IND vs ZIM: भारत ने जिम्बाब्वे को 100 रन से हराया, आवेश-मुकेश को मिले तीन-तीन विकेट
{"_id":"668a66f7ea2d7516ca046a1d","slug":"ind-vs-zim-live-cricket-score-india-vs-zimbabwe-2nd-t20-2024-harare-stadium-updates-2024-07-07","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs ZIM: भारत ने जिम्बाब्वे को 100 रन से हराया, आवेश-मुकेश को मिले तीन-तीन विकेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 07 Jul 2024 07:52 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 07 Jul 2024 07:52 PM IST
खास बातें
Live Cricket Score Today, India vs Zimbabwe 2nd T20 2024: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया। दूसरे मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत ने 20 ओवर में दो विकेट पर 234 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे 18.4 ओवर में 10 विकेट पर 134 रन बना सकी।
विज्ञापन
भारत बनाम जिम्बाब्वे लाइव स्कोर
- फोटो : twitter
लाइव अपडेट
07:50 PM, 07-Jul-2024
भारत की 100 रन से जीत
भारत ने दूसरे टी20 मैच में जिम्बाब्वे को 100 रनों से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। इससे पहले शनिवार को जिम्बाब्वे ने भारत को 13 रनों से हराया था। हालांकि, रविवार को भारतीय टीम ने मेजबानों से अपनी पिछली हार का बदला ले लिया।हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में दो विकेट पर 234 रन बनाए। इस मैदान पर यह किसी टीम द्वारा जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। 2018 में ऑस्ट्रेलिया ने 229/2 रन बनाए थे। जवाब में जिम्बाब्वे 18.4 ओवर में 10 विकेट पर 134 रन ही बना सकी।
जिम्बाब्वे की पारी
जिम्बाब्वे की शुरुआत इस मुकाबले में झटके साथ हुई थी। पहले ही ओवर में मुकेश कुमार ने काया को बोल्ड किया था। वह सिर्फ चार रन बना पाए। इसके बाद मोर्चा मधवेरे (43) और बेनेट (26) ने संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 15 गेंदों में 36 रनों की साझेदारी हुई। तीसरे ओवर में मुकेश कुमार ने एक बार फिर अपनी विस्फोटक गेंदबाजी का मुजायरा पेश करते हुए बेनेट को बोल्ड किया। वह नौ गेंदों में 26 रन बनाकर आउचट हुए। इसके बाद आवेश खान ने कहर बरपाया। पारी के चौथे ओवर में उन्होंने दो विकेट चटकाए। आवेश ने मायर्स (0) और रजा (4) को आउट किया। इस मैच में कैंपबेल ने 10, मदांडे ने शून्य, मसाकाद्जा ने एक, जोंगवे ने 300, मुजरबानी ने दो और चतारा (नाबाद) ने शून्य रन बनाए। भारत के लिए मुकेश और आवेश ने तीन-तीन विकेट चटकाए। वहीं, रवि बिश्नोई को दो और सुंदर को एक विकेट मिला।
07:34 PM, 07-Jul-2024
IND vs ZIM Live Score: मधवेरे 43 रन बनाकर आउट
मधवेरे 39 गेंदों में 43 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रवि बिश्नोई ने 17वें ओवर में बोल्ड किया। 10वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए मुजरबानी उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए जोंगवे मौजूद हैं। 17 ओवर के बाद स्कोर 119/8 है।
विज्ञापन
07:13 PM, 07-Jul-2024
IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे का सातवां विकेट भी गिरा
जिम्बाब्वे को सातवां झटका 12वें ओवर की पहली गेंद पर लगा। जुरेल ने मसाकाद्जा को रन आउट कर दिया। वह सिर्फ एक रन बना सके। नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए ल्यूक जोंगवे उतरे हैं।07:08 PM, 07-Jul-2024
IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे को लगा छठा झटका
जिम्बाब्वे को लगा छठा झटका। रवि बिश्नोई ने मदांडे को 73 रन के स्कोर पर आउट किया। वह बिना खाता खोले आउट हुए। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए वेलिंग्टन मसाकाद्जा उतरे हैं।07:03 PM, 07-Jul-2024
IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे को लगा पांचवां झटका
जिम्बाब्वे को पांचवां झटका वाशिंगटन सुंदर ने दिया। उन्होंने 72 रन के स्कोर कैंपबेल को आउट किया। वह सिर्फ 10 रन बना सके। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए मदांडे उतरे हैं।06:40 PM, 07-Jul-2024
IND vs ZIM Live Score: कप्तान रजा चार रन बनाकर आउट
कप्तान रजा चार रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें आवेश खान ने जुरेल के हाथों कैच कराया। छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कैंपबेल उतरे हैं। चार ओवर के बाद स्कोर 46/4 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:36 PM, 07-Jul-2024
IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे को लगा तीसरा झटका
जिम्बाब्वे को तीसरा झटका आवेश खान ने 41 रन के स्कोर पर दिया। उन्होंने मायर्स को रिंकू सिंह के हाथों कैच कराया। वह बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौटे। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कप्तान सिकंदर रजा उतरे हैं।06:32 PM, 07-Jul-2024
IND vs ZIM Live Score: बेनेट 26 रन बनाकर आउट
जिम्बाब्वे को दूसरा झटका भी मुकेश कुमार ने दिया। उन्होंने ब्रायन बेनेट को बोल्ड किया। वह नौ गेंदों में 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए मायर्स उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए मधवेरे मौजूद हैं।06:17 PM, 07-Jul-2024
IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे को लगा पहला झटका
जिम्बाब्वे को पारी की शुरुआत में ही पहला झटका लग गया है। मुकेश कुमार ने चार रन के स्कोर को काया को आउट किया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए बेनेट उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए वेस्ले मधवेरे क्रीज पर मौजूद हैं।06:05 PM, 07-Jul-2024
IND vs ZIM Live Score: भारत ने तैयार किया 235 रन का लक्ष्य
दूसरे टी20 मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा के शतक और ऋतुराज गायकवाड़ के अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में दो विकेट पर 234 रन बनाए। इस मैदान पर यह किसी टीम द्वारा जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। 2018 में ऑस्ट्रेलिया ने 229/2 रन बनाए थे।अभिषेक ने अपने करियर के दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में सात चौकों और आठ छक्कों की मदद से 100 रन बनाए। इसके लिए उन्होंने सिर्फ 46 गेंदों का सहारा लिया। वहीं, गायकवाड़ ने 38 गेंदों में अपना पचासा पूरा किया। इस मैच में वह 77 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, रिंकू सिंह भी 22 गेंदों में 48 रनों की नाबाद पारी खेलने में कामयाब रहे।