IND vs SL: पांच ओवर पहले ही अंपायर ने दिन का खेल समाप्त किया, भारत 357/6, पंत ने 96 और विहारी ने 58 रन बनाए
India vs Sri Lanka (IND vs SL) 1st Test Highlights: भारत और श्रीलंका के बीच मोहाली में पहले टेस्ट मैच खेला जा रहा है। रोहित शर्मा भारत के 35वें टेस्ट कप्तान बन गए हैं। उन्होंने अपने पहले मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। अपने 100वें टेस्ट में विराट कोहली 45 रन बनाकर आउट हुए।
लाइव अपडेट
पहले दिन का खेल खत्म, भारत का स्कोर 357/6 (85)
पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। भारत ने 85 ओवर में छह विकेट खोकर 357 रन बनाए हैं। रविचंद्रन अश्विन 10 और रवींद्र जडेजा 45 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। पहले दिन भारत के लिए सबसे ज्यादा 96 रन ऋषभ पंत ने बनाए। वहीं हनुमा विहारी ने 58 और विराट कोहली ने 45 रन की पारी खेली। श्रीलंका के लिए लसिथ इंबुलडेनिया ने दो विकेट लिए। चरिथ असालंका को छोड़कर श्रीलंका के बाकी सभी गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिला।रोहित पहली बार टेस्ट में कप्तानी कर रहे
इस मैच में रोहित शर्मा पहली बार भारत की टेस्ट टीम के कप्तान के रूप में मैदान में उतरे। वे भारत के 35वें टेस्ट कप्तान बने। टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम की शुरुआत अच्छी रही और मयंक अग्रवाल और रोहित ने पहले विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी निभाई। रोहित के रूप में टीम को पहला झटका लगा। वे 29 रन बना सके।
100वें टेस्ट में अर्धशतक लगाने से चूके कोहली
इसके बाद मयंक भी 33 रन बनाकर पवेलिय लौट गए। हनुमा विहारी ने फिर अपना 100वां टेस्ट मैच खेल रहे विराट कोहली के साथ तीसरे विकेट के लिए 90 रन की साझेदारी निभाई। विराट अपने 100वें टेस्ट में फिफ्टी लगाने से चूक गए और 45 रन बनाकर एम्बुलडेनिया की गेंद पर बोल्ड हुए।
विहारी ने टेस्ट करियर का पांचवां अर्धशतक लगाया
इस बीच विहारी ने टेस्ट करियर का पांचवां अर्धशतक पूरा किया। वे 58 रन बनाकर आउट हुए। विहारी के आउट होने के बाद ऋषभ पंत ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर पारी संभालने की कोशिश की। श्रेयस हालांकि, 27 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने पंत के साछ पांचवें विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी की। इसके बाद पंत ने जडेजा के साथ मिलकर भारत की पारी को आगे बढ़ाया।
पंत और जडेजा के बीच 104 रन की साझेदारी
पंत और जडेजा के बीच छठे विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी की। पंत शतक से चूक गए और पांचवीं बार नर्वस 90 में आउट हुए। उन्हें 96 के निजी स्कोर पर सुरंगा लकमल ने क्लीन बोल्ड किया। अपनी पारी में पंत ने नौ चौके और चार छक्के लगाए। फिलहाल जडेजा और अश्विन मैदान पर हैं। दूसरे दिन टीम इंडिया 450 रन के स्कोर तक पहुंचना चाहेगी। श्रीलंका की ओर से स्पिनर एम्बुलडेनिया ने अब तक सबसे ज्यादा दो विकेट लिए हैं। वहीं, लकमल, विश्वा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा और धनंजय डीसिल्वा को एक-एक विकेट मिला।
That's Stumps on Day 1 of the 1st Test.#TeamIndia 357/6 after 85 overs. Rishabh Pant and Ravindra Jadeja together added 104 runs on the board.
— BCCI (@BCCI) March 4, 2022
Pant 96
Jadeja 45*
Scorecard - https://t.co/c2vTOXAx1p #INDvSL @Paytm pic.twitter.com/pXSRnSXBsh
ऋषभ पंत से शतक से चूके
पंत-जडेजा के बीच शतकीय साझेदारी
ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा ने मिलकर छठे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर ली है। दोनों ही खिलाड़ी तेजी से रन बटोर रहे हैं।A brilliant 100-run partnership comes up between @RishabhPant17 & @imjadeja 👏👏
— BCCI (@BCCI) March 4, 2022
Live - https://t.co/c2vTOXAx1p #INDvSL @Paytm pic.twitter.com/PtBVfUOFoX
भारत के 300 रन पूरे
ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा ने मिलकर छठे विकेट के लिए 50 रन से अधिक की साझेदारी कर ली है। वही पंत बेहद आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत के इस बीच 300 रन भी पूरे हो गए हैं। 77 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 310/5, ऋषभ पंत (82*), रवींद्र जाडेजा (27*)IND vs SL Live: पंत का अर्धशतक
ऋषभ पंत ने टेस्ट करियर का आठवां अर्धशतक लगाया। उन्होंने 73 गेंदों पर फिफ्टी पूरी की। 75 ओवर के बाद भारत ने पांच विकेट गंवाकर 277 रन बना लिए हैं। फिलहाल पंत 75 गेंदों पर 50 रन और रवींद्र जडेजा 54 गेंदों पर 26 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच अब तक छठे विकेट के लिए 83 गेंदों पर 49 रन की साझेदारी हो चुकी है।भारत के 250 रन पूरे
भारत ने पांच विकेट खोकर अपने 250 रन पूरे कर लिए हैं। टीम की तरफ से रविंद्र जडेजा और ऋषभ पंत की जोड़ी क्रीज पर है। 68 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 252/5, रवींद्र जाडेजा (11*), ऋषभ पंत (41*)श्रेयस अय्यर 27 रन बनाकर आउट
श्रेयस और पंत के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। 60 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 224/4, श्रेयस अय्यर (27*), ऋषभ पंत (24*)भारत का स्कोर 200 के पार
चार विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 200 के पार जा चुका है। पंत 16 और अय्यर 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच 29 रन की साझेदारी हो चुकी है।चायकाल
India score 90 runs in the second session for the loss of Kohli and Vihari’s wickets.#WTC23 | #INDvSL | https://t.co/Etz8epQLdz pic.twitter.com/fKQIsGdNsh
— ICC (@ICC) March 4, 2022