फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND A vs OMA A Highlights: सेमीफाइनल में पहुंची भारत ए टीम, ओमान को छह विकेट से हराया; हर्ष दुबे का अर्धशतक

Tue, 18 Nov 2025 11:05 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 18 Nov 2025 11:05 PM IST
खास बातें

भारत ए ने ओमान ए को छह विकेट से हराकर एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। ग्रुप बी से अंतिम-चार के लिए क्वालिफाई करने वाली भारत ए टीम दूसरी टीम बन गई। इससे पहले पाकिस्तान शाहीन्स ने सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।

विज्ञापन
India A vs OMAN A Highlights:  Asia Cup 2025 Rising Stars Match Scorecard Result Updates
भारतीय टीम - फोटो : BCCI

लाइव अपडेट

11:04 PM, 18-Nov-2025

भारत ए ने ओमान ए को छह विकेट से हराया

भारत ए ने ओमान ए को छह विकेट से हराकर एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। ग्रुप बी से अंतिम-चार के लिए क्वालिफाई करने वाली भारत ए टीम दूसरी टीम बन गई। इससे पहले पाकिस्तान शाहीन्स ने सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। मंगलवार को दोहा में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ओमान ने 20 ओवर में सात विकेट पर 135 रन बनाए। जवाब में भारत ए ने 17.5 ओवर में ही 138 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारत के लिए हर्ष दुबे ने नाबाद अर्धशतक जड़ा।
10:24 PM, 18-Nov-2025

IND A vs OMA A Live Score: 68 पर भारत को तीसरा झटका

भारत को तीसरा झटका समय श्रीवास्तव ने दिया। उन्होंने नमन धीर को अपना शिकार बनाया। वह 19 गेंदों में दो चौके और दो छक्के की मदद से 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हर्ष दुबे और नेहल वढेरा फिलहाल क्रीज पर हैं। 10 ओवर के बाद टीम का स्कोर तीन विकेट पर 74 रन है।
विज्ञापन
10:08 PM, 18-Nov-2025

IND A vs OMA A Live Score: भारत को दूसरा झटका

भारत को दूसरा झटका जय ओडेड्रा ने दिया। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को अपना शिकार बनाया। वह 13 गेंदों में सिर्फ 12 रन बना पाए। अब नमन का साथ देने हर्ष दुबे आए हैं। पांच ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 39 रन है।
09:58 PM, 18-Nov-2025

IND A vs OMA A Live Score: भारत की खराब शुरुआत

भारत की झटके के साथ शुरुआत हुई है। सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें शाफिक जान ने अपना शिकार बनाया। अब वैभव सूर्यवंशी का साथ देने नमन धीर आए हैं।
09:38 PM, 18-Nov-2025

ओमान की पारी समाप्त

ओमान ने भारत के सामने 136 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ओमान ने वसीम अली की नाबाद अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 135 रन बनाए। भारत के लिए गुरजपनीत सिंह और सुयश शर्मा ने दो-दो विकेट लिए जबकि विजयकुमार विशक, हर्ष दुबे और नमन धीर को एक-एक सफलता मिली।
09:12 PM, 18-Nov-2025

IND A vs OMA A Live: पांचवां झटका

105 पर ओमान की आधी टीम पवेलियन लौट गई। टीम को पांचवां झटका सुयश शर्मा ने दिया। उन्होंने जिक्रिया इस्लाम को अपना शिकार बनाया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। अब वसीम अली का साथ देने सुफियान महमूद आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:06 PM, 18-Nov-2025

IND A vs OMA A Live Score: 104 पर ओमान को चौथा झटका

ओमान को चौथा झटका हर्ष दुबे ने दिया। उन्होंने 104 के स्कोर पर आर्यन बिष्ट को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ चार रन बना पाए। 14 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और अब वसीम अली का साथ देने जिक्रिया इस्लाम आए हैं।
09:04 PM, 18-Nov-2025

IND A vs OMA A Live Score: तीसरा झटका

ओमान को तीसरा झटका नमन धीर ने दिया। उन्होंने नारायण सैशिव को अपना शिकार बनाया। वह 14 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हुए। 
08:50 PM, 18-Nov-2025

IND A vs OMA A Live Score: 65 पर ओमान को दूसरा झटका

ओमान को दूसरा झटका सुयश शर्मा ने 65 के स्कोर पर दिया। उन्होंने करन सोनावले को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 19 गेंदों में 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे। फिलहाल क्रीज पर वसीम अली और नारायण सैशिव मौजूद हैं। 
08:29 PM, 18-Nov-2025

IND A vs OMA A Live Score: पहला झटका

ओमान को पहला झटका 37 के स्कोर पर विजयकुमार विशक ने दिया। उन्होंने कप्तान हम्माद मिर्जा को आशुतोष शर्मा के हाथों कैच कराया। अब करन का साथ देने वसीम अली आए हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed