 रन बना लिए हैं। फिलहाल मैथ्यू वेड 17 रन और टिम डेविड 10 रन बनाकर क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया को 18 गेंदों में 40 रन की जरूरत है।
 
विज्ञापन
10:07 PM, 20-Sep-2022

IND vs AUS Live: ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम पवेलियन लौटी

15वें ओवर में 145 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका लगा। अक्षर पटेल ने घातक गेंदबाजी करते हुए जोश इंग्लिस को क्लीन बोल्ड किया। इंग्लिस 10 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुए। अक्षर को मिली यह तीसरी सफलता रही। इससे पहले वह एरॉन फिंच और कैमरून ग्रीन को पवेलियन भेज चुके हैं। वहीं, उमेश यादव ने स्टीव स्मिथ और ग्लेन मैक्सवेल को आउट किया। 15 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर पांच विकेट पर 148 रन है। टीम को 30 गेंदों में 61 रन की जरूरत है। फिलहाल मैथ्यू वेड और टिम डेविड क्रीज पर हैं।
09:58 PM, 20-Sep-2022

IND vs AUS Live: ऑस्ट्रेलिया को एक ओवर में दो झटके

12वें ओवर में उमेश यादव की घातक गेंदबाजी देखने को मिली। उन्होंने एक ही ओवर में स्टीव स्मिथ और ग्लेन मैक्सवेल को पवेलियन भेजा। उमेश ने दोनों को विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के हाथों कैच कराया। 12वें ओवर की पहली गेंद पर स्मिथ 24 गेंदों में 35 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, आखिरी गेंद पर मैक्सवेल को आउट किया। मैक्सवेल एक रन बना सके। 12 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर चार विकेट पर 123 रन है। फिलहाल जोश इंग्लिस और टिम डेविड क्रीज पर हैं।
09:48 PM, 20-Sep-2022

IND vs AUS Live: ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका

11वें ओवर में 109 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका लगा। तूफानी बल्लेबाजी कर रहे कैमरून ग्रीन को अक्षर पटेल ने विराट कोहली के हाथों कैच कराया। ग्रीन 30 गेंदों में 61 रन बनाकर आउट हुए। यह ग्रीन के टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला अर्धशतक रहा। अपनी पारी में ग्रीन ने आठ चौके और चार छक्के लगाए। अक्षर को मिली यह दूसरी सफलता रही। इससे पहले उन्होंने एरॉन फिंच को क्लीन बोल्ड किया। 11 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर दो विकेट पर 112 रन है। फिलहाल स्टीव स्मिथ 21 गेंदों में 25 रन और ग्लेन मैक्सवेल एक रन बनाकर क्रीज पर हैं।
09:42 PM, 20-Sep-2022

IND vs AUS Live: ऑस्ट्रेलिया को 60 गेंदों में 100 रन की जरूरत

10 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट गंवाकर 109 रन बना लिए हैं। फिलहाल कैमरून ग्रीन 29 गेंदों में 61 रन और स्टीव स्मिथ 18 गेंदों में 23 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 39 गेंदों में 70 रन की साझेदारी हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया को अब 60 गेंदों में 100 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:37 PM, 20-Sep-2022

IND vs AUS Live: कैमरून ग्रीन का अर्धशतक

नौ ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट गंवाकर 99 रन बना लिए हैं। कैमरून ग्रीन ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला अर्धशतक लगाया। वह 26 गेंदों में 54 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं, नौवें ओवर में केएल राहुल ने स्टीव स्मिथ का आसान कैच छोड़ दिया। एरॉन फिंच 22 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं।
09:25 PM, 20-Sep-2022

IND vs AUS Live: ऑस्ट्रेलिया के आठ ओवर में 90 रन

ऑस्ट्रेलिया के आठ ओवर में एक विकेट पर 90 रन हो गए हैं। कैमरून ग्रीन और स्टीव स्मिथ तेजी से रन बना रहे हैं। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी कर ली है। ग्रीन 47 और स्मिथ 18 रन बनाकर नाबाद हैं।
09:14 PM, 20-Sep-2022

IND vs AUS Live: ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका

ऑस्ट्रेलिया को चौथे ओवर में 39 के स्कोर पर पहला झटका लगा। अक्षर पटेल ने एरॉन फिंच को क्लीन बोल्ड किया। फिंच 13 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में फिंच ने तीन चौके और एक छक्का लगाया। चार ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक विकेट पर 40 रन है। फिलहाल स्टीव स्मिथ एक रन और कैमरून ग्रीन नौ गेंदों में 17 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

09:06 PM, 20-Sep-2022

IND vs AUS Live: ऑस्ट्रेलिया की तेज शुरुआत

दो ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बिना कोई विकेट गंवाए 24 रन बना लिए हैं। एरॉन फिंच आठ रन और कैमरून ग्रीन 16 रन बनाकर क्रीज पर हैं। उमेश यादव के दूसरे ओवर में ग्रीन ने लगातार चार चौके जड़े। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed