IND vs SL: भारत ने सुपर ओवर में जीता मैच, सूर्यकुमार यादव ने पहली गेंद पर लगाया चौका, जीती 3-0 से सीरीज
{"_id":"66a8e1c1601b24df7f0a09f2","slug":"ind-vs-sl-live-cricket-score-india-vs-sri-lanka-3rd-t20-2024-pallekele-stadium-updates-in-hindi-2024-07-30","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs SL: भारत ने सुपर ओवर में जीता मैच, सूर्यकुमार यादव ने पहली गेंद पर लगाया चौका, जीती 3-0 से सीरीज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Tue, 30 Jul 2024 11:56 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकल
Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 30 Jul 2024 11:56 PM IST
खास बातें
Live Cricket Score Today, India vs Sri Lanka 3rd T20 2024: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज भारत और श्रीलंका के बीच जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला पल्लेकल में खेला गया। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने श्रीलंका को 138 रनों का लक्ष्य थमाया। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ सुपर ओवर में मैच जीत लिया। श्रीलंका ने भारत को तीन रनों का लक्ष्य दिया था। सूर्यकुमार यादव ने सुपर ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाकर मैच अपने नाम कर लिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली।
विज्ञापन
भारत बनाम श्रीलंका
- फोटो : twitter
लाइव अपडेट
11:54 PM, 30-Jul-2024
IND vs SL Live Score: भारत ने जीता मैच
भारत ने श्रीलंका के खिलाफ सुपर ओवर में मैच जीत लिया। श्रीलंका ने भारत को तीन रनों का लक्ष्य दिया था। सूर्यकुमार यादव ने सुपर ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाकर मैच अपने नाम कर लिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली।सुपर ओवर का हाल
श्रीलंका की पारी
- पहले बल्लेबाजी के लिए श्रीलंका की तरफ से कुसल मेंडिस और कुसल परेरा आए। वहीं, भारत की तरफ से कप्तान ने वाशिंगटन सुंदर को गेंद थमाई।
- सुंदर ने ओवर की शुरुआत वाइड के साथ की और स्कोर 1/0 हो गया।
- पहली गेंद पर मेंडिस ने एक रन निकाला और स्कोर 2/0 हो गया।
- दूसरी गेंद पर सुंदर ने परेरा को रवि बिश्नोई के हाथों कैच कराया और स्कोर 2/1 हो गया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए पथुम निसांका आए।
- तीसरी गेंद पर भी सुंदर ने विकेट चटकाया। उन्होंने निसांका को रिंकू सिंह के हाथों कैच कराया। इस तरह श्रीलंका का स्कोर 2/2 हो गया और भारत को सिर्फ तीन रन का लक्ष्य मिला।
भारत की पारी
- सुपर ओवर में मिले तीन रनों के लक्ष्य का पीछा करने भारत की तरफ से सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल उतरे।
- पहली गेंद महीश तीक्षणा ने फेंकी जिस पर सूर्यकुमार यादव ने जोरदार चौका मारा और मैच जीत लिया।
11:47 PM, 30-Jul-2024
IND vs SL Live Score: सुपर ओवर में भारत को मिला तीन रन का लक्ष्य
सुपरओवर में श्रीलंका ने भारत को तीन रन का लक्ष्य थमाया। पहली गेंद पर श्रीलंका को एक रन वाइड का मिला। इसके बाद कुसल मेंडिस ने एक रन बनाया। दूसरी गेंद पर सुंदर ने परेरा को आउट किया। स्कोर 2/1 हुआ। तीसरी गेंद पर सुदंर ने निसांका को आउट किया। इस तरह श्रीलंका ने सिर्फ दो रन बनाए।
विज्ञापन
11:43 PM, 30-Jul-2024
IND vs SL Live Score: सुपरओवर शुरू हुआ
सुपरओवर शुरू हो चुका है। श्रीलंका की तरफ से बल्लेबाजी के लिए कुसल परेरा और कुसल मेंडिस उतरे हैं। यह ओवर भारत के लिए वाशिंगटन सुंदर फेंक रहे हैं।11:37 PM, 30-Jul-2024
IND vs SL Live Score: भारत और श्रीलंका का स्कोर हुआ बराबर
भारत और श्रीलंका का स्कोर बराबर हो गया है। अब दोनों टीमें सुपरओवर खेलेंगी। सूर्यकुमार यादव ने आखिरी ओवर में दो विकेट चटकाए और पांच रन दिए।11:22 PM, 30-Jul-2024
IND vs SL Live Score: श्रीलंका को लगा पांचवां झटका
श्रीलंका को पांचवां झटका रिंकू सिंह ने दिया। उन्होंने कुसल परेरा को आउट किया। वह 46 रन बनाकर पवेलियन लौटे। श्रीलंका को जीत के लिए आठ गेंदों में नौ रनों की जरूरत है।11:08 PM, 30-Jul-2024
IND vs SL Live Score: हसरंगा और असलांका आउट
17वें ओवर में श्रीलंका को दो झटके लगे हैं। तीसरी गेंद पर सुंदर ने हसरंगा (3) को रवि बिश्नोई के हाथों कैच कराया। इसके बाद चौथी गेंद पर असलांका (0) को आउट किया। छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए रमेश मेंडिस उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए कुसल परेरा क्रीज पर मौजूद हैं। श्रीलंका को जीत के लिए 18 गेंदों पर 21 रनों की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:03 PM, 30-Jul-2024
IND vs SL Live Score: श्रीलंका को लगा दूसरा झटका
श्रीलंका को दूसरा झटका कुसल मेंडिस के रूप में लगा। उन्हें रवि बिश्नोई ने आउट किया। वह 43 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे।10:53 PM, 30-Jul-2024
IND vs SL Live Score: परेरा-मेंडिस ने संभाला मोर्चा
परेरा-मेंडिस में मोर्चा संभाल रखा है। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी हो रही है। श्रीलंका को जीत के लिए अब 31 गेंदों में 31 रनों की दरकार है।10:27 PM, 30-Jul-2024
IND vs SL Live Score: श्रीलंका को लगा पहला झटका
श्रीलंका को पहला झटका पथुम निसांका के रूप में लगा। उन्हें रवि बिश्नोई ने आउट किया। वह 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कुसल परेरा उतरे हैं।10:17 PM, 30-Jul-2024