फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND W vs SA W Final: भारत ने महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप का खिताब जीता, फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को चटाई धूल

Sun, 02 Feb 2025 02:28 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 02 Feb 2025 02:28 PM IST
खास बातें

IND W vs SA W U19 T20 World Cup Final : भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला टीमों के बीच अंडर-19 टी20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेला गया। दक्षिण अफ्रीका की कप्तान कायला रेनेके ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। भारतीय टीम की कमान निकी प्रसाद ने संभाली। दक्षिण अफ्रीका की पारी 82 रन पर सिमट गई। जवाब में भारत ने 11.2 ओवर में एक विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

विज्ञापन
Ind W vs SA W U19 Final Live Score ICC U19 T20 World Cup India vs South Africa Women Scorecard Result Updates
भारतीय महिला अंडर 19 टीम - फोटो : BCCI

लाइव अपडेट

02:26 PM, 02-Feb-2025

भारत ने जीता विश्व कप, बेटियों ने रचा इतिहास

भारतीय महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीत लिया है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 2023 में हुई थी और पहले ही संस्करण में भारतीय टीम ने जीत हासिल की थी। तब टीम इंडिया की कप्तान शेफाली वर्मा रही थीं। अब दो साल बाद टूर्नामेंट के दूसरे संस्करण में निकी प्रसाद की कप्तानी में भारतीय टीम लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की पारी 20 ओवर में 82 रन पर सिमट गई थी। जवाब में टीम इंडिया ने 11.2 ओवर में एक विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत की सीनियर और जूनियर महिला टीमों को मिलाकर 2023 के बाद यह दूसरी बार है जब कोई आईसीसी ट्रॉफी अपने घर आई हो। गोंगाड़ी त्रिशा ने फाइनल में ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्होंने तीन विकेट लेने के अलावा नाबाद 44 रन भी बनाए। गोंगाड़ी को प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड भी मिला।

यह भी पढ़ें: Women's U-19 T20 WC: भारतीय महिला अंडर-19 टीम लगातार दूसरी बार चैंपियन, फाइनल में द. अफ्रीका को नौ विकेट से हराया
02:04 PM, 02-Feb-2025

IND W U19 vs SA W U19 Live : भारत की मजबूत शुरुआत

भारत ने छह ओवर के बाद एक विकेट गंवाकर 44 रन बना लिए हैं। गोंगाड़ी त्रिशा 17 गेंद में 28 रन और सानिका चलके पांच रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत को एकमात्र झटका कमालिनी के रूप में लगा। वह आठ रन बनाकर रेनेके का शिकार बनीं।
विज्ञापन
01:21 PM, 02-Feb-2025

दक्षिण अफ्रीका की टीम 82 रन पर ऑलआउट

महिला अंडर 19 टी20 विश्व कप के फाइनल में भारतीय गेंदबाजों ने कहर बरपाया है। भारतीय गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका की टीम को 20 ओवर में 82 रन पर समेट दिया। अब लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने के लिए भारत को 83 रन की जरूरत है। दक्षिण अफ्रीका की कप्तान रेनेके ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। हालांकि, उनका यह फैसला गलत साबित हुआ। टीम की शुरुआत ही खराब रही थी।

कुआलालंपुर के बेयुमास ओवल स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीकी टीम को दूसरे ओवर में सिमोन लॉरेन्स के रूप में पहला झटका लगा था। उन्हें पारुनिका सिसौदिया ने क्लीन बोल्ड किया। सिमोन खाता नहीं खोल सकीं। इसके बाद चौथे ओवर में शबनम शकील ने जेम्मा बोथा को कमालिनी के हाथों कैच कराया। जेम्मा ने 14 गेंद में तीन चौके की मदद से 16 रन बनाए। पांचवें ओवर में 20 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका लगा। आयुषी शुक्ला ने डायरा रामलकान को बोल्ड किया। वह तीन रन बना सकीं। 

इसके बाद कायला रेनेके और कराबो मेसो ने चौथे विकेट के लिए 20 रन की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी को गोंगाड़ी त्रिशा ने तोड़ा। उन्होंने रेनेके को पारुनिका के हाथों कैच कराया। रेनेके 21 गेंद में सात रन बना सकीं। इसके बाद आयुषी शुक्ला ने मेसो को बोल्ड किया। वह 26 गेंद में 10 रन बना सकीं। गोंगाड़ी त्रिशा ने इसके बाद मिएक वान वूर्स्ट और सेशनी नायडू को भी आउट किया। मिएक 18 गेंद में 23 रन बना सकीं, जबकि सेशनी खाता नहीं खोल पाईं।

वैष्णवी शर्मा ने फे क्राउलिंग (15) और मोनालिसा लेगोडी (0) को पवेलियन भेजा। पारुनिका ने एश्ले वान विक को पारी की आखिरी गेंद पर आउट किया। एश्ले भी खाता नहीं खोल सकीं। भारतीय गेंदबाजों के दबदबे के बारे में आप इसी बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि दक्षिण अफ्रीका की टीम की चार खिलाड़ी खाता नहीं खोल पाईं। भारत की ओर से गोंगाड़ी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं, पारुनिका सिसौदिया, आयुषी शुक्ला और वैष्णवी शर्मा को दो-दो विकेट मिले। शबनम शकील को एक विकेट मिला।
12:56 PM, 02-Feb-2025

IND W vs SA W Under 19 Live Score: दक्षिण अफ्रीका की आधी टीम पवेलियन लौटी

13 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने पांच विकेट गंवाकर 45 रन बना लिए हैं। फिलहाल मिएक वान वूर्स्ट और फे क्राउलिंग क्रीज पर हैं। 12वें ओवर में गोंगाड़ी त्रिसा ने कायला रेनेके को पारुनिका के हाथों कैच कराया। वह सात रन बना सकीं। इसके बाद 13वें ओवर में आयुषी शुक्ला ने कराबो मेसो को बोल्ड किया। वह 10 रन बना सकीं। आयुषी की यह दूसरी सफलता रही। इससे पहले उन्होंने डायरा रामलकन (3) को आउट किया था। वहीं, जेम्मा बोथा 16 रन और सिमोन खाता खोले बिना आउट हुई थीं।
12:35 PM, 02-Feb-2025

IND W vs SA W Final Live : दक्षिण अफ्रीका की खराब शुरुआत

दक्षिण अफ्रीका ने नौ ओवर में तीन विकेट गंवाकर 32 रन बना लिए हैं। कुआलालंपुर के बेयुमास स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम की शुरुआत खराब रही। टीम को दूसरे ओवर में सिमोन लॉरेन्स के रूप में पहला झटका लगा। उन्हें पारुनिका सिसौदिया ने क्लीन बोल्ड किया। सिमोन खाता नहीं खोल सकीं। इसके बाद चौथे ओवर में शबनम शकील ने जेम्मा बोथा को कमालिनी के हाथों कैच कराया। जेम्मा ने 14 गेंद में तीन चौके की मदद से 16 रन बनाए। पांचवें ओवर में 20 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका लगा। आयुषी शुक्ला ने डायरा रामलकान को बोल्ड किया। वह तीन रन बना सकीं। फिलहाल कप्तान कायला रेनेके और कराबो मेसो क्रीज पर हैं।
11:57 AM, 02-Feb-2025

IND W vs SA W Final Live : दोनों टीमों की प्लेइंग-11

दक्षिण अफ्रीका: जेम्मा बोथा, सिमोन लॉरेन्स, दियारा रामलाकन, फे काउलिंग, कायला रेनेके (कप्तान), काराबो मेसो (विकेटकीपर), मिके वैन वूर्स्ट, सेशनी नायडू, एशले वान विक, मोनालिसा लेगोडी, नथाबिसेंग निनी।

भारत: जी कमलिनी (विकेटकीपर), गोंगाड़ी त्रिशा, सानिका चालके, निकी प्रसाद (कप्तान), ईश्वरी अवसारे, मिथिला विनोद, आयुषी शुक्ला, जोशिता वीजे, शबनम एमडी शकील, परुनिका सिसौदिया, वैष्णवी शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:56 AM, 02-Feb-2025

IND W vs SA W Final Live : लगातार दूसरा खिताब जीतने उतरा भारत

वहीं, भारतीय टीम ने अब तक इस टूर्नामेंट में पांच में से पांच मैच जीते। टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को नौ विकेट से शिकस्त दी थी। भारतीय टीम लगातार दूसरा महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप खिताब जीतने उतरी है। इससे पहले शेफाली वर्मा के नेतृत्व में भारत ने पिछला खिताब जीता था। 
11:54 AM, 02-Feb-2025

IND W vs SA W Final Live : दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। इस टूर्नामेंट में अब तक दक्षिण अफ्रीकी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। उसने पांच में से चार मैच जीते हैं और एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया। सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को पांच विकेट से हराया था। 
11:52 AM, 02-Feb-2025

IND W vs SA W Final: भारत ने महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप का खिताब जीता, फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को चटाई धूल

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला टीमों के बीच अंडर-19 टी20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका की कप्तान कायला रेनेके ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम की कमान निकी प्रसाद संभाल रही हैं। 
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed