फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs SA Highlights: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 135 रनों से हराया, चार मैचों की सीरीज 3-1 से अपने नाम की

Sat, 16 Nov 2024 12:29 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहान्सबर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहान्सबर्ग Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 16 Nov 2024 12:29 AM IST
खास बातें

India vs South Africa 4th T20 2024: सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथा टी20 मैच जीतकर सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली। भारत के लिए इस मैच में संजू सैमसन और तिलक वर्मा के बाद तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने प्रभावित किया।

विज्ञापन
IND vs SA T20 Live Score: India vs South Africa Toss Match Scorecard Today Wanderers Stadium Updates
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर - फोटो : BCCI

लाइव अपडेट

12:28 AM, 16-Nov-2024

IND vs SA Live: भारत का सीरीज पर कब्जा

संजू सैमसन और तिलक वर्मा की शानदार पारियों के बाद अर्शदीप सिंह की अगुआई में गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से भारत ने दक्षिण अफ्रीका को चौथे टी20 मुकाबले में 135 रनों से हराया। भारत ने इस तरह चार मैचों की यह सीरीज 3-1 से अपने नाम की। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में एक विकेट पर 283 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 18.2 ओवर में 148 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए अर्शदीप ने तीन विकेट झटके, जबकि वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल को दो-दो विकेट मिले। हार्दिक पांड्या, रमनदीप सिंह और रवि बिश्नोई ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। 

लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम की शुरुआत काफी खराब रही और उसने पावरप्ले में ही चार विकेट गंवा दिए थे। मेजबान टीम के लिए ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर ने सधी हुई पारी खेल टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम वापसी नहीं कर सकी और विशाल स्कोर के सामने घुटने टेक गई। दक्षिण अफ्रीका के लिए स्टब्स ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए, जबकि मिलर ने 36 रनों की पारी खेली। मार्को येनसेन 12 गेंदों पर दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 29 रन बनाकर नाबाद रहे। 

इससे पहले, पिछले दो मैच में खाता भी नहीं खोल सके सैमसन ने एक बार फिर शतक जड़ा, जबकि तिलक ने लगातार दूसरे मैच में सैकड़ा जमाया। तिलक ने 47 गेंदों पर नौ चौकों और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 120 और सैमसन ने 56 गेंदों पर छह चौकों और नौ छक्कों की मदद से नाबाद 109 रन बनाए। सैमसन और तिलक ने इसके साथ ही टी20 में भारत के लिए सबसे बड़ी साझेदारी भी की।
12:22 AM, 16-Nov-2024

IND vs SA Live: केशव महाराज आउट हुए

अक्षर पटेल ने केशव महाराज को आउट कर भारत को नौवीं सफलता दिलाई। केशव आठ गेंदों पर छह रन बनाकर आउट हुए। दक्षिण अफ्रीका ने 141 रन पर नौ विकेट गंवा दिए हैं। 
विज्ञापन
12:09 AM, 16-Nov-2024

IND vs SA Live: दक्षिण अफ्रीका को लगा आठवां झटका

अक्षर पटेल ने गेराल्ड कोएट्जे को आउट कर दक्षिण अफ्रीका को आठवां झटका दिया। कोएट्जे आठ गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हुए। दक्षिण अफ्रीका ने 131 रन पर आठ विकेट गंवा दिए हैं और उसे अभी जीत के लिए 27 गेंदों पर 153 रन बनाने हैं। 
12:02 AM, 16-Nov-2024

IND vs SA Live: वरुण को मिली सफलता

वरुण चक्रवर्ती ने सिमेलाने को आउट कर दक्षिण अफ्रीका को सातवां झटका दिया। सिमेलाने पांच गेंदों पर दो रन बनाकर आउट हुए। 
11:55 PM, 15-Nov-2024

IND vs SA Live: भारत को छठी सफलता

रवि बिश्नोई ने ट्रिस्टन स्टब्स को आउट कर भारत को छठी सफलता दिलाई। स्टब्स 29 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 43 रन बनाकर आउट हुए। शुरुआती झटकों के बाद स्टब्स और मिलर ने दक्षिण अफ्रीका को संभाला था, लेकिन पहले वरुण ने मिलर को आउट किया और फिर बिश्नोई ने स्टब्स को पवेलियन भेज दक्षिण अफ्रीका को फिर मुश्किल में डाल दिया। 
11:52 PM, 15-Nov-2024

IND vs SA Live: डेविड मिलर आउट हुए

स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने डेविड मिलर को आउट कर दक्षिण अफ्रीका को पांचवां झटका दिया। इसके साथ ही मिलर और स्टब्स के बीच साझेदारी का अंत हो गया। मिलर 27 गेंदों पर दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 36 रन बनाकर आउट हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:44 PM, 15-Nov-2024

IND vs SA Live: मिलर-स्टब्स क्रीज पर टिके

डेविड मिलर ट्रिस्टन स्टब्स क्रीज पर टिके हुए हैं और दोनों बल्लेबाजों ने दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 11 ओवर की समाप्ति के बाद चार विकेट पर 78 रन पहुंचा दिया है। 
11:25 PM, 15-Nov-2024

IND vs SA Live: मिलर-स्टब्स ने संभाला

शुरुआती झटकों के बाद ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर ने दक्षिण अफ्रीका की पारी को संभाला। भारत ने दक्षिण अफ्रीका के चार विकेट जल्द गंवा दिए थे, लेकिन स्टब्स और मिलर ने सात ओवर की समाप्ति तक और विकेट नहीं गिरने दिए। दक्षिण अफ्रीका ने सात ओवर के बाद चार विकेट पर 40 रन बनाए हैं। स्टब्स 16 रन और मिलर 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 
11:02 PM, 15-Nov-2024

IND vs SA Live: क्लासेन खाता खोले बिना आउट

अर्शदीप सिंह ने शानदारी गेंदबाजी जारी रखते हुए हेनरिच क्लासेन को आउट किया। क्लासेन खाता खोले बिना चौथे बल्लेबाज के रूप मे पवेलियन लौटे। लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत काफी खराब हुई है और उसने 10 रन के स्कोर पर ही चार विकेट गंवा दिए हैं। 
10:59 PM, 15-Nov-2024

IND vs SA Live: अर्शदीप को मिली सफलता

तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कप्तान एडेन मार्करम को आउट किया। मार्करम आठ गेंदों पर आठ रन बनाकर आउट हुए। अर्शदीप का इस मैच का यह दूसरा विकेट है। दक्षिण अफ्रीका ने 10 रन के स्कोर पर तीसरा विकेट गंवा दिया है। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed