10:59 PM, 20-Jun-2021
खराब रोशनी के चलते रुका खेल
फिलहाल खराब रोशनी के लिए खेल को कुछ देर के लिए रोक दिया गया है। न्यूजीलैंड अभी तक 49 ओवर खेल चुकी है और दो विकेट के नुकसान पर 101 रन बना चुकी है। न्यूजीलैंड की और से डेविड कॉनवे ने शानदार 54 रन बनाए। ईशांत शर्मा ने उनका विकेट लिया। इससे पहले टॉम लेथम 30 रन बनाकर आउट हुए थे। उनका विकेट अश्विन ने लिया था। कप्तान केन विलियमसन 12 रन बनाकर खेल रहे हैं और नए बल्लेबाज रॉस टेलर ने अभी तक खाता नहीं खोला है। भारत ने अपनी पहली पारी में 217 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड अभी भारत से 116 रन पीछे है।
10:54 PM, 20-Jun-2021
कॉनवे 54 रन बनाकर आउट
49वें ओवर की चौथी गेंद पर भारत को दूसरी सफलता मिली। ईशांत शर्मा की इस गेंद पर शमी ने बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे डेवन कॉनवे का कैच पकड़ा। कॉनवे ने अपनी पारी में 153 गेंदों का सामना कर 54 रन बनाए। अब रॉस टेलर बल्लेबाजी करने उतरे हैं। 49 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 101 रन।
10:45 PM, 20-Jun-2021
गेंदबाजों ने थामी रनों की रफ्तार
46वां ओवर बुमराह ने डाला जो मेडन रहा। वहीं, 47वां ओवर कराने रविंद्र जडेजा आए। इस ओवर में भी एक भी रन नहीं बना। 47 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 101 रन।
10:37 PM, 20-Jun-2021
न्यूजीलैंड के 100 रन पूरे
भारत के 217 रन का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड ने 100 रन पूरे कर लिए हैं। 45वें ओवर की पहली गेंद पर दो रन लेकर कॉनवे ने टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। जडेजा के इस ओवर में कुल जो रन आए। 45 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 101 रन।
10:32 PM, 20-Jun-2021
कॉनवे का शानदार अर्धशतक
डेवन कॉनवे ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच का पहला अर्धशतक लगाया है। 44वें ओवर की तीसरी गेंद पर कॉनवे ने तीन रन लिए और अपना पचासा पूरा किया। यह ओवर बुमराह ने कराया। कॉनवे इस समय 137 गेंदों में 52 रन बनाकर खेल रहे हैं। अपनी पारी में उन्होंने छह चौके लगाए हैं। 44 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 99 रन।
10:26 PM, 20-Jun-2021
रविंद्र जडेजा को थमाई गई गेंद
43वां ओवर कराने रविंद्र जडेजा आए। यह इस मैच में जडेजा का पहला ओवर रहा। पहली ही गेंद उन्होंने नो डाली और आखिरी गेंद पर कॉनवे ने तीन रन लिए। इस ओवर में कुल चार रन आए। 43 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 94 रन। कॉनवे 49 और विलियमसन 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।
10:17 PM, 20-Jun-2021
41वें ओवर में बने चार रन
41वें ओवर की पहली गेंद पर विलियमसन ने चार रन लिए। अश्विन की ऑफ स्टंप के बाहर आई इस गेंद को विलियमसन ने प्वाइंट की दिशा में कट किया। इस ओवर में आए कुल चार रन। 41 ओवर को बाद न्यूजीलैंड का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 84 रन।
10:08 PM, 20-Jun-2021
विलियमसन ने लगाया पहला चौका
39वें ओवर की पांचवीं गेंद पर विलियमसन ने शानदार चौका लगाया। अश्विन की ऑफ स्टंप के पास आई गेंद को विलियमसन ने फाइन लेग की ओर स्वीप कर दिया। 39 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 76 रन।
10:01 PM, 20-Jun-2021
37 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 72-1
36वां ओवर मो. शमी ने डाला जो मेडन रहा। 37वां ओवर कराने अश्विन आए। इस ओवर में एक रन आया। विलियमसन एक और कॉनवे 39 रन बनाकर खेल रहे हैं। 37 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 72 रन।
09:50 PM, 20-Jun-2021
न्यूजीलैंड को पहला झटका
रविचंद्रन अश्विन ने भारतीय टीम को पहली सफलता दिलाई। 34वें ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी कर रहे टॉम लेथम को चलता किया। विराट कोहली ने लेथम का बेहतरीन कैच पकड़ा। लेथम ने 104 गेंदों में 30 रन बनाए। अब कप्तान केन विलियमसन बल्लेबाजी करने उतरे हैं। 70 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड का पहला विकेट गिरा।