IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड तीसरा टी20 DLS के तहत टाई, टीम इंडिया ने 1-0 से सीरीज अपने नाम की
{"_id":"637c536328a79f15e261817a","slug":"ind-vs-nz-live-cricket-score-india-vs-new-zealand-3rd-t20i-2022-match-at-napier-stadium-news-updates-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड तीसरा टी20 DLS के तहत टाई, टीम इंडिया ने 1-0 से सीरीज अपने नाम की","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Tue, 22 Nov 2022 05:45 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नेपियर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नेपियर
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 22 Nov 2022 05:45 PM IST
खास बातें
India vs New Zealand (IND vs NZ) 3rd T20: न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। न्यूजीलैंड की पारी 19.4 ओवर में 160 रन पर सिमट गई। जवाब में भारत ने नौ ओवर में चार विकेट पर 75 रन बना लिए थे। तभी बारिश ने खलल डाला। डीएलएस पार स्कोर के तहत भारत ने जरूरी 75 रन बना लिए थे। ऐसे में अंपयरों ने मैच को खत्म करने का फैसला लिया और मैच को टाई घोषित किया गया।
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
03:58 PM, 22-Nov-2022
तीसरा टी20 DLS के तहत टाई
बारिश नहीं रुकने की वजह से अंपायरों ने मैच को खत्म करने का फैसला लिया है। डकवर्थ लुईस नियम के तहत मैच टाई पर खत्म हुआ। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 161 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में बारिश की वजह से मैच रुकने तक भारत ने नौ ओवर में चार विकेट पर 75 रन बना लिए थे।डीएलएस के तहत पार स्कोर नौ ओवर में 75 रन का था, जो भारत ने बना लिए थे। ऐसे में अंपायरों ने मैच को टाई घोषित किया। बारिश की वजह से दोबारा मैच नहीं होने और डीएलएस पर टाई होने पर सुपरओवर का इस्तेमाल नहीं होता है। भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज 1-0 से अपने नाम की।
पहला मैच बारिश से पूरी तरह धुल गया था। तब टॉस भी नहीं हो सका था। वहीं, दूसरे मैच को टीम इंडिया ने 65 रन से अपने नाम किया था। तीसरा टी20 टाई रहा। टीम इंडिया की यह न्यूजीलैंड पर उसके घर में लगातार दूसरी टी20 सीरीज जीत है। इससे पहले 2020 में भारत ने विराट कोहली की कप्तानी में कीवी टीम को उसके घर में टी20 सीरीज मे 5-0 से हराया था।
03:29 PM, 22-Nov-2022
IND vs NZ Live: बारिश के कारण रुका मैचा
बारिश की वजह से खेल रुक चुका है। नौ ओवर में भारत ने चार विकेट गंवाकर 75 रन बना लिए हैं। भारत को फिलहाल इस स्थिति में 66 गेंदों में 86 रन की जरूरत है। फिलहाल दीपक हुड्डा नौ रन और हार्दिक पांड्या 30 रन बनाकर क्रीज पर है। डकवर्थ लुईस नियम के तहत नौ ओवर के बाद पार स्कोर 75 रन ही है, जो कि भारत ने बना लिए हैं। अगर बारिश नहीं रुकी तो मैच टाई घोषित हो जाएगा। फिलहाल नेपियर में भारी बारिश हो रही है। भारत अगर 76 बनाता तो मैच जीत लेता। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम 19.4 ओवर में 160 रन पर ऑलआउट हो गई थी। यह मैच अगर टाई हुआ तो भारतीय टीम सीरीज अपने नाम करेगी। भारतीय टीम सीरीज में फिलहार 1-0 से आगे है।
विज्ञापन
03:17 PM, 22-Nov-2022
IND vs NZ Live: सूर्यकुमार भी आउट
सातवें ओवर में 60 रन के स्कोर पर भारत को चौथा झटका लगा। ईश सोढ़ी ने सूर्यकुमार यादव को ग्लेन फिलिप्स के हाथों कैच कराया। वह 10 गेंदों में 13 रन बना सके। सूर्या अपनी पारी में एक चौका और एक छक्का लगा सके। सात ओवर के बाद भारत का स्कोर चार विकेट पर 64 रन है। फिलहाल हार्दिक पांड्या और दीपक हुड्डा क्रीज पर हैं।03:11 PM, 22-Nov-2022
IND vs NZ Live: हार्दिक-सूर्या क्रीज पर
छह ओवर के बाद भारत ने तीन विकेट गंवाकर 58 रन बना लिए हैं। हार्दिक पांड्या 11 गेंदों में 23 रन और सूर्यकुमार यादव आठ गेंदों में 12 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 35+ रन की साझेदारी हो चुकी है। ईशान किशन 10 रन और ऋषभ पंत 11 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, श्रेयस अय्यर खाता भी नहीं खोल सके।02:59 PM, 22-Nov-2022
IND vs NZ Live: श्रेयस-पंत की खराब बल्लेबाजी
भारतीय टीम की शुरुआत खराब हुई है। दूसरे ओवर में ईशान किशन को एडम मिल्ने ने आउट किया था। इसके बाद तीसरे ओवर में टिम साउदी ने लगातार दो गेंदों पर ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर को पवेलियन भेजा। पंत का टी20 में खराब फॉर्म जारी है। वह पांच गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हुए। खराब शॉट खेलकर पंत ने विकेट गंवाया। पंत पिछली आठ टी20 अंतरराष्ट्रीय पारी में 104 रन बनाए पाए हैं। इसकी अगली गेंद पर साउदी ने शॉर्ट बॉल फेंकी और श्रेयस ने स्लिप में नीशम को कैच थमा दिया। श्रेयस गोल्डन डक का शिकार हुए। चार ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 39 रन है। फिलहाल कप्तान हार्दिक पांड्या चार गेंदों में 11 रन और सूर्यकुमार यादव तीन गेंदों में पांच रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।02:43 PM, 22-Nov-2022
IND vs NZ Live: ईशान और पंत ओपनिंग के लिए उतरे
भारत के लिए ईशान किशन और ऋषभ पंत ओपनिंग के लिए उतरे। दूसरे ओवर में 13 के स्कोर पर भारत को पहला झटका लगा। ईशान 11 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें एडम मिल्ने ने मार्क चैपमैन के हाथों कैच कराया। दो ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 13 रन है। फिलहाल ऋषभ पंत और दुनिया के नंबर एक टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:23 PM, 22-Nov-2022
IND vs NZ Live: न्यूजीलैंड ने बनाए 160 रन
न्यूजीलैंड की टीम मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह के आगे ढह गई है। भारत ने कीवी टीम की पारी को 19.4 ओवर में 160 रन पर समेट दिया। एक वक्त कीवी टीम ने 17वें ओवर में तीन विकेट गंवाकर 146 रन बनाए थे। इसके बाद सिराज और अर्शदीप ने कहर बरपाया। आखिरी 14 रन बनाने यानी 146 से 160 रन तक पहुंचने में न्यूजीलैंड ने सात विकेट गंवा दिए। भारत को अब सीरीज जीतने के लिए 20 ओवर में 161 रन बनाने होंगे। अर्शदीप और सिराज दोनों ने चार-चार विकेट लिए।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत खराब रही थी। अर्शदीप सिंह ने पारी के दूसरे ओवर में न्यूजीलैंड को पहला झटका दिया। उन्होंने फिन एलेन को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। एलेन तीन रन बना सके। इसके बाद मार्क चैपमैन को सिराज ने अर्शदीप के हाथों कैच कराया। चैपमैन 12 रन बना सके। डेवोन कॉन्वे और ग्लेन फिलिप्स ने इसके बाद न्यूजीलैंड की पारी संभाली। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 63 गेंदों में 86 रन की साझेदारी निभाई। कीवी टीम ने 16वें ओवर में दो विकेट गंवाकर 130 रन बना लिए थे। कॉन्वे और फिलिप्स दोनों ने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का आठवां अर्धशतक लगाया।
कीवी टीम 200 रन की ओर बढ़ रही थी। तभी सिराज ने 16वें ओवर में फिलिप्स को आउट कर पहले तो साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद कीवी टीम उबर नहीं सकी। फिलिप्स 33 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्कों की मदद से 54 रन बनाए। इसके बाद अगले 30 रन बनाने में कीवी टीम ने आठ विकेट गंवा दिए। 17वें ओवर में अर्शदीप ने कॉन्वे को पवेलियन भेजा। वह 49 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के की मदद से 59 रन बना सके। 18वें ओवर में सिराज ने न्यूजीलैंड को दो झटके दिए। उन्होंने पहले जेम्स नीशम (0) को पंत के हाथों कैच कराया। फिर मिचेल सैंटनर (1) को चहल के हाथों कैच कराया।
19वें ओवर में अर्शदीप ने दो विकेट झटके। उन्होंने इस ओवर की पहली गेंद पर डेरिल मिचेल को पंत के हाथों कैच कराया। मिचेल 10 रन बना सके। इसके बाद दूसरी गेंद पर ईश सोढ़ी को बोल्ड किया। सोढ़ी खाता नहीं खोल सके। ओवर की तीसरी गेंद पर एडम मिल्ने रन आउट हो गए। सिराज के डायरेक्ट हिट ने मिल्ने को पवेलियन भेजा। 20वें ओवर की चौथी गेंद पर हर्षल पटेल ने कप्तान टिम साउदी को बोल्ड कर न्यूजीलैंड की पारी को 160 रन पर समेट दिया। भारत की ओर से सिराज और अर्शदीप ने चार-चार विकेट लिए। वहीं, हर्षल को एक विकेट मिला। सिराज ने चार ओवर में 17 रन देकर चार विकेट झटके। यह टी20 में उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है।
02:04 PM, 22-Nov-2022
IND vs NZ Live: सिराज की घातक गेंदबाजी
न्यूजीलैंड ने लगातार तीन ओवरों में चार विकेट गंवा दिए हैं। उन्होंने पहले दो सेट बल्लेबाजों का विकेट गंवाया। 16वें ओवर में सिराज ने ग्लेन फिलिप्स को पवेलियन भेजा था। इसके बाद 17वें ओवर में अर्शदीप सिंह ने डेवोन कॉन्वे को ईशान किशन के हाथों कैच कराया। कॉन्वे 49 गेंदों में 59 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में कॉन्वे ने पांच चौके और दो छक्के लगाए। वहीं, 18वें ओवर में सिराज ने नीशम को पंत के हाथों कैच कराया। नीशम लगातार दो मैचों में खाता भी नहीं खोल सके। इसी ओवर में सिराज ने मिचेल सैंटनर को चहल के हाथों कैच कराया। वह एक रन बना सके।01:59 PM, 22-Nov-2022
IND vs NZ Live: सिराज ने फिलिप्स को आउट किया
न्यूजीलैंड को 16वें ओवर में तीसरा झटका लगा। मोहम्मद सिराज ने ग्लेन फिलिप्स को भुवनेश्वर के हाथों कैच कराया। फिलिप्स ने 33 गेंदों में 54 रन की पारी खेली। उन्होंने कॉन्वे के साथ तीसरे विकेट के लिए 63 गेंदों में 86 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल डेवोन कॉन्वे 46 गेंदों में 54 रन और डेरिल मिचेल चार रन बनाकर क्रीज पर हैं।01:54 PM, 22-Nov-2022