IND-W vs SL-W T20: भारत ने श्रीलंका को आठ विकेट से हराया, सातवीं बार महिला एशिया कप जीता
{"_id":"634a56a2e0a0cf6ce00c2454","slug":"ind-w-vs-sl-w-t20-live-score-india-vs-sri-lanka-women-asia-cup-final-t20-match-scorecard-news-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND-W vs SL-W T20: भारत ने श्रीलंका को आठ विकेट से हराया, सातवीं बार महिला एशिया कप जीता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sat, 15 Oct 2022 03:42 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिलहट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिलहट
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 15 Oct 2022 03:42 PM IST
खास बातें
India-W vs Sri Lanka-W (IND-W vs SL-W) Final T20 Asia Cup 2022: महिला एशिया कप के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को आठ विकेट से हरा दिया है। टीम इंडिया लगातार सातवीं बार चैंपियन बनी है। दोनों टीमें पांच बार एशिया कप के फाइनल में भिड़ी हैं और हर बार भारत ने श्रीलंका को हराया है। भारत ने सबसे ज्यादा सात बार यह टूर्नामेंट जीता है, जबकि श्रीलंका की टीम पांचवीं बार फाइनल में हारी है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 66 रन का लक्ष्य रखा और टीम इंडिया ने दो विकेट खोकर इसे हासिल कर लिया।
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
03:17 PM, 15-Oct-2022
भारत ने आठ विकेट से जीता मैच
भारत ने महिला एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को आठ विकेट से हरा दिया है। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट खोकर 65 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने 8.3 ओवर में दो विकेट खोकर 71 रन बनाए और मैच आठ विकेट से जीत लिया। स्मृति मंधाना ने छक्के के साथ मैच खत्म किया। उन्होंने 25 गेंदों में 51 रन की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से छह चौके और तीन छक्के निकले। कप्तान हरमनप्रीत 14 गेंदों में 11 रन बनाकर नाबाद रहीं। श्रीलंका के लिए कविशा दिलहारी और रणवीरा ने एक-एक विकेट लिया।गेंदबाजी में भारत के लिए रेणुका सिंह ने तीन विकेट लिए थे, जबकि राजेश्वरी गायकवाड़ और स्नेह राणा को दो-दो विकेट मिले थे। वहीं, श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा 18 रन रणवीरा ने बनाए। उनके अलावा सिर्फ राणासिंघे ही दहाई का आंकड़ा छू पाईं, जिन्होंने 13 रन बनाए।
अब तक आठ बार महिला एशिया कप का आयोजन हुआ है और भारतीय टीम हर बार फाइनल में पहुंची है। सात बार उसे जीत मिली है, जबकि 2018 में बांग्लादेश ने फाइनल में भारत को हराकर यह यूर्नामेंट जीता था।
03:02 PM, 15-Oct-2022
IND-W vs SL-W T20 Live: भारत ने पावरप्ले में 42 रन बनाए
66 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने पावरप्ले में दो विकेट खोकर 42 रन बना लिए हैं। स्मृति मंधाना ने शानदार बल्लेबाजी की है। वह 32 रन बनाकर खेल रही हैं। वहीं, हरमनप्रीत कौर छह रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारतीय टीम जीत के बेहद करीब है। सात ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 52 रन है।
विज्ञापन
02:56 PM, 15-Oct-2022
IND-W vs SL-W T20 Live: भारत का दूसरा विकेट गिरा
35 रन के स्कोर पर भारत का दूसरा विकेट गिर चुका है। जेमिमा रोड्रिग्ज ने बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवाया। वह चार गेंदों में दो रन बना सकीं। कविशा दिलहारी ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया।02:52 PM, 15-Oct-2022
IND-W vs SL-W T20 Live: भारत का पहला विकेट गिरा
जल्दी मैच खत्म करने की जोड़ी में भारत का पहला विकेट गिर चुका है। शेफाली वर्मा आठ गेंदों में पांच रन बनाकर आउट हुईं। विकेटकीपर संजीवनी ने रणवीरा की गेंद पर उन्हें स्टंप आउट किया। चार ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 33 रन है।02:49 PM, 15-Oct-2022
IND-W vs SL-W T20 Live: भारतीय टीम की शानदार बल्लेबाजी
66 रन के छोटे स्कोर का पीछा करते हुए भारत ने शानदार शुरुआत की है। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की जोड़ी तेजी से रन बना रही है और अब जल्दी ही टॉफी उठाने के मूड में है। तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 25 रन है।02:43 PM, 15-Oct-2022
IND-W vs SL-W T20 Live: भारत की बल्लेबाजी शुरू
66 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा क्रीज पर हैं। दोनों संभलकर बल्लेबाजी कर रही हैं और दो ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 11 रन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:28 PM, 15-Oct-2022
IND-W vs SL-W T20 Live: भारत के सामने 66 रन का लक्ष्य
श्रीलंकाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 65 रन बनाए हैं। सातवीं बार महिला एशिया कप जीतने के लिए भारत के सामने 66 रन का लक्ष्य है। श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा 18 रन इनोका रणवीरा ने बनाए। वहीं, भारत के लिए रेणुका सिंह ने तीन विकेट झटके।श्रीलंका की बल्लेबाजी फ्लॉप
पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम ने बेहद खराब प्रदर्शन किया। कप्तान चमारी आटापट्टू और विकेटकीपर अनुष्का संजीवनी की सलामी जोड़ी ने काफी धीमी शुरुआत की। तीसरे ओवर में आठ रन के स्कोर पर श्रीलंकाई टीम को पहला झटका लगा है। कप्तान चमारी अटापट्टू 12 गेंदों में छह रन बनाकर रन आउट हुईं। यहीं से श्रीलंका का पतन शुरू हो गया। नौ रन के स्कोर पर टीम का दूसरा विकेट गिरा। रेणुका सिंह ने माधवी को विकेटकीपर ऋचा घोष के हाथों कैच आउट कराया। उन्होंने पांच गेंद में एक रन बनाया। इसी स्कोर पर श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा। सलामी बल्लेबाज संजीवनी दो गेंदों में चार रन बनाकर रन आउट हुईं। अगली ही गेंद पर रेणुका ने हसिनी परेरा को स्मृति मंधाना के हाथों कैच कराया और श्रीलंका के चार विकेट गिर गए। पावरप्ले के अंदर श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। रेणुका ने कविशा दिलहारी को क्लीन बोल्ड कर श्रीलंका को पांचवां झटका दिया।
राजेश्वरी गायकवाड़ ने नीलाक्षी डी सिल्वा को बोल्ड करके भारत को छठी सफलता दिलाई। नीलाक्षी ने आठ गेंदों में छह रन बनाए। इस समय श्रीलंका का स्कोर 18 रन था। स्नेह राणा ने अपनी ही गेंद पर शेहानी का कैच पकड़ श्रीलंका को सातवां झटका दिया। इस समय श्रीलंका का स्कोर 25 रन था। अंत में पुछल्ले बल्लेबाजों ने बेहतर प्रदर्शन किया। रानासिंघे 20 गेंदों में 13 रन बनाकर राजेश्वरी गायकवाड़ का शिकार बनी। स्नेह राणा ने सुगंधिका कुमारी को बोल्ड कर श्रीलंका को नौवां झटका दिया। सुगंधिका ने 24 गेंदों में छह रन बनाए। हालांकि, आखिरी विकेट के लिए कुलसूर्या और रणवीरा ने 22 रन की साझेदारी कर अपनी टीम का स्कोर 66 रन तक पहुंचा दिया।
02:23 PM, 15-Oct-2022
IND-W vs SL-W T20 Live: श्रीलंका का स्कोर 50 रन के पार
श्रीलंकाई टीम ने नौ विकेट के नुकसान पर 50 रन का स्कोर पार कर लिया है। श्रीलंका के सात विकेट 25 रन के स्कोर पर गिर गए थे। इसके बाद पुछल्ले बल्लेबाजों ने आशा से बेहतर प्रदर्शन कर टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचा दिया है।02:14 PM, 15-Oct-2022
IND-W vs SL-W T20 Live: श्रीलंका का नौवां विकेट गिरा
43 रन के स्कोर पर श्रीलंका के नौ विकेट गिर चुके हैं। स्नेह राणा ने सुगंधिका कुमारी को बोल्ड कर श्रीलंका को नौवां झटका दिया। सुगंधिका ने 24 गेंदों में छह रन बनाए। 16 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर नौ विकेट पर 43 रन है।01:59 PM, 15-Oct-2022