फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs SL: निर्णायक मैच में भारत की करारी हार, श्रीलंका ने 2-1 से जीती टी-20 सीरीज

Thu, 29 Jul 2021 11:03 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 29 Jul 2021 11:03 PM IST
खास बातें

  • श्रीलंका ने आखिरी टी-20 में भारत को सात विकेट से हराया
  • श्रीलंका की जीत में चमके बर्थडे ब्वॉय हसरंगा, झटके चार विकेट
  • भारत की तरफ से राहुल चाहर ने झटके तीन विकेट
  • निर्णायक टी-20 में श्रीलंका को मिला था सिर्फ 82 रन का लक्ष्य 

विज्ञापन
IND vs SL Live Score 3rd T20I Today Cricket Match Scorecard News Updates in Hindi
श्रीलंका ने 2-1 से जीती टी-20 सीरीज - फोटो : social media

लाइव अपडेट

11:02 PM, 29-Jul-2021

श्रीलंका ने आखिरी टी-20 में भारत को सात विकेट से हराया

श्रीलंका ने तीसरे व निर्णायक टी-20 में भारत को सात से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम महज 81 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में श्रीलंका ने 33 गेंदे शेष रहते ही यह मुकाबला सात विकेट से अपने नाम कर लिया। धनंजय डिसिल्वा 23 और वानिंदु हसरंगा 14 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत की तरफ से राहुल चाहर ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 15 रन देकर तीन विकेट झटकाए। टीम इंडिया की यह पिछली नौ द्विपक्षीय टी-20 सीरीज में पहली हार है। इससे पहले आठ सीरीज में से भारत ने सात सीरीज जीती थी और एक सीरीज ड्रॉ रहा था। अगर मैच की बात करें तो, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की निराशाजनक शुरुआत हुई। भारतीय कप्तान शिखर धवन सहित तीन बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। महज 36 रन के स्कोर पर भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। भारत की तरफ से कोई भी बल्लेबाज 25 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सका। केवल कुलदीप यादव नाबाद 23 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से वानिंदु हसरंगा ने बेहतरीन गेदंबाजी करते हुए 9 रन देकर चार विकेट चटकाए। मैच में शानदार प्रदर्शन के चलते हसरंगा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
 
10:56 PM, 29-Jul-2021

श्रीलंका को जीत के लिए 5 रन की दरकार

श्रीलंका को जीत के लिए 36 गेंदों में 5 रन की दरकार है।
विज्ञापन
10:48 PM, 29-Jul-2021

श्रीलंका को लगा तीसरा झटका

राहुल चाहर ने 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर श्रीलंका को तीसरा झटका दिया। इस गेंदबाज ने सदीरा समरविक्रमा (6) को पवेलियन भेजा। चाहर का यह मैच में तीसरा विकेट है।
10:41 PM, 29-Jul-2021

10 ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 42/

10 ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 42/0. सदीरा समरविक्रमा 4 और धनंजय डिसिल्वा 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।
10:32 PM, 29-Jul-2021

नौ ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 37/0

नौ ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 37/0. सदीरा समरविक्रमा 2 और धनंजय डिसिल्वा 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।
 
10:29 PM, 29-Jul-2021

श्रीलंका को लगा दूसरा झटका

आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर श्रीलंका को दूसरा झटका लगा। राहुल चाहर ने मिनोद भानुका (18) को एलबीडब्ल्यू आउट किया। चाहर का यह दूसरा विकेट है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:19 PM, 29-Jul-2021

छह ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 23/0

छह ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 23/0. मिनोद भानुका 8 और सदीरा समरविक्रमा 0 रन बानकर नाबाद हैं। भारत ने पहले छह ओवर्स में चार विकेट के नुकसान पर 29 रन बनाए थे।
10:14 PM, 29-Jul-2021

राहुल चाहर ने दिलाई टीम इंडिया को पहली सफलता

छठे ओवर की पांचवीं गेंद पर राहुल चाहर ने अविष्का फर्नांडो (12) को आउट कर टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई।
10:11 PM, 29-Jul-2021

पांच ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 22/0

पांच ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 22/0. अविष्का फर्नांडो 12 और मिनोद भानुका 7 रन बानकर नाबाद हैं।
10:02 PM, 29-Jul-2021

तीन ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 12/0

तीन ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 12/0. अविष्का फर्नांडो 5 और मिनोद भानुका 4 रन बानकर नाबाद हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed