फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs SA 2nd ODI: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराया, सीरीज में 1-1 की बराबरी की, श्रेयस का शतक

Sun, 09 Oct 2022 10:42 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: रोहित राज Updated Sun, 09 Oct 2022 10:42 PM IST
खास बातें

Live Cricket Score, India vs South Africa  (IND vs SA) 2nd ODI:  नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला भारत ने सात विकेट से जीत लिया है। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और भारत के सामने 279 रन का लक्ष्य रखा और भारत ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है।

विज्ञापन
IND vs SA 2nd ODI Live Score India Vs South Africa ODI Match Scorecard Ranchi Stadium News in Hindi
शतक लगाने के बाद सैमसन के गले लगते श्रेयस अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

09:01 PM, 09-Oct-2022

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराया

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 278 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने तीन विकेट खोकर 25 गेंद रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच 11 अक्तूबर को दिल्ली में होगा।

इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के लिए एडेन मार्करम ने सबसे ज्यादा 79 रन बनाए। वहीं, रीजा हेंड्रिक्स ने 74 रन की पारी खेली। भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने तीन विकेट झटके। भारत के लिए श्रेयस अय्यर ने नाबाद 113 रन बनाए। ईशान किशन ने 93 रन की पारी खेली। संजू सैमसन 30 रन बनाकर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका के फोर्तूइन, पार्नेल और रबाडा ने एक-एक विकेट लिया।
08:45 PM, 09-Oct-2022

IND vs SA 2nd ODI Live: श्रेयस अय्यर ने वनडे करियर का दूसरा शतक लगाया

श्रेयस अय्यर ने वनडे करियर का दूसरा शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 103 गेंदों में पर अपने 100 रन पूरे किए। वनडे में श्रेयस शानदार फॉर्म से गुजर रहे हैं। पिछली छह पारियों में उन्होंने पांचवीं बार 50 रन से ज्यादा की पारी खेली है। इस पारी में उन्होंने 14 चौके लगाए हैं। मैच में भारतीय टीम जीत के करीब पहुंच गई है। 44 ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 269 रन है। जीते के लिए भारत को सिर्फ 10 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
08:27 PM, 09-Oct-2022

IND vs SA 2nd ODI Live: भारत का स्कोर 230 रन के पार

तीन विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 230 रन के पार जा चुका है। श्रेयस अय्यर अपने शतक के करीब पहुंच गए हैं। वहीं, संजू सैमसन भी बेहतरीन लय में दिख रहे हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच 30 रन की साझेदारी हो चुकी है। 41 ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 242 रन है। भारत को जीत के लिए 54 गेंदों में 37 रन की जरूरत है।
08:09 PM, 09-Oct-2022

IND vs SA 2nd ODI Live: भारत का तीसरा विकेट गिरा

209 रन के स्कोर पर भारत को तीसरा झटका लगा है। ईशान किशन 84 गेंदों पर 93 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने श्रेयस अय्यर के साथ 155 गेंदों में 161 रन की साझेदारी की। किशन ने अपनी पारी में चार चौके और सात छक्के लगाए। फोर्तूइन ने उन्हें रीजा हेंड्रिक्स के हाथों कैच कराया। श्रेयस अय्यर के साथ संजू सैमसन क्रीज पर हैं। 35 ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 210 रन है।
08:04 PM, 09-Oct-2022

IND vs SA 2nd ODI Live: भारत का स्कोर 200 रन के पार

भारतीय टीम का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 200 रन के पार जा चुका है। ईशान किशन अपने शतक के करीब हैं और अय्यर भी अर्धशतक लगाकर खेल रहे हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच 150 रन की साझेदारी हो चुकी है। मैच में भारत की स्थिति काफी मजबूत है। टीम इंडिया यह मैच जीतकर सीरीज में बराबरी कर सकती है। 34 ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 208 रन है।
07:55 PM, 09-Oct-2022

IND vs SA 2nd ODI Live: श्रेयस अय्यर और ईशान किशन के बीच 150 रन की साझेदारी

 श्रेयस अय्यर और ईशान किशन के बीच तीसरे विकेट के लिए 150 रन की साझेदारी हो चुकी है। दोनों बल्लेबाज बेहतरीन लय में दिख रहे हैं और भारत को जीत के करीब ले जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
07:33 PM, 09-Oct-2022

IND vs SA 2nd ODI Live: श्रेयस अय्यर ने भी अर्धशतक लगाया

श्रेयस अय्यर ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 48 गेंदों में अपने 50 रन पूरे किए। पिछली छह वनडे पारियों में यह श्रेयस का पांचवां अर्धशतक है। वनडे में वह कमाल की फॉर्म से गुजर रहे हैं। श्रेयस और ईशान के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है। 
07:30 PM, 09-Oct-2022

IND vs SA 2nd ODI Live: ईशान किशन का अर्धशतक पूरा

ईशान किशन ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 60 गेंदों में अपने 50 रन पूरे किए। किशन ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की है और भारत का स्कोर 150 के करीब ले गए हैं। 
07:10 PM, 09-Oct-2022

IND vs SA 2nd ODI Live: भारत का स्कोर 100 रन के पार

दो विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। ईशान किशन और श्रेयस अय्यर शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों तेजी से रन बना रहे हैं और भारत को लक्ष्य के करीब ले जा रहे हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। 21 ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 111 रन है। 
06:31 PM, 09-Oct-2022

IND vs SA 2nd ODI Live: भारत का स्कोर 75 के पार

दो विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 75 रन के पार जा चुका है। श्रेयस अय्यर और ईशान किशन अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 30 रन की साझेदारी हो चुकी है। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed