IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टी20 में भारत को पांच विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त हासिल की
{"_id":"657862d3126bca973805ff95","slug":"ind-vs-sa-live-cricket-score-india-vs-south-africa-2nd-t20-2023-st-georges-park-stadium-updates-2023-12-12","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टी20 में भारत को पांच विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त हासिल की","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Wed, 13 Dec 2023 12:35 AM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गकेबरहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गकेबरहा
Published by: रोहित राज
Updated Wed, 13 Dec 2023 12:35 AM IST
खास बातें
IND vs SA T20 2023: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला मंगलवार (12 दिसंबर) को खेला गया। गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। बारिश के कारण खेल रोके जाने के समय भारत ने 19.3 ओवर में सात विकेट पर 180 रन बना लिए थे। उसके बाद टीम इंडिया आगे नहीं खेल पाई। डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर दक्षिण अफ्रीका को 15 ओवर में 152 रन का लक्ष्य मिला। उसने 13.5 ओवर में 154 रन बनाकर मैच को जीत लिया। इसके साथ ही उसने सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त हासिल की। तीसरा और अंतिम मुकाबला 14 दिसंबर को जोहानिसबर्ग में खेला जाएगा।
विज्ञापन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
12:27 AM, 13-Dec-2023
IND vs SA Live Score : फेहलुकवायो ने छक्के से मैच को किया समाप्त
दक्षिण अफ्रीका ने बारिश से प्रभावित दूसरे टी20 में भारत को पांच विकेट से हरा दिया। एंडिले फेहलुकवायो ने 14वें ओवर की पांचवीं गेंद पर रवींद्र जडेजा को छक्का मारा और मैच को समाप्त किया। अफ्रीकी टीम ने सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। तीसरा और अंतिम मैच जोहानिसबर्ग में गुरुवार को खेला जाएगा। टीम इंडिया अगर उस मैच में जीत जाती है तो सीरीज बराबर हो जाएगी। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की नजर सीरीज को 2-0 से जीतने पर होगी।गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। बारिश के कारण खेल रोके जाने के समय भारत ने 19.3 ओवर में सात विकेट पर 180 रन बना लिए थे। उसके बाद टीम इंडिया आगे नहीं खेल पाई। डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर दक्षिण अफ्रीका को 15 ओवर में 152 रन का लक्ष्य मिला। उसने 13.5 ओवर में 154 रन बनाकर मैच को जीत लिया।
दक्षिण अफ्रीका की विस्फोटक बल्लेबाजी
अफ्रीकी टीम के बल्लेबाजों ने मुश्किल से लक्ष्य को आसान बना दिया। उन्होंने लगातार भारतीय गेंदबाजों पर हमले किए और रन रेट को कम नहीं होने दिया। रीजा हेंड्रिक्स 27 गेंद पर सबसे ज्यादा 49 रन बनाए। कप्तान एडेन मार्करम ने 17 गेंद पर 30 रन की पारी खेली। डेविड मिलर ने 17, मैथ्यू ब्रीट्जके ने 16, ट्रिस्टन स्टब्स ने नाबाद 14 और एंडिले फेहलुकवायो ने नाबाद 10 रन बनाए। हेनरिच क्लासेन ने सात रन बनाए। भारत के लिए मुकेश कुमार ने दो विकेट लिए। मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को एक-एक सफलता मिली।
रिंकू का अर्धशतक हुआ बेकार
इससे पहले भारत के लिए रिंकू सिंह 39 गेंद पर 68 रन बनाकर नाबाद रहे। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 56 रन की पारी खेली है। तिलक वर्मा ने 29 और रवींद्र जडेजा ने 19 रन बनाए हैं। यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और अर्शदीप सिंह खाता नहीं खोल पाए। जितेश शर्मा एक रन बना पाए। मोहम्मद सिराज खाता खोले बगैर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका के लिए गेराल्ड कोएत्जी ने तीन विकेट लिए। मार्को यानसेन, लिजाद विलियम्स, तबरेज शम्सी और एडेन मार्करन को एक-एक सफलता मिली।
12:20 AM, 13-Dec-2023
IND vs SA Live Score : मुकेश को मिली सफलता
मुकेश कुमार ने भारत को पांचवीं सफलता दिलाई। उन्होंने 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर डेविड मिलर को आउट कर दिया। मिलर 12 गेंद पर 17 रन बनाकर आउट हुए। 13 ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने 140 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 12 गेंद पर 12 रन चाहिए। ट्रिस्टन स्टब्स नौ और एंडिले फेहलुकवायो एक रन बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन
11:58 PM, 12-Dec-2023
IND vs SA Live Score : भारत को मिली दोहरी सफलता
कुलदीप यादव ने नौवें ओवर की आखिरी गेंद पर रीजा हेंड्रिक्स को आउट कर दिया। हेंड्रिक्स 27 गेंद पर 49 रन बनाए। उन्होंने आठ चौके और एक छक्का लगाया। हेंड्रिक्स का कैच सूर्यकुमार यादव ने लिया। अगले ही ओवर में मोहम्मद सिराज ने हेनरिच क्लासेन को आउट कर दिया। क्लासेन ने पांच गेंद पर सात रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने उनका कैच लिया। इस तरह भारत को आठवें, नौवें और 10वें ओवर में एक-एक सफलता मिली। दक्षिण अफ्रीका ने 10 ओवर में चार विकेट पर 116 रन बना लिए हैं। अफ्रीकी टीम को 30 गेंद पर 36 रन बनाने हैं। डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स क्रीज पर हैं।11:50 PM, 12-Dec-2023
IND vs SA Live Score : मुकेश ने मार्करम को किया आउट
भारत को दूसरी सफलता मुकेश कुमार ने दिलाई। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम को आउट कर दिया। मार्करम आठवें ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने 17 गेंद पर 30 रन बनाए। इस दौरान चार चौके और एक छक्का लगाया। दक्षिण अफ्रीका ने आठ ओवर में दो विकेट पर 96 रन बना लिए हैं। रीजा हेंड्रिक्स 23 गेंद पर 44 रन बनाकर नाबाद हैं। अफ्रीकी टीम को जीत के लिए सात ओवर में 56 रन बनाने हैं।11:25 PM, 12-Dec-2023
IND vs SA Live Score : दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 3 ओवर में 43/1
दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ तीन ओवर में एक विकेट पर 43 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया को पहली सफलता तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर मिली। मैथ्यू ब्रिट्जके रन आउट हो गए। उन्होंने सात गेंद पर 16 रन बनाए। रीजा हेंड्रिक्स 10 गेंद पर 21 और कप्तान एडेन मार्करम एक गेंद पर एक रन बनाकर नाबाद हैं।11:11 PM, 12-Dec-2023
IND vs SA Live Score : दक्षिण अफ्रीका की पारी शुरू
भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की पारी शुरू हो गई है। रीजा हेंड्रिक्स के साथ मैथ्यू ब्रिट्जके क्रीज पर उतरे हैं। भारत के लिए गेंदबाजी की शुरुआत मोहम्मद सिराज ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:03 PM, 12-Dec-2023
IND vs SA Live Score : दक्षिण अफ्रीका को मिला 152 रन का लक्ष्य
गकेबराह में बारिश रुक गई है और दक्षिण अफ्रीका को 15 ओवर में 152 रन का लक्ष्य दिया गया है। भारत ने खेल रोके जाने के समय 19.3 ओवर में सात विकेट पर 180 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका की पारी में पावरप्ले पांच ओवर का होगा।10:52 PM, 12-Dec-2023
IND vs SA Live Score : बारिश रुकी, जल्द शुरू होगा खेल
गकेबराह में बारिश रुक गई है। यह फैंस के लिए अच्छी खबर है। भारतीय खिलाड़ी मैदान पर उतर गए हैं और गेंदबाजी का अभ्यास कर रहे हैं। इससे ऐसा लग रहा है कि भारतीय पारी के बाकी बचे अब तीन गेंद नहीं होंगे। दक्षिण अफ्रीका को बदला हुआ लक्ष्य मिल सकता है। खेल रोके जाने के समय भारत ने 19.3 ओवर में सात विकेट पर 180 रन बनाए थे।10:13 PM, 12-Dec-2023
IND vs SA Live Score : बारिश ने रोका खेल
बारिश के कारण दूसरे टी20 को रोक दिया गया है। भारत की पारी समाप्त ही होने वाली थी कि बारिश आ गई और अंपायरों ने खेल को रोकने का फैसला किया। भारत ने खेल रोके जाने के समय 19.3 ओवर में सात विकेट पर 180 रन बनाए हैं। रिंकू सिंह 39 गेंद पर 68 रन बनाकर नाबाद हैं। मोहम्मद सिराज खाता खोले बगैर नाबाद हैं। भारत के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 56 रन की पारी खेली है। तिलक वर्मा ने 29 और रवींद्र जडेजा ने 19 रन बनाए हैं। यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और अर्शदीप सिंह खाता नहीं खोल पाए। जितेश शर्मा एक रन बना पाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए गेराल्ड कोएत्जी ने तीन विकेट लिए हैं। मार्को यानसेन, लिजाद विलियम्स, तबरेज शम्सी और एडेन मार्करन को एक-एक सफलता मिली।09:55 PM, 12-Dec-2023