IND vs ZIM: भारत की जीत से द. अफ्रीका सेमीफाइनल में, जिम्बाब्वे का सफर समाप्त; अभिषेक-हार्दिक और अर्शदीप चमके
{"_id":"69a037e9b817f926f103c5cd","slug":"ind-vs-zim-live-cricket-score-t20-world-cup-2026-super-8-india-vs-zimbabwe-match-updates-2026-02-26","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs ZIM: भारत की जीत से द. अफ्रीका सेमीफाइनल में, जिम्बाब्वे का सफर समाप्त; अभिषेक-हार्दिक और अर्शदीप चमके","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Thu, 26 Feb 2026 10:47 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 26 Feb 2026 10:47 PM IST
खास बातें
भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराकर सेमीफाइनल की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए हैं। अब टीम इंडिया का सामना 1 मार्च को वेस्टइंडीज से होगा।
विज्ञापन
भारत बनाम जिम्बाब्वे
- फोटो : PTI
लाइव अपडेट
10:38 PM, 26-Feb-2026
भारत ने 72 रन से दर्ज की जीत
भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराकर सेमीफाइनल की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए हैं। अब टीम इंडिया का सामना 1 मार्च को वेस्टइंडीज से होगा। गुरुवार को टी20 विश्व कप के सुपर-8 मैच में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। टीम इंडिया ने अभिषेक शर्मा (55) और हार्दिक पांड्या (50*) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 256 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम निर्धारित ओवरों में छह विकेट पर सिर्फ 184 रन ही बना सकी। उनके लिए ब्रायन बेनेट ने 97 रनों की नाबाद पारी खेली।दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंचा
ग्रुप-1 से दक्षिण अफ्रीका ने क्वालिफाई कर लिया है। इससे पहले ग्रुप-2 से इंग्लैंड की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। वहीं, भारत अगर अपने अगले मैच में वेस्टइंडीज को मात दे देता है तो वह भी सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। जिम्बाब्वे इस हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।
10:11 PM, 26-Feb-2026
IND vs ZIM Live Score: सिकंदर रजा 31 रन बनाकर आउट
जिम्बाब्वे को तीसरा झटका अर्शदीप सिंह ने दिया। उन्होंने सिकंदर रजा को अभिषेक के हाथों कैच कराया। वह 21 गेंदों में 31 रन बना सके। अब रयान बर्ल आए हैं।
विज्ञापन
09:51 PM, 26-Feb-2026
IND vs ZIM Live Score: ब्रायन बेनेट का अर्धशतक
ब्रायन बेनेट ने 34 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। सिकंदर रजा क्रीज पर मौजूद हैं। इससे पहले डियोन मायर्स छह रन बनाकर आउट हुए थे।09:30 PM, 26-Feb-2026
IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे को पहला झटका
जिम्बाब्वे को पहला झटका अक्षर पटेल ने दिया। उन्होंने ईशान किशन के हाथों मारुमानी को कैच कराया। वह 20 रन बनाकर आउट हुए। अब क्रीज पर ब्रायन बेनेट और डियोन मायर्स मौजूद हैं।09:27 PM, 26-Feb-2026
IND vs ZIM Live Score: पावरप्ले में जिम्बाब्वे ने बिना कोई विकेट गंवाए 44 रन बनाए
पावरप्ले समाप्त हो चुका है। ब्रायन बेनेट और तदिवनाशे मारुमानी क्रीज पर मौजूद हैं। शुरुआती छह ओवरों के बाद जिम्बाब्वे का स्कोर बिना कोई विकेट गंवाए 44 रन है।09:09 PM, 26-Feb-2026
IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे की पारी शुरू
जिम्बाब्वे की पारी शुरू हो चुकी है। ब्रायन बेनेट और तदिवनाशे मारुमानी क्रीज पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:49 PM, 26-Feb-2026
IND vs ZIM Live Score: भारत की पारी समाप्त
अभिषेक शर्मा और हार्दिक पांड्या की अर्धशतकीय पारियों की मदद से भारत ने जिम्बाब्वे को 257 रनों का लक्ष्य दिया है। करो या मरो मुकाबले में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। भारतीय टीम ने 20 ओवर में चार विकेट पर 256 रन बनाए। यह टी20 विश्व कप में भारत का सर्वोच्च स्कोर है। टीम ने इस तरह वैश्विक टूर्नामेंट में अपना 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। इस टूर्नामेंट में इससे पहले भारत का सबसे बड़ा टोटल 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ चार विकेट पर 218 रन था।08:19 PM, 26-Feb-2026
IND vs ZIM Live Score: भारत को चौथा झटका
भारत को चौथा झटका सूर्यकुमार यादव के रूप में लगा। एनगरावा ने मुसेकिवा के हाथों कैच कराया। अब हार्दिक का साथ देने तिलक वर्मा आए हैं। 15 ओवर के बाद स्कोर चार विकेट पर 176 रन है।07:59 PM, 26-Feb-2026
IND vs ZIM Live Score: भारत को तीसरा झटका
भारत को तीसरा झटका मापोसा ने दिया। उन्होंने अभिषेक शर्मा को सिकंदर रजा के हाथों कैच कराया। वह 30 गेंदों में चार चौके और इतने ही छक्के की मदद से 55 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब कप्तान सूर्यकुमार यादव का साथ देने हार्दिक पांड्या आए हैं। 13 ओवर के बाद टीम का स्कोर तीन विकेट पर 151 रन है।07:53 PM, 26-Feb-2026