फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG Highlights: इंग्लैंड ने 56 रनों से जीता पांचवां टी20, विश्व चैंपियन भारत से 4-0 से जीती सीरीज

Sat, 11 Jul 2026 11:14 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथैंप्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथैंप्टन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 11 Jul 2026 11:14 PM IST
खास बातें

 IND vs ENG 5th T20I 2026: श्रेयस अय्यर की अगुआई में भारतीय टीम का प्रदर्शन पांचवें टी20 मैच में भी खराब रहा। इंग्लैंड ने आखिरी टी20 मैच 56 रनों से अपने नाम कर सीरीज 4-0 से अपने नाम की। 

विज्ञापन
IND vs ENG T20 Highlights: India vs England 5th T20i Match Utilita Bowl Scorecard Result Updates
ईशान किशन - फोटो : BCCI

लाइव अपडेट

11:13 PM, 11-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड की जीत

इंग्लैंड ने पांचवां टी20 मैच 56 रनों से अपने नाम कर भारत को पांच मैचों की सीरीज में 4-0 से मात दी। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट पर 257 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 201 रन ही बना सकी। भारत ने इस तरह लगातार दूसरी टी20 सीरीज गंवाई। विश्व चैंपियन भारत से इस तरह टी20 में नंबर एक का ताज भी छिन जाएगा। अगले सप्ताह आईसीसी रैंकिंग में इंग्लैंड भारत को पछाड़कर नंबर एक टी20 टीम बन जाएगी। 

भारत के लिए इस मैच में ईशान किशन और तिलक वर्मा ने अर्धशतक लगाए। इन दोनों बल्लेबाजों ने फॉर्म में वापसी की, लेकिन भारतीय टीम के हालात नहीं बदले। ईशान ने सबसे ज्यादा 56 और तिलक ने 53 रन बनाए। भारत के लिए श्रेयस अय्यर ने 28, संजू सैमसन ने 27 और शिवम दुबे ने 14 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से सैम करन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए, जबकि आदिल राशिद को दो विकेट मिले। जोफ्रा आर्चर, जोश टंग और लियाम डॉवसन को एक-एक विकेट मिला। 
11:00 PM, 11-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: तिलक अर्धशतक लगाकर आउट

तिलक वर्मा अर्धशतक लगाकर आउट हो गए हैं। तिलक ने 24 गेंदों पर पचासा पूरा किया, लेकिन अगली ही गेंद पर वह अपना विकेट गंवा बैठे। तिलक 25 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 53 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
10:47 PM, 11-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: भारत को पांचवां झटका

भारत के शिवम दुबे के रूप में पांचवां झटका लगा है। सैम करन ने शिवम को आउट किया जो 10 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 14 रन बनाकर आउट हुए। 
10:31 PM, 11-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: ईशान किशन आउट

आदिल राशिद ने ईशान किशन को आउट कर भारत को चौथा झटका दिया है। ईशान अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और अर्धशतक लगा चुके थे, लेकिन 35 गेंदों पर सात चौकों और दो छक्कों की मदद से 56 रन बनाकर आउट हुए। 
10:24 PM, 11-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: ईशान का पचासा

ईशान किशन ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मुकाबले में अर्धशतक जड़ दिया है। ईशान एक छोर से पारी को संभाले हुए हैं जिससे भारत का स्कोर 11 ओवर में तीन विकेट पर 115 रन हो गया है। 
10:22 PM, 11-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: भारत को तीसरा झटका

भारत को कप्तान श्रेयस अय्यर के रूप में तीसरा झटका लगा है। ईशान किशन और सैमसन के बीच अच्छी साझेदारी पनप रही थी, लेकिन डॉवसन ने इसे तोड़ा। श्रेयस 16 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए। श्रेयस और ईशान के बीच तीसरे विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:56 PM, 11-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: सैमसन पवेलियन लौटे

भारत को पावरप्ले के अंदर दूसरा झटका लगा है। अभिषेक शर्मा के बाद संजू सैमसन भी पवेलियन लौट गए हैं। सैमसन को सैम करन ने आउट किया जो 14 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 27 रन बनाकर आउट हुए। 
09:45 PM, 11-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: भारत को लगा पहला झटका

भारतीय टीम को पहला झटका अभिषेक शर्मा के रूप में 25 रन के स्कोर पर लगा है। जोफ्रा आर्चर ने अभिषेक को तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर तीन रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा है। आर्चर ने अभिषेक को विकेट के पीछे बटलर के हाथों कैच कराया है। 
09:35 PM, 11-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: भारत की पारी शुरू

इंग्लैंड के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पारी शुरू हो गई है। भारत के लिए संजू सैमसन के साथ अभिषेक शर्मा पारी की शुरुआत करने उतरे हैं। 
09:20 PM, 11-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड की पारी समाप्त

जोस बटलर और हैरी ब्रूक के बीच दूसरे विकेट के लिए हुई साझेदारी के दम पर इंग्लैंड ने भारत को 258 रनों का लक्ष्य दिया है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया, लेकिन इंग्लैंड ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 257 रन बनाए। भारत के खिलाफ टी20 में किसी टीम का यह सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के ही नाम था जिसने टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ सात विकेट पर 246 रन बनाए थे। 

इंग्लैंड के लिए बटलर और ब्रूक ने दमदार बल्लेबाजी की और दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 233 रन जोड़े। यह टी20 में भारत के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी है। बटलर ने जहां शतक लगाया वहीं ब्रूक 45 गेंदों पर चार चौकों और आठ छक्कों की मदद से 95 रन बनाकर नाबाद रहे। बटलर ने 64 गेंदों पर 12 चौकों और आठ छक्कों की मदद से 131 रनों की पारी खेली। इस मैच में भारत की फील्डिंग बेहद खराब रही और टीम ने लगातार कैच छोड़े जिसका फायदा बटलर और ब्रूक ने उठाया। भारत के लिए शिवम दुबे ने दो विकेट झटके, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को एक सफलता मिली। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed