फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs WI Highlights: इंदौर में भारत ने 14 रन से जीता मैच, वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाई 2-1 की बढ़त

Sun, 11 Oct 2026 10:47 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sun, 11 Oct 2026 10:47 PM IST
खास बातें

अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी और अर्शदीप सिंह की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली।

विज्ञापन
ind vs wi highlights india vs west indies 3rd t20 2026 Indore Holkar stadium updates in hindi
शाई होप - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

10:43 PM, 11-Oct-2026

भारत ने 14 रन से जीता तीसरा टी20

अभिषेक शर्मा की तूफानी अर्धशतकीय पारी और अर्शदीप सिंह की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने तीसरे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया। रविवार को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 223 रन बनाए। अभिषेक ने 30 गेंदों में 69 रन की पारी खेली। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 209 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है।

10:34 PM, 11-Oct-2026

IND vs WI Live Score: भारत को सातवीं सफलता

अर्शदीप ने शेरफेन रदरफोर्ड को बोल्ड किया। वह 32 रन बनाकर लौटे। अब क्रीज पर शमार स्प्रिंगर और रोस्टन चेज मौजूद हैं। 18 ओवर के बाद स्कोर सात विकेट पर 176 रन है।
विज्ञापन
10:31 PM, 11-Oct-2026

IND vs WI Live Score: भारत को छठी सफलता मिली

भारत को छठी सफलता अर्शदीप सिंह ने दिलाई। उन्होंने कीमो पॉल को तिलक के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ 10 रन बना सके। अब रोस्टन चेज आए हैं।
10:21 PM, 11-Oct-2026

IND vs WI Live Score: भारत को पांचवीं सफलता मिली

भारत को पांचवीं सफलता नीतीश रेड्डी ने दिलाई। उन्होंने क्वेंटिन सैम्पसन को तिलक के हाथों कैच कराया। वह 21 रन बनाकर आउट हो गए। अब रदरफोर्ड का साथ देने कीमो पॉल आए हैं।
10:01 PM, 11-Oct-2026

IND vs WI Live Score: भारत को चौथी सफलता

भारत को चौथी सफलता नमन धीर ने दिलाई। उन्होंने कामिल पूरन को अर्शदीप सिंह के हाथों कैच कराया। वह 42 रन बनाकर लौटे। अब रदरफोर्ड का साथ देने क्वेंटिन सैम्पसन आए हैं।
09:53 PM, 11-Oct-2026

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज को तीसरा झटका

वेस्टइंडीज को तीसरा झटका अक्षर पटेल ने दिया। उन्होंने पॉवेल को ईशान के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ पांच रन बना सके। अब बल्लेबाजी के लिए कामिल पूरन और शेरफेन रदरफोर्ड आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:39 PM, 11-Oct-2026

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज को लगा दूसरा झटका

वेस्टइंडीज को दूसरा झटका नमन धीर ने दिया। उन्होंने हेटमायर को बोल्ड किया। वह 26 गेंदों में 43 रन बनाकर आउट हुए। अब कामिल पूरन का साथ देने रोवमैन पॉवेल आए हैं।
09:12 PM, 11-Oct-2026

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज को पहला झटका

वेस्टइंडीज को पहला झटका अर्शदीप सिंह ने दिया। उन्होंने कप्तान शाई होप को बोल्ड किया। वह सिर्फ पांच रन बना सके। अब कामिल पूरन का साथ देने शिमरन हेटमायर आए हैं।
09:02 PM, 11-Oct-2026

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज की पारी शुरू

वेस्टइंडीज की पारी शुरू हो चुकी है। शाई होप और कामिल पूरन क्रीज पर मौजूद हैं।
08:49 PM, 11-Oct-2026

IND vs WI Live Score: भारत ने 223 रन बनाए

भारत ने वेस्टइंडीज को 224 रनों का लक्ष्य दिया है। इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टी20 मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा की अर्धशतकीय पारी की मदद से 223 रन बनाए। वहीं, वेस्टइंडीज की ओर से रोस्टन चेज, शमार जोसेफ और शमार स्प्रिंगर ने दो-दो विकेट लिए जबकि कीमो पॉल और गुडाकेश मोटी ने एक-एक सफलता नाम की।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed