IND vs SA T20: रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को पांच विकेट से हराया, मिलर-मार्करम ने पलटा मैच
{"_id":"635e4b672e725a24174dfc1f","slug":"ind-vs-sa-live-cricket-score-t20-world-cup-2022-super-12-india-vs-south-africa-t20i-match-at-perth-stadium","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs SA T20: रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को पांच विकेट से हराया, मिलर-मार्करम ने पलटा मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 30 Oct 2022 08:44 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 30 Oct 2022 08:44 PM IST
खास बातें
India vs South Africa T20 World Cup: टी20 विश्व कप में भारत का तीसरा मैच दक्षिण अफ्रीका के साथ था। पहले दो मैच जीतने के बाद भारतीय टीम लगातार तीसरी जीत दर्ज करने उतरी थी। हालांकि, पर्थ की उछाल भरी पिच में दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने कहर बरपाया। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका के सामने 134 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में अफ्रीकी टीम ने 19.4 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका की टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
08:09 PM, 30-Oct-2022
दक्षिण अफ्रीका ने भारत को पांच विकेट से हराया
एडेन मार्करम और डेविड मिलर
- फोटो : सोशल मीडिया
एक वक्त दक्षिण अफ्रीका ने 24 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद मार्करम और मिलर ने 76 रन की साझेदारी निभाई और मैच पलट दिया। मार्करम के आउट होने के बाद मिलर ने दक्षिण अफ्रीका को जिता कर ही दम लिया। वह मैदान पर जमे रहे। आखिरी ओवर में दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए छह रन चाहिए थे। भुवनेश्वर के ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर लगातार दो चौके लगाकर दक्षिण अफ्रीकी टीम को जीत दिलाई। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने दो विकेट लिए।
इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका की टीम ग्रुप-2 के पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है। दक्षिण अफ्रीका के तीन मैचों में दो जीत के साथ पांच अंक हैं। अफ्रीका का एक मैच बारिश से धुल गया था। वहीं, भारत के तीन मैचों में दो जीत और एक हार के साथ चार अंक हैं। बांग्लादेश की टीम भी चार अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। अफ्रीका की जीत से पाकिस्तान की सेमीफाइनल की उम्मीदों को झटका लगा है। उसके तीन मैचों के बाद दो हार और एक जीत के साथ दो अंक हैं। भारत को अगला मैच दो नवंबर को बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है।
07:43 PM, 30-Oct-2022
IND vs SA Live: मार्करम आउट
16 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट गंवाकर 102 रन बना लिए हैं। टीम को 24 गेंदों में 32 रन की जरूरत है। फिलहाल डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स क्रीज पर हैं। 16वें ओवर में हार्दिक पांड्या ने एडेन मार्करम को सूर्यकुमार यादव को कैच आउट कराया। मार्करम ने 41 गेंदों पर 52 रन की शानदार पारी खेली। उन्हें रोहित-कोहली ने दो जीवनदान दिए थे। मार्करम और मिलर के बीच 60 गेंदों में 76 रन की साझेदारी निभाई।
विज्ञापन
07:39 PM, 30-Oct-2022
IND vs SA Live: कार्तिक चोटिल, पंत कर रहे विकेटकीपिंग
15 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने तीन विकेट गंवाकर 95 रन बना लिए हैं। फिलहाल टीम को 30 गेंदों में 39 रन की जरूरत है। फिलहाल एडेन मार्करम 39 गेंदों में 50 रन और डेविड मिलर 31 गेंदों में 28 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 70+ रन की साझेदारी हो चुकी है। मार्करम ने 38 गेंदों पर टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का नौवां अर्धशतक जड़ा। मार्करम को रोहित शर्मा और विराट कोहली ने दो-दो जीवनदान दिए थे। इसका उन्होंने फायदा उठाया है। 15वें ओवर के बाद विकेटकीपर दिनेश कार्तिक परेशानी में नजर आए। वह पैर की मांसपेशियों में खिंचाव की शिकायत कर रहे थे। इसके बाद उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया। कार्तिक की जगह ऋषभ पंत विकेटकीपिंग के लिए आए हैं।07:31 PM, 30-Oct-2022
IND vs SA Live: भारत की खराब फील्डिंग
13वें ओवर में भारी ड्रामा देखने को मिला। ओवर की पांचवीं गेंद पर रोहित शर्मा ने रन आउट का आसान मौका गंवा दिया। मार्करम तब तक हाफ क्रीज पर थे। रोहित स्टंप के पास पहुंचकर थ्रो करने पर भी विकेट को हिट नहीं कर सके। मार्करम को मिला यह दूसरा जीवनदान था। इससे पहले कोहली ने 12वें ओवर में मार्करम का आसान कैच छोड़ा था। 14वें ओवर में मार्करम और मिलर ने मिलकर 17 रन बनाए। इस ओवर में दोनों ने एक-एक छक्का लगाया। 14 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर तीन विकेट पर 85 रन है। अफ्रीका को 36 गेंदों में 49 रन की जरूरत है।07:23 PM, 30-Oct-2022
IND vs SA Live: मार्करम को मिली जीवनदान
12 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने तीन विकेट गंवाकर 65 रन बना लिए हैं। फिलहाल डेविड मिलर 20 गेंदों में 13 रन और एडेन मार्करम 32 गेंदों में 36 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 40+ रन की साझेदारी हो चुकी है। इस ओवर में अश्विन की पांचवीं गेंद पर विराट कोहली ने डीप मिड ऑन पर मार्करम का आसान कैच छोड़ दिया। गेंद कोहली के हाथ से लगकर छिटक गई। तब मार्करम 35 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे।07:11 PM, 30-Oct-2022
IND vs SA Live: 10 ओवर के बाद द. अफ्रीका 40/3
10 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने तीन विकेट गंवाकर 40 रन बना लिए हैं। फिलहाल एडेन मार्करम 25 गेंदों में 23 रन और डेविड मिलर 15 गेंदों में पांच रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए अब तक 16 रन की साझेदारी हो चुकी है। आठवें ओवर में डेविड मिलर बाल-बाल बचे। शमी के इस ओवर की पहली ही गेंद जाकर मिलर के बैटिंग पैड पर लगी। इस पर कप्तान रोहित शर्मा ने रिव्यू लिया। हालांकि, डीआरएस में जब गेंद बल्ले के बगल से जा रही थी तो स्पाइक दिखा। इस पर थर्ड अंपायर ने बल्लेबाज के फेवर में फैसला सुनाया। हालांकि, रोहित इससे नाखुश दिखे। इसके बाद नौवें ओवर की पांचवीं गेंद पर मार्करम और मिलर के बीच रन को लेकर कन्फ्यूजन पैदा हो गई। मार्करम नॉन स्ट्राइकर एंड पर आधे क्रीज तक आगे निकल गए थे। रोहित शर्मा ने थ्रो किया लेकिन वह विकेट के ऊपर से निकल गई। डायरेक्ट हिट पर मार्करम पवेलियन लौट गए होते।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:01 PM, 30-Oct-2022
IND vs SA Live: आठ ओवर के बाद अफ्रीका 33/3
आठ ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने तीन विकेट गंवाकर 33 रन बना लिए हैं। फिलहाल एडेन मार्करम 19 रन और डेविड मिलर दो रन बनाकर क्रीज पर हैं। इस ओवर में मोहम्मद शमी गेंदबाजी कर रहे थे। पहली ही गेंद जाकर मिलर के बैटिंग पैड पर लगी। इस पर कप्तान रोहित शर्मा ने रिव्यू लिया। हालांकि, डीआरएस में जब गेंद बल्ले के बगल से जा रही थी तो स्पाइक दिखा। इस पर थर्ड अंपायर ने बल्लेबाज के फेवर में फैसला सुनाया। हालांकि, रोहित इससे नाखुश दिखे।06:51 PM, 30-Oct-2022
IND vs SA Live: दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका
पावरप्ले के आखिरी ओवर यानी छठे ओवर में दक्षिण अफ्रीका की टीम को तीसरा झटका लगा। मोहम्मद शमी ने कप्तान तेम्बा बावुमा को विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के हाथों कैच कराया। बावुमा 15 गेंदों में 10 रन बना सके। पावरप्ले खत्म होने के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर तीन विकेट पर 24 रन है। फिलहाल डेविड मिलर और एडेन मार्करम क्रीज पर हैं। इससे पहले अर्शदीप सिंह ने एक ही ओवर में क्विंटन डिकॉक और राइली रूसो को आउट किया था।06:37 PM, 30-Oct-2022
IND vs SA Live: अर्शदीप की शानदार गेंदबाजी
पर्थ की पिच पर अर्शदीप सिंह शानदार लय में दिख रहे हैं और बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं। अर्शदीप ने अब तक अपने दो ओवर में सिर्फ आठ रन दिए हैं और दो विकेट ले चुके हैं। अपने दूसरे ओवर में भी उन्होंने एडेन मार्करम को खासा परेशान किया। उनके इस ओवर में सिर्फ चार रन बने। चार ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर दो विकेट पर 13 रन है।06:30 PM, 30-Oct-2022