IND vs SL 2nd Test: भारतीय टीम घरेलू मैदान पर लगातार 15वीं सीरीज जीती, श्रीलंका को दूसरे टेस्ट में 238 रन से हराया
India vs Sri Lanka (IND vs SL) 2nd Test Day 3 Day Night Match: भारत ने श्रीलंका को 230 रनों के बड़े अंतर से हराकर दूसरा टेस्ट मैच अपने नाम कर लिया है। टीम इंडिया ने इस जीत के साथ ही दो मैचों की टेस्ट सीरीज भी क्लीन स्वीप कर ली है। यह भारतीय टीम की घरेलू मैदान पर लगातार 15वीं सीरीज जीत भी है। भारत के 447 रन के लक्ष्य के जवाब में श्रीलंकाई टीम 210 रन ही बना पाई और ऑलआउट हो गई।
लाइव अपडेट
भारत ने 238 रन से जीता दूसरा टेस्ट, सीरीज क्लीन स्वीप
भारत ने श्रीलंका को 230 रनों के बड़े अंतर से हराकर दूसरा टेस्ट मैच अपने नाम कर लिया है। टीम इंडिया ने इस जीत के साथ ही दो मैचों की टेस्ट सीरीज भी क्लीन स्वीप कर ली है। यह भारतीय टीम की घरेलू मैदान पर लगातार 15वीं सीरीज जीत भी है। भारत के 447 रन के लक्ष्य के जवाब में श्रीलंकाई टीम 210 रन ही बना पाई और ऑलआउट हो गई।दिमुथ करुणारत्ने 107 रन बनाकर आउट
जसप्रीत बुमराह ने आखिरकार श्रीलंकाई कप्तान दिमुथ करुणारत्ने को पवेलियन की राह दिखा दी है। बुमराह ने करुणारत्ने को 107 के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया। भारत को अब जीत के लिए तीन विकेट की दरकार है।करुणारत्ने का भारत में पहला टेस्ट शतक
श्रीलंकाई कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने शानदार और चुनौतीपुर्ण पारी खेलते हुए अपना शतक पूरा किया है। उन्होंने भारत में पहला और टेस्ट करियर का 14वां शतक लगाया।What.A.Knock 👏
— Sri Lanka Cricket 🇱🇰 (@OfficialSLC) March 14, 2022
Brilliant from Dimuth Karunaratne to bring up his 💯 on a difficult pitch! This is his 14th in Test Cricket.#INDvSL pic.twitter.com/mH2wZBOYov
अक्षर ने किया असलंका का शिकार
अक्षर पटेल ने एक बार फिर से भारत को बड़ी सफलता दिलाते हुए श्रीलंका को छठा झटका दिया है। उन्होंने इस बार चरिथ असलंका को पांच के स्कोर पर रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया। 50 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर: 182/6, लसिथ एम्बुलदेनिया (2*), दिमुथ करुणारत्ने (89*)अक्षर को पहली सफलता, दिकवेला आउट
अक्षर पटेल ने पहली सफलता हासिल करते हुए श्रीलंका को पांचवा झटका दिया है। उन्होंने निरोशन दिकवेला को 12 के स्कोर पर ऋषभ पंत के हाथों स्टंपिग कराया।करुणारत्ने-दिकवेला के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
तीसरे दिन का टी-ब्रेक, श्रीलंका का स्कोर 151/4
That will be Tea on Day 3 of the 2nd Test.
— BCCI (@BCCI) March 14, 2022
Sri Lanka lose 3 wickets in the first session. #TeamIndia 6 wickets away from victory.
Scorecard - https://t.co/t74OLq7xoO #INDvSL @Paytm pic.twitter.com/og5LfudRDi