फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG Highlights: जडेजा की मेहनत पर फिरा पानी, इंग्लैंड ने भारत को 22 रन से हराया; हासिल की 2-1 की बढ़त

Mon, 14 Jul 2025 09:26 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 14 Jul 2025 09:26 PM IST
खास बातें

इंग्लैंड ने भारत को 22 रन से हरा दिया। सोमवार को लॉर्ड्स टेस्ट के आखिरी दिन मेजबानों ने भारतीय टीम को 170 के स्कोर पर ऑलआउट किया और मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से बढ़त हासिल कर ली।

विज्ञापन
IND vs ENG Test Live Score: India vs England 3rd Test Day 5 Scorecard Result Updates
इंग्लैंड ने भारत को हराया - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

09:24 PM, 14-Jul-2025

इंग्लैंड ने 22 रन से जीता मैच

इंग्लैंड ने भारत को 22 रन से हरा दिया। सोमवार को लॉर्ड्स टेस्ट के आखिरी दिन मेजबानों ने भारतीय टीम को 170 के स्कोर पर ऑलआउट किया और मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से बढ़त हासिल कर ली। इससे पहले बेन स्टोक्स की टीम ने भारत को लीड्स टेस्ट में पांच विकेट से हराया था। वहीं, भारतीय टीम ने दूसरा टेस्ट (एजबेस्टन टेस्ट) 336 रन से जीता था।

लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था और पहली पारी में 10 विकेट पर 387 रन बनाए। उनके लिए जो रूट ने 104 और जेमी स्मिथ व ब्रायडन कार्स ने क्रमश: 51 और 56 रनों की पारियां खेलीं। इसके बाद भारत ने भी 10 विकेट पर 387 रन ही बनाए। उनकी तरफ से केएल राहुल ने 100, ऋषभ पंत ने 74 और रवींद्र जडेजा ने 72 रनों की पारियां खेलीं। दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 10 विकेट खोकर 192 रन बनाए और भारत के सामने 193 रन का लक्ष्य रखा, जिसे भारतीय टीम हासिल नहीं कर पाई और 170 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई।

भारत की दूसरी पारी
भारत की दूसरी पारी झटके के साथ शुरू हुई। कुल पांच के स्कोर पर जोफ्रा आर्चर ने यशस्वी जायसवाल को विकेट के पीछ जेमी स्मिथ के हाथों कैच कराया। वह खाता खोले बिना आउट हुए। इसके बाद मोर्चा केएल राहुल और करुण नायर ने संभालने की कोशिश की। दोनों ने कुछ अच्छे शॉट्स खेले और दूसरे विकेट के लिए 66 गेंदों में 36 रन जोड़े। ब्रायडन कार्स ने इस साझेदारी को तोड़ दिया। उन्होंने नायर को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 33 गेंदों में एक चौके की मदद से 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए कप्तान शुभमन गिल पहली पारी के बाद दूसरी पारी में भी कुछ बड़ा कारनामा करने से नाकाम रहे। उन्हें भी कार्स ने ही एलबीडब्ल्यू आउट किया। इसके बाद बेन स्टोक्स ने नाइट वॉचमैन के तौर पर आए आकाश दीप को बोल्ड कर दिया। वह 11 गेंदों में सिर्फ एक रन बना पाए। 

पांचवें दिन का खेल 58/4 के स्कोर से शुरू हुआ। पहले सत्र में टीम ने तीन विकेट गंवाए। लंच से पहले भारत ने ऋषभ पंत (9 रन), केएल राहुल (39 रन) के विकेट गंवाए। इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर खाता नहीं खोल सके। फिर नीतीश (13) भी पवेलियन लौटे। दूसरे सत्र में जडेजा को जसप्रीत बुमराह का साथ मिला। दोनों के बीच 132 गेंदों में 35 रनों की साझेदारी हुई, जिसे बेन स्टोक्स ने तोड़ा। उन्होंने बुमराह को सैमुअल कुक के हाथों कैच कराया। वह 54 गेंदों में पांच रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद जडेजा को मोहम्मद सिराज का साथ मिला। दोनों ने आखिरी विकेट के लिए 80 गेंदों में 23 रन जोड़े। सिराज को शोएब बशीर ने बोल्ड किया। वह चार रन बना पाए जबकि जडेजा 181 गेंदों में 61 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 150 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का 25वां अर्धशतक पूरा किया। इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि ब्रायडन कार्स को दो सफलता मिलीं। वहीं, क्रिस वोक्स और शोएब बशीर ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

इंग्लैंड की दूसरी पारी
वाशिंगटन सुंदर की घातक गेंदबाजी की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को दूसरी पारी में 192 रन पर ऑलआउट कर दिया। अब भारत को जीत के लिए 193 रन बनाने होंगे। इससे पहले दोनों टीमों की पहली पारी 387-387 रनों के स्कोर पर समाप्त हुईं थीं। 

चौथे दिन इंग्लैंड का खेल 2/0 के स्कोर से शुरू हुआ था। जैक क्राउली और बेन डकेट क्रीज पर मौजूद थे। पहले सत्र में मोहम्मद सिराज ने कहर बरपाया और बेन डकेट के अलावा ओली पोप को पवेलियन की राह दिखाई। डकेट 12 और पोप चार रन बना पाए। इसके बाद नीतीश कुमार रेड्डी ने जैक क्राउली को यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराया। वह 49 गेंदों में 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस सत्र में इंग्लैंड को चौथा झटका आकाश दीप ने दिया। उन्होंने हैरी ब्रूक (23) को बोल्ड किया।

दूसरे सत्र में भारतीय गेंदबाजों का दबदबा रहा और वाशिंगटन सुंदर ने  इंग्लैंड दो बड़े झटके दिए। उन्होंने पहले जो रूट को बोल्ड किया। वह 96 गेंदों में एक चौके की मदद से 40 रन बना पाए। इसके बाद उन्होंने जेमी स्मिथ को अपना शिकार बनाया। वह भी आठ रन बनाकर बोल्ड हो गए। 

तीसरे सत्र में भी सुंदर ने अपना जलवा बिखेरा और बेन स्टोक्स (33) व शोएब बशीर (2) को बोल्ड किया। वहीं, बुमराह ने क्रिस वोक्स (10) और ब्रायडन कार्स (1) को पवेलियन की राह दिखाई। आखिरी में जोफ्रा आर्चर पांच रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए दूसरी पारी में सुंदर ने चार विकेट लिए जबकि बुमराह और सिराज को दो-दो सफलता मिलीं। वहीं, नीतीश रेड्डी और आकाश दीप ने एक-एक अपने नाम किया।
09:02 PM, 14-Jul-2025

IND vs ENG Live Score: तीसरे सत्र का खेल शुरू

तीसरे सत्र का खेल शुरू हो गया है। सिराज और जडेजा क्रीज पर हैं। भारत को जीत के लिए 30 रनों की जरूरत है।
विज्ञापन
08:43 PM, 14-Jul-2025

IND vs ENG Live Score: दूसरे सत्र का खेल समाप्त

दूसरे सत्र का खेल समाप्त हो गया। भारत को जीत के लिए 30 रनों की जरूरत है। उन्होंने नौ विकेट पर 163 रन बना लिए हैं। रवींद्र जडेजा 162 गेंदों में 56 और सिराज दो रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।
08:27 PM, 14-Jul-2025

IND vs ENG Live Score: जडेजा ने पूरा किया अर्धशतक

रवींद्र जडेजा ने 150 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का 25वां अर्धशतक पूरा कर लिया। फिलहाल वह क्रीज पर 53 रन बनाकर डटे हैं। उनका साथ देने के लिए सिराज क्रीज पर मौजूद हैं। भारत को जीत के लिए 34 रनों की जरूरत है।
07:59 PM, 14-Jul-2025

IND vs ENG Live Score: जसप्रीत पांच रन बनाकर आउट

जसप्रीत बुमराह के रूप में भारत को नौवां झटका लगा। उन्हें बेन स्टोक्स ने सैम्युल कुक के हाथों कैच कराया। वह पांच रन बना पाए। बुमराह और जडेजा के बीच नौवें विकेट के लिए 35 रनों की साझेदारी हुई। अब क्रीज पर जडेजा का साथ देने सिराज आए हैं।
07:50 PM, 14-Jul-2025

IND vs ENG Live Score: जडेजा-बुमराह के बीच 30+ रन की साझेदारी

जडेजा और बुमराह के बीच 30 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। भारत का स्कोर 150 रन के करीब पहुंच गया है। जीत के लिए भारत को 46 रनों की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:48 PM, 14-Jul-2025

IND vs ENG Live Score: बाल-बाल बचे जडेजा

जडेजा बाल-बाल बचे। क्रिस वोक्स ने 48वें ओवर की चौथी गेंद पर एलबीडब्ल्यू की अपील की। मैदानी अंपायर ने भी आउट दिया। जडेजा ने रिव्यू लिया और रिप्ले में गेंद ऑफ स्टंप के बाहर जाती दिखी। जडेजा को जीवनदान मिल गया।
06:08 PM, 14-Jul-2025

IND vs ENG Live Score: दूसरे सत्र का खेल शुरू

दूसरे सत्र का खेल शुरू हो गया है। रवींद्र जडेजा (17) का साथ देने जसप्रीत बुमराह आए हैं। भारत को जीत के लिए 81 रनों की जरूरत है।
05:30 PM, 14-Jul-2025

IND vs ENG Live Score: पांचवें दिन लंच

भारतीय टीम लॉर्ड्स में मुश्किल में दिखाई पड़ रही है। टीम ने 112 रन पर आठ विकेट गंवा दिए हैं। नीतीश रेड्डी के आठवें विकेट के रूप में आउट होते ही अंपायर ने लंच लेने का फैसला किया। नीतीश ने जडेजा के साथ आठवें विकेट के लिए 91 गेंद में 30 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल रवींद्र जडेजा 17 रन बनाकर नाबाद हैं। नीतीश 13 रन बनाकर क्रिस वोक्स का शिकार बने। भारत को अब जीत के लिए 81 और रन की जरूरत है। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के रूप में दो बल्लेबाज बचे हैं।

आज भारत ने चार विकेट पर 58 रन से आगे खेलना शुरू किया था। छह विकेट शेष थे। तब राहुल क्रीज पर थे। शुरुआती सत्र में भारत ने ऋषभ पंत (9 रन), केएल राहुल (39 रन) के विकेट गंवाए। इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर खाता नहीं खोल सके। फिर नीतीश भी पवेलियन लौटे। इंग्लैंड के बैटिंग कोच ने कहा था कि वह पहले सत्र में सभी छह विकेट लेने की कोशिश करेंगे और उनकी टीम ने चार विकेट ले लिए हैं। अब तक जोफ्रा आर्चर ने तीन विकेट लिए हैं, जबकि बेन स्टोक्स और ब्रायडन कार्स को दो-दो विकेट मिले हैं। एक विकेट क्रिस वोक्स ने लिया है।
05:21 PM, 14-Jul-2025

IND vs ENG Live Score: जडेजा-नीतीश क्रीज पर

भारत ने सात विकेट गंवाकर 108 रन बना लिए हैं। फिलहाल नीतीश 10 रन और जडेजा 17 रन बनाकर क्रीज पर हैं। टीम इंडिया को जीत के लिए अब भी 85 रन की जरूरत है। दोनों के बीच अब तक 26 रन की साझेदारी हो चुकी है।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed