IND Inning
45/1 (5.5 ov)
Target: 181
Vaibhav Sooryavanshi 4(6)*
Abhishek Sharma 23 (14)
IND need 136 runs in 14.1 remaining overs
Live
IND vs NZ Live Score: भारत को लगा पहला झटका, संजू सैमसन आउट; अभिषेक के साथ साझेदारी टूटी
{"_id":"6adc4ad9531f020c180a470d","slug":"ind-vs-nz-live-cricket-score-india-vs-new-zealand-2nd-t20i-2026-match-at-hagley-oval-stadium-news-2026-10-24","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ Live Score: भारत को लगा पहला झटका, संजू सैमसन आउट; अभिषेक के साथ साझेदारी टूटी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sat, 24 Oct 2026 02:53 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:53 PM IST
खास बातें
Live Cricket Score, India vs New Zealand (IND vs NZ) 2nd T20: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टीम पहले ही सीरीज में आगे चल रही है और अब उसकी नजरें बढ़त मजबूत करने पर टिकी है।
विज्ञापन
संजू सैमसन-अभिषेक शर्मा
- फोटो : PTI
लाइव अपडेट
02:52 PM, 24-Oct-2026
IND vs NZ Live Score: भारत को पहला झटका
भारत को संजू सैमसन के रूप में पहला झटका लगा है। सैमसन और अभिषेक ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई थी, लेकिन जैकब डफी ने सैमसन को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। सैमसन 17 गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से 14 रन बनाकर आउट हुए।02:42 PM, 24-Oct-2026
IND vs NZ Live Score: अभिषेक के 1000 रन पूरे
अभिषेक और सैमसन ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई है। अभिषेक को इस मैच में जीवनदान भी मिला। वह कैच आउट हो गए थे, लेकिन गेंद नो बॉल करार दी गई। अभिषेक ने इसके बाद गियर बदला और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू की। अभिषेक ने इसके साथ ही इस साल टी20 में 1000 रन भी पूरे कर लिए हैं।
विज्ञापन
02:27 PM, 24-Oct-2026
IND vs NZ Live Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू
न्यूजीलैंड के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पारी शुरू हो गई है। भारत के लिए अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन पारी की शुरुआत करने उतरे हैं। वैभव सूर्यवंशी भी प्लेइंग-11 में शामिल हैं, लेकिन उन्हें ओपनिंग के लिए नहीं उतारा गया है।02:11 PM, 24-Oct-2026
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड की पारी समाप्त
न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 मुकाबले में भारत को जीत के लिए 181 रनों का लक्ष्य दिया है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। न्यूजीलैंड ने ग्लेन फिलिप्स और बेवोन जैकब के अर्धशतकों की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 180 रन बनाए। न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और टीम ने पावरप्ले में ही तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद फिलिप्स और जैकब ने चौथे विकेट के लिए 116 रनों की साझेदारी की और न्यूजीलैंड को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।न्यूजीलैंड के लिए फिलिप्स ने 70 और जैकब ने 58 रनों की पारी खेली। इन दो बल्लेबाजों के अलावा अन्य कोई बड़ी पारी नहीं खेल सका। न्यूजीलैंड की ओर से फिन एलेन ने 16, टिम सीफर्ट ने सात और डेरिल मिचेल ने छह रन बनाए। वहीं, माइकल ब्रेसवेल नाबाद 10 और मिचेल सैंटनर चार रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने दो विकेट झटके, जबकि भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव और नीतीश रेड्डी को एक-एक सफलता मिली।
02:05 PM, 24-Oct-2026
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को पांचवां झटका
न्यूजीलैंड को बेवोन जैकब के रूप में पांचवां झटका लगा है। जैकब ने शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन नीतीश रेड्डी ने उन्हें अपना शिकार बनाया। जैकब 46 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 58 रन बनाकर आउट हुए।02:00 PM, 24-Oct-2026
IND vs NZ Live Score: भारत को मिली सफलता
अर्शदीप सिंह ने ग्लेन फिलिप्स को आउट कर भारत को चौथी सफलता दिलाई है। फिलिप्स और जैकब के बीच शानदार साझेदारी हुई जिससे न्यूजीलैंड मुश्किल स्थिति से उबरकर 150 रनों का आंकड़ा पार करने में सफल रहा। फिलिप्स 43 गेंदों पर चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 70 रन बनाकर आउट हुए। फिलिप्स और जैकब के बीच चौथे विकेट के लिए 116 रनों की साझेदारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:53 PM, 24-Oct-2026
IND vs NZ Live Score: जैकब का पचासा
बेवोन जैकब ने भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में अर्धशतक जड़ दिया है। जैकब और फिलिप्स के बीच चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी पूरी हो गई है। इन दोनों बल्लेबाजों ने कीवी टीम को मुश्किल से उबारा और सुखद स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया है।01:44 PM, 24-Oct-2026
IND vs NZ Live Score: फिलिप्स का अर्धशतक
ग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में अर्धशतक जड़ दिया है। फिलिप्स और जैकब के बीच चौथे विकेट के लिए शानदार साझेदारी जारी है। न्यूजीलैंड का स्कोर 120 रन के पार पहुंच गया है।01:42 PM, 24-Oct-2026
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड का स्कोर 100 के पार
न्यूजीलैंड का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है। फिलिप्स और जैकब के बीच साझेदारी जारी है। फिलिप्स अर्धशतक लगाने के करीब पहुंच गए हैं। भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बढ़ रहा है।01:34 PM, 24-Oct-2026