IND vs WI Highlights: वेस्टइंडीज पांच विकेट से जीता, भारत ने 2-1 से नाम की सीरीज; आखिरी वनडे में होप का शतक
{"_id":"6ac0b0602693d53dbc07a083","slug":"ind-vs-wi-odi-live-score-india-vs-west-indies-today-match-3rd-odi-scorecard-ball-by-ball-updates-2026-10-03","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs WI Highlights: वेस्टइंडीज पांच विकेट से जीता, भारत ने 2-1 से नाम की सीरीज; आखिरी वनडे में होप का शतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sat, 03 Oct 2026 11:05 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यू चंडीगढ़
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यू चंडीगढ़
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:05 PM IST
खास बातें
वेस्टइंडीज ने भारत को आखिरी वनडे मुकाबले में पांच विकेट से हरा दिया। हालांकि, मेजबानों ने 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली।
विज्ञापन
शाई होप
- फोटो : ICC
लाइव अपडेट
11:04 PM, 03-Oct-2026
वेस्टइंडीज ने जीता आखिरी वनडे, भारत ने जीती सीरीज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज न्यू चंडीगढ़ में खेला गया। इस मुकाबले को मेहमानों ने पांच विकेट से जीत लिया। भारत ने पहले करते हुए 50 ओवर में सात विकेट पर 351 रन बनाए। भारतीय टीम की तरफ से केएल राहुल ने शानदार शतक जड़ा जबकि रोहित शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। जवाब में वेस्टइंडीज ने शाई होप की नाबाद शतकीय पारी और आमिर जांगू के अर्धशतक की मदद से 48.2 ओवर में 352 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारत ने इसी के साथ 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली।10:33 PM, 03-Oct-2026
IND vs WI Live Score: भारत को पांचवीं सफलता
भारत को पांचवीं सफलता कुलदीप यादव ने दी। उन्होंने मैथ्यू फोर्ड को अपना शिकार बनाया। वह सात रन बनाकर आउट हुए। अब बल्लेबाजी के लिए गुडाकेश मोटी बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
विज्ञापन
10:12 PM, 03-Oct-2026
IND vs WI Live Score: कीमो पॉल 44 रन बनाकर आउट
भारत को चौथी सफलता गुरनूर बराड़ ने दिया। उन्होंने नीतीश रेड्डी के हाथों कीमो पॉल को क्रीज कराया। वह 44 रन बनाकर आउट हुए। अब शाई होप और मैथ्यू फोर्ड क्रीज पर मौजूद हैं।09:58 PM, 03-Oct-2026
IND vs WI Live Score: शाई होप का शतक पूरा
शाई होप ने शतक पूरा कर लिया है। 38 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। शाई होप 108 और कीमो पॉल 31 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।09:21 PM, 03-Oct-2026
IND vs WI Live Score: भारत को तीसरी सफलता
भारत को तीसरी सफलता नमन धीर ने दिलाई। उन्होंने केएल राहुल के हाथों शेरफेन रदरफोर्ड का कैच कराया। वह 24 रन बनाकर आउट हुए। अब शाई होप का साथ देने कीमो पॉल आए हैं।08:35 PM, 03-Oct-2026
IND vs WI Live Score: भारत को दूसरी सफलता
भारत को दूसरी सफलता मिल गई है। आमिर जांगू 56 गेंदों में 67 रन बनाकर रनआउट हो गए। अब शाई होप का साथ देने शेरफेन रदरफोर्ड आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:15 PM, 03-Oct-2026
IND vs WI Live Score: आमिर जांगू का अर्धशतक
आमिर जांगू ने शानदार अर्धशतक जड़ा है। वह शाई होप के साथ क्रीज पर डटे हुए हैं। दोनों के बीच 90 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। भारत की नजर अब विकेट पर है।08:02 PM, 03-Oct-2026
IND vs WI Live Score: होप का अर्धशतक
शाई होप ने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में अर्धशतक जड़ दिया है। होप और आमिर जांगू के बीच शानदार साझेदारी चल रही है। भारत को अब विकेट की तलाश है।07:31 PM, 03-Oct-2026
IND vs WI Live Score: जांगू-होप की साझेदारी
आमिर जांगू और शाई होप के बीच शानदार साझेदारी पनप रही है। वेस्टइंडीज का स्कोर नौ ओवर में एक विकेट पर 73 रन हो गया है। भारत को अब विकेट की तलाश है।07:05 PM, 03-Oct-2026