फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs SL Highlights: भारत ने पहले टी20 में श्रीलंका को 43 रन से हराया, रियान पराग ने तीन विकेट झटके

Sat, 27 Jul 2024 10:49 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकल Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 27 Jul 2024 10:49 PM IST
खास बातें

India vs Sri Lanka 1st T20 2024: तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला पल्लेकल में खेला गया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के सामने 214 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में श्रीलंकाई टीम 170 रन ही बना सकी।

विज्ञापन
IND vs SL T20 Highlights: India vs Sri Lanka 1st T20 Match Scorecard Today Pallekele Stadium Updates
भारत बनाम श्रीलंका पहला टी20 - फोटो : BCCI

लाइव अपडेट

10:43 PM, 27-Jul-2024

भारत ने श्रीलंका को हराया

तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 43 रन से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 213 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका की टीम 19.2 ओवर में 170 रन पर सिमट गई। एक वक्त श्रीलंका का स्कोर एक विकेट पर 140 रन था। हालांकि, इसके बाद श्रीलंकाई टीम ने 30 रन बनाने में अगले नौ विकेट गंवा दिए। श्रीलंका की ओर से पथुम निसांका ने सबसे ज्यादा 79 रन बनाए। वहीं, भारत की ओर से रियान पराग ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। उन्होंने 20वें ओवर में लगातार दो गेंदों पर दो विकेट झटका। इस तरह टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। सीरीज का अगला मुकाबला रविवार को खेला जाएगा।
10:32 PM, 27-Jul-2024

IND vs SL T20 Live: श्रीलंका के सात विकेट गिरे

श्रीलंका को 18वें ओवर में 163 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। अर्शदीप सिंह ने हसरंगा को रियान पराग के हाथों कैच कराया। वह दो रन बना सके। फिलहाल महीश तीक्ष्णा और मथीशा पथिराना क्रीज पर हैं। 18 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर सात विकेट पर 164 रन है। श्रीलंका को अब 12 गेंद में 50 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
10:24 PM, 27-Jul-2024

IND vs SL T20 Live: श्रीलंका के छह विकेट गिरे

आखिरी 24 गेंद में श्रीलंका को 56 रन की जरूरत थी। तभी सूर्यकुमार यादव ने मास्टरस्ट्रोक चला और रियान पराग को गेंद थमाई। 17वें ओवर की पहली ही गेंद पर दासुन शनाका रन आउट हो गए। वह खाता नहीं खोल सके। इसके बाद पराग ने ओवर की चौथी गेंद पर कामिंदु मेंडिस को क्लीन बोल्ड किया। मेंडिस 12 रन बना सके। 17 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर छह विकेट पर 163 रन है। फिलहाल वानिंदु हसरंगा और महीश तीक्ष्णा क्रीज पर हैं। पराग ने पहला अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने के साथ-साथ सिर्फ पांच रन दिए। श्रीलंका को 18 गेंद में 51 रन की जरूरत है।
10:22 PM, 27-Jul-2024

IND vs SL T20 Live: श्रीलंका को चौथा झटका

श्रीलंका को 158 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। रवि बिश्नोई ने 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर कप्तान चरिथ असलंका को यशस्वी के हाथों कैच कराया। आखिरी 24 गेंद में श्रीलंका को 56 रन की जरूरत है। फिलहाल कामिंदु मेंडिस और दासुन शनाका क्रीज पर हैं।
10:12 PM, 27-Jul-2024

IND vs SL T20 Live: श्रीलंका को एक ओवर में दो झटके

श्रीलंका को 15वें ओवर में दो-दो झटके लगे। अक्षर पटेल ने पहली ही गेंद पर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे पथुम निसांका को क्लीन बोल्ड किया। निसांका ने 48 गेंद में सात चौके और चार छक्के की मदद से 79 रन की पारी खेली। इसके बाद आखिरी गेंद पर कुसल परेरा को रवि बिश्नोई के हाथों कैच कराया। परेरा ने 14 गेंद में 20 रन बनाए। फिलहाल कामिंदु मेंडिस और कप्तान चरिथ असलंका क्रीज पर हैं। श्रीलंका को 30 गेंद में 65 रन की जरूरत है। श्रीलंका का स्कोर 15 ओवर के बाद तीन विकेट पर 149 रन है।
09:50 PM, 27-Jul-2024

IND vs SL T20 Live: निसांका का अर्धशतक

निसांका ने 34 गेंद में टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 11वां अर्धशतक पूरा किया। 12 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर एक विकेट पर 120 रन है। फिलहाल निसांका 38 गेंद में 61 रन और कुसल परेरा सात गेंद में 11 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:41 PM, 27-Jul-2024

IND vs SL T20 Live: श्रीलंका को पहला झटका

श्रीलंका को नौवें ओवर में 84 के स्कोर पर पहला झटका लगा। अर्शदीप सिंह ने कुसल मेंडिस को यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराया। कुसल 27 गेंद में सात चौके और एक छक्के की मदद से 45 रन बनाकर आउट हुए। नौ ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर एक विकेट पर 91 रन है। फिलहाल पथुम निसांका और कुसल परेरा क्रीज पर हैं।
09:36 PM, 27-Jul-2024

IND vs SL T20 Live: मेंडिस-निसांका ने तेज शुरुआत दिलाई

आठ ओवर के बाद श्रीलंका ने बिना विकेट गंवाए 77 रन बना लिए हैं। फिलहाल पथुम निसांका 23 गेंद में 37 रन और कुसल मेंडिस 25 गेंद में 39 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारतीय गेंदबाज विकेट को तरस गए हैं। अगर विकेट नहीं गिरता है तो भारत के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।
09:24 PM, 27-Jul-2024

IND vs SL T20 Live: पांच ओवर खत्म

पांच ओवर के बाद श्रीलंका ने बिना विकेट गंवाए 49 रन बना लिए हैं। फिलहाल कुसल मेंडिस 18 रन और पथुम निसांका 30 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत ने 213 रन बनाए हैं। जवाब में श्रीलंका को भी तेज शुरुआत मिली है।
09:10 PM, 27-Jul-2024

IND vs SL T20 Live: श्रीलंका की पारी शुरू

श्रीलंका की पारी की शुरुआत हो चुकी है। दो ओवर में उन्होंने 13 रन बना लिए हैं। फिलहाल पथुम निसांका 13 रन और कुसल मेंडिस खाता खोले बिना क्रीज पर हैं। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed