WI vs IND 5th T20: वेस्टइंडीज ने पांचवें टी20 में भारत को आठ विकेट से हराया, टीम इंडिया ने सीरीज भी गंवाई
{"_id":"64d8cdc692fc381c0a06d156","slug":"ind-vs-wi-live-cricket-score-india-vs-west-indies-5th-t20-2023-match-at-central-broward-park-stadium-updates-2023-08-13","type":"live","status":"publish","title_hn":"WI vs IND 5th T20: वेस्टइंडीज ने पांचवें टी20 में भारत को आठ विकेट से हराया, टीम इंडिया ने सीरीज भी गंवाई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Mon, 14 Aug 2023 12:37 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लॉडरहिल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लॉडरहिल
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 14 Aug 2023 12:37 AM IST
खास बातें
West Indies vs India T20 2023 : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला फ्लोरिडा के लॉडरहिल में खेला गया। पहले दो टी20 में शिकस्त के बाद भारतीय टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए तीसरा और चौथा टी20 अपने नाम किया था। हालांकि, पांचवें टी20 में आठ विकेट से हार के साथ टीम इंडिया 2-3 से सीरीज भी हार गई।
विज्ञापन
निकोलस पूरन और ब्रैंडन किंग
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
12:33 AM, 14-Aug-2023
वेस्टइंडीज ने भारत को आठ विकेट से हराया
वेस्टइंडीज ने भारत को पांच मैचों की टी20 सीरीज के पांचवें और आखिरी निर्णायक मुकाबले में आठ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज ने इस टी20 सीरीज पर भी 3-2 से कब्जा जमा लिया है। फ्लोरिडा के लॉडरहिल में खेले गए पांचवें मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 165 रन बनाए थे। जवाब में वेस्टइंडीज ने 18 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पहले दो टी20 में वेस्टइंडीज की टीम ने जीत हासिल की थी। इसके बाद टीम इंडिया ने वापसी करते हुए तीसरा और चौथा टी20 जीता था। हालांकि, पांचवां टी20 गंवाने के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज भी गंवा दिया। वेस्टइंडीज के लिए निकोलस पूरन और ब्रैंडन किंग ने 107 रन की साझेदारी कर भारत को मैच और सीरीज जीतने से दूर रखा। ब्रैंडन किंग 55 गेंदों में 85 रन बनाकर नाबाद रहे।इस मैच के साथ ही भारत का वेस्टइंडीज दौरा भी समाप्त हो गया। भारत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-0 से जीती थी। पहला टेस्ट भारत ने पारी और 141 रन से जीता था। दूसरा टेस्ट ड्रॉ रहा था। इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम की। पहला वनडे भारत ने 5 विकेट से जीता। दूसरे वनडे में विंडीज ने वापसी करते हुए 6 विकेट से जीत हासिल की। तीसरा वनडे भारत ने रिकॉर्ड 200 रन से अपने नाम किया। पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला वेस्टइंडीज ने चार रन तो दूसरा टी20 दो विकेट से अपने नाम किया। भारत ने तीसरा टी20 सात विकेट और चौथा टी20 नौ विकेट से अपने नाम किया। अब भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। उसकी शुरुआत 18 अगस्त से होगी।
12:14 AM, 14-Aug-2023
IND vs WI Live: वेस्टइंडीज को दूसरा झटका
वेस्टइंडीज को 14वें ओवर में दूसरा झटका लगा। तिलक वर्मा अंतरराष्ट्रीय करियर में पहली बार गेंदबाजी के लिए आए और अपनी दूसरी ही गेंद पर निकोलस पूरन को हार्दिक पांड्या के हाथों कैच कराया। पूरन ने 35 गेंदों में 47 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में एक चौका और चार छक्के लगाए। पूरन और किंग के बीच 107 रन की साझेदारी हुई। 14 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर दो विकेट पर 124 रन है। वेस्टइंडीज को 42 रन की जरूरत है। फिलहाल ब्रैंडन किंग और शाई होप क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
11:35 PM, 13-Aug-2023
IND vs WI Live: खराब मौसम की वजह से रुका खेल
12.3 ओवर में खराब मौसम की वजह से खेल रोक दिया गया है। वेस्टइंडीज ने एक विकेट गंवाकर 117 रन बना लिए हैं। वेस्टइंडीज सीरीज जीतने और भारत पर सीरीज गंवाने का खतरा मंडरा रहा है। ब्रैंडन किंग ने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का सातवां अर्धशतक लगाया। उन्होंने छक्के के साथ अर्धशतक पूरा किया। वहीं, निकोलस पूरन 46 रन बनाकर नाबाद हैं। वेस्टइंडीज को 49 गेंदों में 45 रन की जरूरत है।11:20 PM, 13-Aug-2023
IND vs WI Live: वेस्टइंडीज को 70 रन की जरूरत
10 ओवर के बाद वेस्टइंडीज ने एक विकेट गंवाकर 96 रन बना लिए हैं। धीरे-धीरे वेस्टइंडीज की टीम लक्ष्य के साथ-साथ सीरीज जीत की ओर बढ़ रही है। फिलहाल ब्रैंडन किंग 45 रन और निकोलस पूरन 34 रन बनाकर क्रीज पर हैं। वेस्टइंडीज को 60 गेंदों में 70 रन की जरूरत है।10:58 PM, 13-Aug-2023
IND vs WI Live: वेस्टइंडीज की बेहतरीन शुरुआत
छह ओवर के बाद वेस्टइंडीज ने एक विकेट गंवाकर 61 रन बना लिए हैं। फिलहाल ब्रैंडन किंग 21 गेंदों में 29 रन और निकोलस पूरन 10 गेंदों में 20 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। वेस्टइंडीज को 84 गेंदों में 105 रन की जरूरत है। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी भी हो चुकी है।10:30 PM, 13-Aug-2023
IND vs WI Live: वेस्टइंडीज को पहला झटका
वेस्टइंडीज को दूसरे ओवर में 12 के स्कोर पर पहला झटका लगा। अर्शदीप सिंह ने काइल मेयर्स को यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराया। वह पांच गेंदों में एक चौका और एक छक्के की मदद से 10 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल निकोलस पूरन और ब्रैंडन किंग क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:08 PM, 13-Aug-2023
IND vs WI Live: भारत ने 166 रन का लक्ष्य दिया
भारत ने फ्लोरिडा के लॉडरहिल में खेले जा रहे पांचवें और निर्णायक टी20 में वेस्टइंडीज के सामने 166 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 165 रन बनाए। भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाए। वहीं, वेस्टइंडीज के लिए रोमारियो शेफर्ड ने चार विकेट झटके। मैच में बारिश ने भी खलल डाला, लेकिन अंपायर पूरे 20 ओवर का खेल कराने में कामयाब रहे।भारतीय पारी
पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही थी। पहले ही ओवर में भारत ने यशस्वी जायसवाल का विकेट गंवा दिया था। वह चार गेंदों में पांच रन बना सके। इसके बाद तीसरे ओवर में शुभमन गिल भी नौ गेंदों में नौ रन बनाकर पवेलियन चलते बने। दोनों को अकील होसेन ने पवेलियन भेजा। 17 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद भारतीय पारी को तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव ने संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी को रोस्टन चेज ने अपनी ही गेंद पर बेहतरीन कैच लेकर तोड़ा। उन्होंने तिलक का कैच अपनी ही गेंद पर लपका। तिलक 18 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 27 रन बनाकर आउट हुए।
सूर्यकुमार यादव का अर्धशतक
इस बीच सूर्यकुमार यादव ने टी20 अंतरराष्ट्रीय पारी का 15वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने 38 गेंदों पर फिफ्टी पूरी की। अल्जारी जोसेफ की गेंद पर छक्का लगाकर सूर्या ने अर्धशतक पूरा किया। संजू सैमसन, कप्तान हार्दिक पांड्या एक बार फिर फेल रहे। सैमसन नौ गेंदों में दो चौके की मदद से 13 रन और हार्दिक 18 गेंदों में एक छक्के की मदद से 14 रन बनाकर आउट हुए। अक्षर पटेल 10 गेमदों में 13 रन और अर्शदीप सिंह चार गेंदों में आठ रन बनाकर आउट हुए। कुलदीप यादव खाता भी नहीं खोल सके। सैमसन, हार्दिक, अर्शदीप और कुलदीप को शेफर्ड ने आउट किया। इस तरह टीम इंडिया 165 रन बना सकी। शेफर्ड के अलावा अकील होसेन और होल्डर को दो-दो विकेट मिले। रोस्टन चेज को एक विकेट मिला।
09:56 PM, 13-Aug-2023
IND vs WI Live: बारिश ने फिर रोका खेल
बारिश ने एक बार फिर खलल डाला है। खेल को एक बार फिर रोका गया है। पिच को कवर कर दिया गया है। बारिश की वजह से दूसरी बार खेल रुकने तक टीम इंडिया ने 19.4 ओवर में आठ विकेट पर 161 रन बना लिए थे। अक्षर पटेल नौ गेंदों में 13 रन और युजवेंद्र चहल क्रीज पर मौजूद हैं।09:48 PM, 13-Aug-2023
IND vs WI Live: सूर्या के बाद अर्शदीप भी आउट
भारत को सूर्यकुमार यादव के रूप में छठा झटका लगा। जेसन होल्डन ने सूर्या को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। सूर्या 45 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के की मदद से 61 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद 19वें ओवर की चौथी गेंद पर रोमारियो शेफर्ड ने अर्शदीप सिंह को क्लीन बोल्ड किया। अर्शदीप चार गेंदों में एक छक्के की मदद से आठ रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद पांचवीं गेंद पर शेफर्ड ने कुलदीप यादव को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। कुलदीप खाता भी नहीं खोल सके। हालांकि, शेफर्ड हैट्रिक से चूक गए। 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर आठ विकेट पर 149 रन है।09:42 PM, 13-Aug-2023