IND vs SA 3rd ODI Live: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराया, वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की
India vs South Africa (IND vs SA) 3rd ODI: भारत ने वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ही भारत ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था और दक्षिण अफ्रीका ने भारत के सामने 100 रन का लक्ष्य रखा। टीम इंडिया ने 19.1 ओवर में तीन विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम इंडिया ने अपने घर में दक्षिण अफ्रीका से 12 साल बाद वनडे सीरीज जीती है।
लाइव अपडेट
भारत ने सात विकेट से जीता मैच
भारतीय टीम ने तीन मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला सात विकेट से जीत लिया है। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 99 रन बनाए थे। 35 रन बनाने वाले क्लासेन टीम के सबसे सफल बल्लेबाज थे। उनके अलावा सिर्फ दो बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू पाए थे। भारत के लिए कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। इसके जवाब में भारत ने शुभमन गिल के 49 रन की बदौलत यह मैच सात विकेट से जीत लिया। भारत ने 19.1 ओवर में लक्ष्य का पीछा कर लिया। श्रेयस अय्यर ने छक्के के साथ यह मैच खत्म किया। इसके साथ ही भारत ने वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की। भारत ने 12 साल बाद अपने घर में दक्षिण अफ्रीका से कोई वनडे सीरीज जीती है।IND vs SA 3rd ODI Live: भारत का तीसरा विकेट गिरा
जीत से टीक पहले भारत का तीसरा विकेट गिरा है। शुभमन गिल 49 रन की बेहतरीन पारी खेलने के बाद आउट हो चुके हैं। एनगिडी ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया।IND vs SA 3rd ODI Live: भारतीय टीम जीत के करीब
भारत ने 17 ओवर के बाद दो विकेट के नुकसान पर 90 रन बना लिए हैं और जीत के बहद करीब है। टीम इंडिया को जीत के लिए सिर्फ 10 रन की जरूरत है। श्रेयस अय्यर और गिल क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 32 रन की साझेदारी हो चुकी है।.@ShreyasIyer15 goes FOUR, FOUR straight down the ground! 👌👌 #INDvSA #TeamIndia inching closer to the target 👍
— BCCI (@BCCI) October 11, 2022
Follow the match ▶️ https://t.co/fi5L0fWg0d
Don’t miss the LIVE coverage of the #INDvSA match on @starsportsindia pic.twitter.com/qcVTTpMFgt
IND vs SA 3rd ODI Live: गिल और अय्यर के बीच उपयोगी साझेदारी
शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के बीच उपयोगी साझेदारी हो चुकी है। दोनों मिलकर 17 रन जोड़ चुके हैं और भारत का स्कोर 14 ओवर के बाद 75 रन है। यह मैच जीतने के लिए भारत को सिर्फ 25 रन की जरूरत है।IND vs SA 3rd ODI Live: भारत का दूसरा विकेट गिरा
58 रन के स्कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा है। ईशान किशन 10 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। फोर्तूइन ने उन्हें विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक के हाथों कैच कराया। 100 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम आधा सफर तय कर चुकी है, लेकिन दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज मैच में अपनी टीम को वापस लाने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं। 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 59 रन है।SOUND 🔛 @ShubmanGill with two crisp shots against Marco Jansen 👌👌 #INDvSA
— BCCI (@BCCI) October 11, 2022
Don’t miss the LIVE coverage of the #INDvSA match on @StarSportsIndia pic.twitter.com/qArMzWVKRE