फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs WI Highlights: चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, 2-2 की बराबरी पर पहुंची सीरीज

Wed, 14 Oct 2026 11:06 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Wed, 14 Oct 2026 11:06 PM IST
खास बातें

वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 मुकाबले में भारत को 24 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर कर दी। कप्तान शाई होप के नाबाद शतक की मदद से वेस्टइंडीज ने 247 रन बनाए, जवाब में भारतीय टीम 223 रन पर सिमट गई।

विज्ञापन
IND vs WI T20 Live Score: India vs West Indies Toss Scorecard Match Today Rajiv Gandhi Stadium Updates
अभिषेक और सैमसन - फोटो : BCCI

लाइव अपडेट

11:06 PM, 14-Oct-2026

वेस्टइंडीज ने भारत को हराया

वेस्टइंडीज ने भारत को चौथे टी20 मुकाबले में 24 रनों से हरा दिया। बुधवार को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज ने कप्तान शाई होप की नाबाद शतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में तीन विकेट पर 247 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 19.3 ओवर में सिर्फ 223 रन ही बना सकी। इसी के साथ सीरीज 2-2 की बराबरी पर पहुंच गई। 
10:44 PM, 14-Oct-2026

IND vs WI Live Score: भारत को छठा झटका

भारत को छठा झटका रोमारियो शेफर्ड ने दिया। उन्होंने तिलक वर्मा को अपना शिकार बनाया। वह 43 रन बनाकर आउट हुए। अब नीतीश का साथ देने अक्षर पटेल आए हैं।
विज्ञापन
10:10 PM, 14-Oct-2026

IND vs WI Live Score: पांचवां झटका

भारत को पांचवां झटका नमन धीर के रूप में लगा है। वह खाता भी नहीं खोल सके। अब बल्लेबाजी के लिए नीतीश रेड्डी आए हैं।
10:06 PM, 14-Oct-2026

IND vs WI Live Score: भारत को चौथा झटका

गुडाकेश मोटी ने भारत को चौथा झटका दिया। वह 29 रन बनाकर आउट हुए। अब तिलक का साथ देने नमन धीर आए हैं।
09:47 PM, 14-Oct-2026

IND vs WI Live Score: भारत को तीसरा झटका

भारत को तीसरा झटका स्प्रिंगर ने दिया। उन्होंने कप्तान श्रेयस अय्यर को पवेलियन की राह दिखाई। वह 16 रन बना सके। अब क्रीज पर तिलक वर्मा आए हैं।
09:29 PM, 14-Oct-2026

IND vs WI Live Score: भारत को दूसरा झटका

भारत को दूसरा झटका भी कीमो पॉल ने दिया। उन्होंने ईशान किशन को ज्वेल एंड्रयू के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ छह रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब अभिषेक का साथ देने कप्तान श्रेयस अय्यर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:26 PM, 14-Oct-2026

IND vs WI Live Score: भारत को पहला झटका

भारत को पहला झटका कीमो पॉल ने दिया। उन्होंने हेटमायर के हाथों संजू सैमसन को कैच कराया। वह 23 गेंदों में 56 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब अभिषेक शर्मा का साथ देने ईशान किशन आए हैं।
09:23 PM, 14-Oct-2026

IND vs WI Live Score: सैमसन का अर्धशतक पूरा

संजू सैमसन आज के मैच में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उनका साथ देने के लिए अभिषेक शर्मा भी क्रीज पर मौजूद हैं। चार ओवर के बाद स्कोर 60/0 है।
09:06 PM, 14-Oct-2026

IND vs WI Live Score: भारत की पारी शुरू

भारत की पारी शुरू हो चुकी है। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन क्रीज पर मौजूद हैं।
08:47 PM, 14-Oct-2026

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 248 रन का लक्ष्य

वेस्टइंडीज ने भारत को 248 रनों का लक्ष्य दिया है। हैदराबाद में खेले जा रहे मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 247 रन बनाए हैं। उनके लिए शाई होप ने नाबाद शतक जड़ा। वहीं, भारत के लिए अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट झटके।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed