IND vs SA Highlights: भारत ने द. अफ्रीका को पहले टी20 मैच में 61 रन से हराया, वरुण-रवि को मिले तीन-तीन विकेट
{"_id":"672e144a06d7343c30068f99","slug":"ind-vs-sa-live-cricket-score-india-vs-south-africa-1st-t20-2024-kingsmead-stadium-updates-2024-11-08","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs SA Highlights: भारत ने द. अफ्रीका को पहले टी20 मैच में 61 रन से हराया, वरुण-रवि को मिले तीन-तीन विकेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sat, 09 Nov 2024 12:16 AM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डरबन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डरबन
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 09 Nov 2024 12:16 AM IST
खास बातें
Live Cricket Score Today, India vs South Africa 1st T20 2024: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज का आज से आगाज हो गया। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को डरबन में खेले गए पहले टी20 मैच में 61 रन से हराकर चार मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने संजू सैमसन की 107 रनों की विस्फोटक पारी के दम पर 20 ओवर में आठ विकेट पर 202 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका 17.5 ओवर में 141 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : @ProteasMenCSA
लाइव अपडेट
12:11 AM, 09-Nov-2024
IND vs SA Live Score: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 61 रन से हराया
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को डरबन में खेले गए पहले टी20 मैच में 61 रन से हराकर चार मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने संजू सैमसन की 107 रनों की विस्फोटक पारी के दम पर 20 ओवर में आठ विकेट पर 202 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका 17.5 ओवर में 141 रन ही बना सकी। अब टीम इंडिया की नजर दूसरे टी20 पर होगी जो 10 नवंबर को खेला जाएगा।दक्षिण अफ्रीका की पारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम को पहला झटका पहले ही ओवर में अर्शदीप सिंह ने दिया। उन्होंने कप्तान एडेन मार्करम को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ आठ रन बना सके। इसके बाद आवेश खान ने चौथे ओवर में ट्रिस्टन स्टब्स को निशाना बनाया। वह भी 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके अलावा रयान रिकलटन भी 21 रन बनाकर आउट हो गए। 44 के स्कोर पर तीन विकेट गंवा चुकी दक्षिण अफ्रीका को एक लंबी और मजबूत साझेदारी की दरकार थी। ऐसे में हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर ने मोर्चा संभाला। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी हुई, जिसे वरुण चक्रवर्ती ने तोड़ा। उन्होंने एक ही ओवर में दोनों को आउट किया। क्लासेन 25 और मिलर 18 रन बनाकर रवाना हो गए। इसके अलावा पैट्रिक क्रूगर ने एक, मार्को यानसेन ने 12, एंडिले सिमेलेन ने छह, गेराल्ड कोएत्जी ने 23, केशव महाराज ने पांच और पीटर ने पांच* रन बनाए। भारत के लिए वरुण और रवि बिश्नोई ने तीन-तीन विकेट चटकाए जबकि आवेश खान को दो सफलताएं मिलीं। वहीं, अर्शदीप सिंह ने एक विकेट अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की।
11:36 PM, 08-Nov-2024
IND vs SA Live Score: क्लासेन और मिलर आउट हुए
वरुण दक्षिण अफ्रीका के क्लासेन (25) और मिलर (28) के लिए काल साबित हुए। उन्होंने दोनों को अपना शिकार बनाया। फिलहाल यानसेन और क्रूगर क्रीज पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
11:23 PM, 08-Nov-2024
IND vs SA Live Score: नौ ओवर के बाद स्कोर 76/3
नौ ओवर का खेल पूरा हो चुका है। क्रीज पर हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर मौजूद हैं। दोनों के बीच 32* रनों की साझेदारी हो चुकी है और स्कोर 76/3 है।11:08 PM, 08-Nov-2024
IND vs SA Live Score: रयान रिकलटन 21 रन बनाकर आउट
दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका रयान रिकलटन के रूप में लगा। उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया। वह 11 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हो गए। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए डेविड मिलर उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए हेनरिक क्लासेन क्रीज पर मौजूद हैं।10:57 PM, 08-Nov-2024
IND vs SA Live Score: स्टब्स 11 रन रन बनाकर आउट
दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका ट्रिस्टन स्टब्स के रूप में लगा। उन्हें आवेश खान ने अपना शिकार बनाया। वह 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए हेनरिक क्लासेन उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए रयान रिकेलटन क्रीज पर मौजूद हैं।10:54 PM, 08-Nov-2024
IND vs SA Live Score: तीन ओवर के बाद स्कोर 28/1
रयान रिकेलटन 10 और ट्रिस्टन स्टब्स नौ रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। तीन ओवर के बाद स्कोर 28/1 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:41 PM, 08-Nov-2024
IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका को लगा पहला झटका
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने एडेन मार्करैम को आउट कर पहले ही ओवर में दक्षिण अफ्रीका को शुरुआती झटका दिया। मार्करैम चार गेंदों पर दो चौकों की मदद से आठ रन बनाकर आउट हुए। मार्करम अच्छी शुरुआत दिलाने की कोशिश कर रहे थे और उन्होंने दो चौके भी जड़ दिए थे, लेकिन अर्शदीप ने पहले ओवर की चौथी गेंद पर सैमसन के हाथों कैच कराकर मार्करैम को पवेलियन भेजा।10:19 PM, 08-Nov-2024
IND vs SA Live Score: भारत ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 203 रन का लक्ष्य
भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 20 ओवर में आठ विकेट पर 202 रन बनाए। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत शानदार हुई। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के बीच पहले विकेट के लिए 24 रनों की साझेदारी हुई। कोएत्जी ने इस पार्टनरशिप को तोड़ा। उन्होंने अभिषेक को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ सात रन बना सके। इसके बाद मोर्चा सूर्यकुमार यादव ने संभाला। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए संजू के साथ 66 रनों की साझेदारी की। कप्तान 17 गेंदों में 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद तिलक वर्मा ने सलामी बल्लेबाज का साथ दिया। दोनों के बीच 77 रनों की पार्टनरशिप हुई। तिलक 33 रन बनाकर आउट हुए। 47 गेंदों में विकेटकीपर बल्लेबाज सैमसन ने शतक जड़ा। यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा शतक है। उन्होंने लगातार दूसरे मैच में शतक लगाया। वह 50 गेंदों में 214 के स्ट्राइक रेट से 107 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा भारत के लिए हार्दिक पांड्या ने दो, रिंकू सिंह ने 11, अक्षर पटेल ने सात, रवि बिश्नोई एक और अर्शदीप सिंह ने पांच* रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए गेराल्ड कोएत्जी ने तीन विकेट चटकाए। इसके अलावा मार्को यानसेन , केशव महाराज, पीटर और क्रूगर ने एक-एक विकेट लिए।10:11 PM, 08-Nov-2024
IND vs SA Live Score: अक्षर पटेल सात रन बनाकर आउट
भारत को सातवां झटका अक्षर पटेल के रूप में लगा। उन्हें मार्को यानसेन ने अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ सात रन बना सके। नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए रवि बिश्नोई उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए अर्शदीप सिंह क्रीज पर मौजूद हैं।10:09 PM, 08-Nov-2024