फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs NED Warm Up: भारत-नीदरलैंड के बीच दूसरा अभ्यास मैच रद्द, बारिश के कारण टॉस भी नहीं हुआ

Tue, 03 Oct 2023 04:23 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: रोहित राज Updated Tue, 03 Oct 2023 04:23 PM IST
खास बातें

IND vs NED Warm Up Match: वनडे विश्व कप में भारतीय टीम अब बिना अभ्यास मैच खेले उतरेगी। मंगलवार (तीन अक्तूबर) को तिरुवनंतपुरम में उसका दूसरा अभ्यास मैच भी रद्द हो गया। बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो सका। इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ 30 सितंबर को गुवाहाटी में पहला अभ्यास मैच भी रद्द हो गया था। भारतीय टीम विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत आठ अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

विज्ञापन
IND vs NED WC 2023 Warm up Match Live India vs Netherlands ODI World Cup Scorecard Updates
भारत बनाम नीदरलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

04:19 PM, 03-Oct-2023

IND vs NED Warm Up : बारिश ने तोड़ा फैंस का दिल

तिरुवनंतपुरम में भारतीय टीम का दूसरा अभ्यास मैच भी बारिश के कारण धुल गया है। बारिश ने गुवाहाटी के बाद यहां के भी प्रशंसकों का दिल तोड़ दिया। दोनों शहरों के प्रशंसक विश्व कप से पहले टीम इंडिया को अपने यहां खेलते देखना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। गुवाहाटी में तो टॉस हो पाया था, लेकिन तिरुवनंतपुरम में यह भी नहीं हो सका। भारतीय टीम विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत आठ अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया 14 अक्तूबर को पाकिस्तान के खिलाफ अहमदाबाद में खेलेगी। भारतीय टीम की नजर तीसरी बार चैंपियन बनने पर है। 1983 और 2011 में भारत विश्व कप जीतने में सफल हुआ था।

विश्व कप के मैच भारत के 10 शहरों में खेले जाएंगे। हैदराबाद, अहमदाबाद, धर्मशाला, दिल्ली, चेन्नई, लखनऊ, पुणे, बेंगलुरु, मुंबई और कोलकाता में मुकाबले हैं। इस विश्व कप में कुल 10 टीमें भाग लेंगी। टूर्नामेंट का आयोजन राउंड रॉबिन फॉर्मेट में होगा। 10 में से शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। पिछली बार इंग्लैंड में भी इसी फॉर्मेट में विश्व कप का आयोजन हुआ था। तब इंग्लिश टीम ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया था।
04:09 PM, 03-Oct-2023

IND vs NED Warm Up Live: बारिश ने तोड़ा फैंस का दिल

तिरुवनंतपुरम में फिर से बारिश आ गई है। मैदान पर दोबारा कवर्स दिखाई दे रहे हैं। पिच को ढक दिया गया है। स्टेडियम में बैठे फैंस बारिश रुकने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
03:54 PM, 03-Oct-2023

IND vs NED Warm Up Live: जल्द हो सकता है टॉस

तिरुवनंतपुरम में बारिश रुकने के बाद मैदान को सुखा लिया गया है। अब पिच को मैच के लिए तैयार किया जा रहा है। जल्द ही टॉस हो सकता है।
03:11 PM, 03-Oct-2023

IND vs NED Warm Up Live: मैदान को सुखाने का काम शुरू

तिरुवनंतपुरम में बारिश रुक गई है। मैदान के ऊपर से कवर्स हटा दिए गए हैं। मैदान को सुखाने का काम शुरू हो गया है। जल्द ही अंपायर टॉस को लेकर कुछ फैसला कर सकते हैं।
02:44 PM, 03-Oct-2023

IND vs NED Warm Up Live: अब तक मौसम नहीं हुआ साफ

तिरुवनंतपुरम में मौसम अब तक साफ नहीं हुआ है। लगातार बारिश हो रही है। इस कारण मैच में अभी और ज्यादा देरी होगी। 
01:59 PM, 03-Oct-2023

IND vs NED Warm Up Live: फैंस के लिए अच्छी खबर नहीं

तिरुवनंतपुरम से फैंस के लिए अच्छी खबर नहीं आई है। वहां लगातार बारिश हो रही है। मैदान पूरी तरह से कवर्स से ढका हुआ है। खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:34 PM, 03-Oct-2023

IND vs NED Warm Up Live: अब तक नहीं हो सका है टॉस

भारत और नीदरलैंड के बीच दूसरे अभ्यास मैच में बारिश ने खलल डाला है। बारिश के कारण टॉस अब तक नहीं हो पाया है। तिरुवनंतपुरम के मौसम को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि टॉस में काफी देरी होगी।
01:11 PM, 03-Oct-2023

IND vs NED Warm Up Live: दोनों टीमें इस प्रकार हैं

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह , मोहम्मद सिराज।

नीदरलैंड: विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओडाड, वेस्ले बारेसी, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, साइब्रैंड एंगेलब्रेक्ट, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), लोगान वान बीक, शारिज अहमद, आर्यन दत्त, रूलोफ वैन डेर मेरवे, तेजा निदामानुरु, पॉल वैन मीकेरेन, रयान क्लेन, साकिब जुल्फिकार।
12:31 PM, 03-Oct-2023

IND vs NED Warm Up Live: मुंबई लौट गए थे कोहली

विराट कोहली पहले अभ्यास मैच के रद्द होने के बाद गुवाहाटी से सीधे मुंबई लौट गए थे। वह टीम के साथ तिरुवनंतपुरम नहीं गए थे। कोहली ने टीम प्रबंधन से पारिवारिक कारणों से छुट्टी मांगी थी। ऐसा माना जा रहा है कि कोहली दूसरे अभ्यास मैच में खेलेंगे। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
12:14 PM, 03-Oct-2023

IND vs NED Warm Up: भारत-नीदरलैंड के बीच दूसरा अभ्यास मैच रद्द, बारिश के कारण टॉस भी नहीं हुआ

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। वनडे विश्व कप से पहले भारतीय क्रिकेट टीम अपना दूसरा अभ्यास मैच मंगलवार (तीन अक्तूबर) को नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगी। यह मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत का पहला अभ्यास मैच इंग्लैंड के खिलाफ 30 सितंबर को बारिश के कारण धुल गया था। टीम इंडिया की नजर विश्व कप से पहले अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने पर होगी।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed