IND U19 Vs BAN U19: 10वीं बार सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, बांग्लादेश को पांच विकेट से हराया, अब ऑस्ट्रेलिया से होगा सामना
{"_id":"61f52c4792368b54211d7cb8","slug":"india-u19-vs-bangladesh-u19-match-live-score-ind-u19-vs-ban-u19-coolidge-cricket-ground-antigua-match-news-updates-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND U19 Vs BAN U19: 10वीं बार सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, बांग्लादेश को पांच विकेट से हराया, अब ऑस्ट्रेलिया से होगा सामना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 30 Jan 2022 12:47 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटिगुआ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटिगुआ
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 30 Jan 2022 12:47 AM IST
खास बातें
U19 World Cup India vs Bangladesh Highlights: अंडर-19 विश्व कप में अब तक भारतीय टीम का सफर शानदार रहा है। भारत ने टूर्नामेंट में अब तक अपने चारों मैच जीते हैं। भारतीय टीम ने बांग्लादेश से 2020 अंडर-19 विश्व कप का बदला भी ले लिया। 2020 में बांग्लादेश ने भारत को फाइनल में हराया था।
विज्ञापन
भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम
- फोटो : twitter@BCCI
लाइव अपडेट
12:38 AM, 30-Jan-2022
सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
भारतीय अंडर-19 टीम ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को पांच विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ भारत ने बांग्लादेश से 2020 अंडर-19 विश्व कप फाइनल में मिली हार का बदला भी ले लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम 37.1 ओवर में 111 रन पर सिमट गई।जवाब में भारत ने 30.5 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत के लिए अंगकृष रघुवंशी ने सबसे ज्यादा 44 रन की पारी खेली, जबकि शेख रशीद 26 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, कप्तान यश धुल 20 रन बनाकर नाबाद रहे। सेमीफाइनल में अब भारत का सामना दो फरवरी को ऑस्ट्रेलिया से होगा। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड का सामना अफगानिस्तान से होगा।
भारतीय टीम 10वीं बार अंडर-19 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची है। यह लगातार चौथी बार है जब टीम इंडिया सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब हो पाई। इससे पहले टीम 2016, 2018 और 2020 अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी। 2018 में तो भारत ने विश्व कप जीता भी था, जबकि 2016 और 2020 में टीम फाइनल में हार गई थी।
12:15 AM, 30-Jan-2022
राज बावा शून्य पर पवेलियन लौटे
97 रन पर भारत को पांचवां झटका लगा। रिपोन मंडल ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके हैं। उन्होंने अंगकृष रघुवंशी, शेख रशीद, सिद्धार्थ यादव के बाद राज बावा को भी पवेलियन भेजा। राज शून्य पर आउट हुए। उन्हें रिपोन ने फहीम के हाथों कैच कराया। फिलहाल यश धुल और कौशल तांबे क्रीज पर हैं। 26 ओवर के बाद भारत ने पांच विकेट गंवाकर 98 रन बना लिए हैं। भारत को जीत के लिए 14 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
12:10 AM, 30-Jan-2022
भारत को चौथा झटका
82 रन पर भारत को चौथा झटका लगा। सिद्धार्थ यादव छह रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रिपोन मंडल ने इफ्ति के हाथों कैच कराया। फिलहाल यश धुल और राज बावा क्रीज पर हैं।11:52 PM, 29-Jan-2022
भारत को तीसरा झटका
75 रन पर भारत को तीसरा झटका लगा। रिपोन मंडल ने अंगकृष के बाद शेख रशीद को भी पवेलियन भेजा। रशीद 59 गेंदों पर 26 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल कप्तान यश धुल और सिद्धार्थ यादव क्रीज पर हैं। भारत ने 22 ओवर के बाद तीन विकेट गंवाकर 80 रन बना लिए हैं।11:49 PM, 29-Jan-2022
अंगकृष रघुवंशी पवेलियन लौटे
70 रन पर भारत को दूसरा झटका लगा। अच्छी बल्लेबाजी कर रहे अंगकृष रघुवंशी 65 गेंदों पर 44 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने सात चौके लगाए। अंगकृष को रिपोन मंडल ने नबील के हाथों कैच कराया। अंगकृष और शेख रशीद के बीच 70 रन की साझेदारी हुई। शून्य पर भारत का पहला विकेट गिरा था।11:26 PM, 29-Jan-2022
भारत का स्कोर 50 रन के पार
112 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 16 ओवर के बाद एक विकेट गंवाकर 52 रन बना लिए हैं। शून्य पर भारत का पहला विकेट गिरा था। इसके बाद अंगकृष रघुवंशी और शेख रशीद ने पारी संभाली और अब तक 50 प्लस रन की साझेदारी कर चुके हैं। अंगकृष 35 रन और रशीद 12 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:10 PM, 29-Jan-2022
अंगकृष और रशीद ने संभाली पारी
112 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत धीमी रही है। 13 ओवर के बाद टीम इंडिया ने एक विकेट गंवाकर 30 रन बना लिए हैं। शून्य पर पहला विकेट गिरने के बाद अंगकृष रघुवंशी और शेख रशीद ने पारी संभाली और अब तक 30 रन की साझेदारी कर चुके हैं। टीम इंडिया को अब भी जीत के लिए 82 रन की जरूरत है। अंगकृष 21 रन और रशीद छह रन बनाकर क्रीज पर हैं।10:39 PM, 29-Jan-2022
अंगकृष और रशीद क्रीज पर मौजूद
छह ओवर के बाद भारत ने एक विकेट गंवाकर 17 रन बना लिए हैं। अंगकृष रघुवंशी 12 रन और शेख रशीद तीन रन बनाकर क्रीज पर हैं। हरनूर सिंह शून्य पर पवेलियन लौटे।10:08 PM, 29-Jan-2022
शून्य पर भारत को पहला झटका
शून्य पर भारत को पहला झटका लगा। हरनूर सिंह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। उन्हें भारतीय पारी के दूसरे ओवर में तन्जिम हसन ने मोहम्मद फहीम के हाथों कैच कराया। फिलहाल अंगकृश रघुवंशी और उपकप्तान शेख रशीद क्रीज पर हैं। बांग्लादेश ने शुरुआती दो ओवर मेडन डाले हैं। भारत का स्कोर दो ओवर के बाद शून्य पर एक विकेट है।09:35 PM, 29-Jan-2022