IND vs ENG highlights: भारत ने इंग्लैंड को 336 रनों से हराया, सीरीज में बराबरी हासिल की; आकाश दीप चमके
{"_id":"686a2af8528f69156c07f42d","slug":"ind-vs-eng-live-cricket-score-tendulkar-anderson-trophy-2025-india-vs-england-2nd-test-day-5-match-scorecard-2025-07-06","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG highlights: भारत ने इंग्लैंड को 336 रनों से हराया, सीरीज में बराबरी हासिल की; आकाश दीप चमके","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 06 Jul 2025 09:42 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 06 Jul 2025 09:42 PM IST
खास बातें
India vs England 2nd Test Day 5: भारतीय टीम ने दूसरे टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 336 रनों से जीत दर्ज की और पांच मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। भारत के लिए इस मैच में बल्लेबाजों के साथ ही गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI X
लाइव अपडेट
09:41 PM, 06-Jul-2025
IND vs ENG Live Score: भारत की दमदार जीत
भारत ने इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट मैच में 336 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली है। भारत ने बर्मिंघम में पहली बार जीत दर्ज की है। भारत ने पहली पारी में 587 रन बनाए थे और इंग्लैंड को 407 रन पर आउट कर 180 रनों की बड़ी बढ़त हासिल कर ली थी। भारत ने शुभमन गिल के शतक की मदद से दूसरी पारी छह विकेट पर 427 रन बनाकर घोषित की थी और कुल 607 रनों की बढ़त हासिल कर इंग्लैंड के सामने 608 रनों का लक्ष्य रखा था। इंग्लैंड की दूसरी पारी पांचवें दिन 271 रन पर ऑलआउट हुई और भारत ने जीत हासिल की।बारिश के कारण पांचवें दिन का खेल देरी से शुरू हुआ, लेकिन आकाश दीप ने इंग्लैंड को शुरुआत में ही दो झटके दिए। इसके बाद बेन स्टोक्स ने जैमी स्मिथ के साथ मिलकर पारी को संभाला और छठे विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी कर डाली। इस साझेदारी को वॉशिंगटन सुंदर ने स्टोक्स को आउट कर तोड़ा। स्टोक्स का विकेट गिरते ही लंच ब्रेक की घोषणा कर दी गई। दूसरे सत्र में हालांकि, भारत ने शेष चार विकेट लिए और मैच समाप्त कर दिया। भारत के लिए तेज गेंदबाज आकाश दीप ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और दूसरी पारी में छह विकेट लिए। आकाश ने पहली पारी में चार विकेट लिए थे। आकाश के अलावा मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर को एक-एक विकेट मिला।
इंग्लैंड ने दूसरे सत्र में क्रिस वोक्स (7), जैमी स्मिथ (88), जोश टंग (2) और ब्रायडन कार्स (38) के विकेट गंवाए। शोएब बशीर 12 रन बनाकर नाबाद लौटे। इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में विकेटकीपर बल्लेबाज जैम स्मिथ ने शानदार प्रदर्शन किया और अर्धशतक लगाने में सफल रहे। भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच 10 जुलाई से लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा।
09:20 PM, 06-Jul-2025
IND vs ENG Live Score: भारत जीत से एक विकेट दूर
रवींद्र जडेजा ने जोश टंग को आउट कर भारत को नौवीं सफलता दिलाई। भारत दूसरा टेस्ट मैच जीतने से अब एक विकेट दूर है। टंग दो रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
08:50 PM, 06-Jul-2025
IND vs ENG Live Score: आकाश को पांचवीं सफलता
भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जैमी स्मिथ को अपना शिकार बनाया और भारत को आठवीं सफलता दिलाई। स्मिथ शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन आकाश की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। स्मिथ 99 गेंदों नौ चौकों और चार छक्कों के दम पर 88 रन बनाकर आउट हुए। आकाश का इस पारी का यह पांचवां विकेट है। भारत अब जीत से दो विकेट दूर है।08:26 PM, 06-Jul-2025
IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड को लगा सातवां झटका
प्रसिद्ध कृष्णा ने क्रिस वोक्स को आउट कर भारत को सातवीं सफलता दिलाई है। दूसरे सत्र में भारत की यह पहली सफलता है। वोक्स और जैमी स्मिथ के बीच सातवें विकेट के लिए 46 रनों की साझेदारी हुई। भारत अब जीत से तीन विकेट दूर है। वोक्स सात रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब ब्रायडन कार्स क्रीज पर उतरे हैं।08:01 PM, 06-Jul-2025
IND vs ENG Live Score: स्मिथ का अर्धशतक
इंग्लैंड के बल्लेबाज जैमी स्मिथ ने 73 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में छह विकेट पर 173 रन बना लिए हैं और उसे जीत के लिए अभी 435 रन बनाने हैं। वहीं, भारत को सीरीज में वापसी करने के लिए चार विकेट की जरूरत है।07:43 PM, 06-Jul-2025
IND vs ENG Live Score: दूसरे सत्र का खेल शुरू
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन दूसरे सत्र का खेल शुरू हो गया है। इंग्लैंड ने छह विकेट पर 153 रन बनाए हैं और फिलहाल जैमी स्मिथ के साथ क्रिस वोक्स क्रीज पर मौजूद हैं। भारत को जीत के लिए चार विकेट लेने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:05 PM, 06-Jul-2025
IND vs ENG Live Score: लंच तक इंग्लैंड का स्कोर 153/6
इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन लंच ब्रेक तक दूसरी पारी में छह विकेट पर 153 रन बनाए हैं और उसे अभी जीत के लिए 455 रन और बनाने हैं। भारत ने पहले सत्र में इंग्लैंड को तीन झटके दिए और जीत की ओर कदम बढ़ा दिए। बारिश के कारण पांचवें दिन का खेल देरी से शुरू हुआ, लेकिन आकाश दीप ने इंग्लैंड को शुरुआत में ही दो झटके दिए। इसके बाद बेन स्टोक्स ने जैमी स्मिथ के साथ मिलकर पारी को संभाला और छठे विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी कर डाली। इस साझेदारी को वॉशिंगटन सुंदर ने स्टोक्स को आउट कर तोड़ा। स्टोक्स का विकेट गिरते ही लंच ब्रेक की घोषणा कर दी गई। फिलहाल क्रीज पर स्मिथ 32 रन बनाकर मौजूद हैं।इंग्लैंड ने पांचवें दिन की शुरुआत तीन विकेट पर 72 रन से की, लेकिन आकाश दीप ने शानदार गेंदबाजी करते हुए ओली पोप (24) और हैरी ब्रूक (23) के विकेट लिए। इंग्लैंड ने 83 रन के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए थे, लेकिन फिर स्टोक्स ने स्मिथ के साथ मिलकर मोर्चा संभाला। पहला सत्र खत्म होने से ठीक पहले वॉशिंगटन ने स्टोक्स को पवेलियन भेजकर भारत को एक और सफलता दिला दी। भारत अब जीत दर्ज करने से चार विकेट दूर है और अभी दो सत्र का खेल बचा हुआ है।
07:04 PM, 06-Jul-2025
IND vs ENG Live Score: स्टोक्स आउट हुए
वॉशिंगटन सुंदर ने कप्तान बेन स्टोक्स को आउट कर इंग्लैंड को छठा झटका दे दिया है। स्टोक्स और जैमी स्मिथ के बीच 70 रनों की साझेदारी हुई जिसे सुंदर तोड़ने में सफल रहे। स्टोक्स 73 गेंदों पर 33 रन बनाकर आउट हुए।06:54 PM, 06-Jul-2025
IND vs ENG Live Score: क्रीज पर जमे स्टोक्स-स्मिथ
कप्तान बेन स्टोक्स और जैमी स्मिथ क्रीज पर जम गए हैं और उन्होंने भारतीय गेंदबाजों को अन्य सफलता हासिल नहीं करने दी है। भारत ने पांचवें दिन की शुरुआत में दो विकेट लेकर इंग्लैंड को झटके दिए थे, लेकिन स्टोक्स और स्मिथ ने मोर्चा संभाले रखा है और छठे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। इंग्लैंड का स्कोर फिलहाल पांच विकेट पर 152 रन है और उसे जीत के लिए और 456 रन बनाने हैं।06:20 PM, 06-Jul-2025