Ind vs Eng Highlights: चौथे दिन का खेल समाप्त, केएल राहुल क्रीज पर; भारत को जीत के लिए चाहिए 135 रन
{"_id":"687361b917c9bfaa47013c5b","slug":"ind-vs-eng-live-cricket-score-india-vs-england-3rd-test-tendulkar-anderson-trophy-2025-at-lords-2025-07-13","type":"live","status":"publish","title_hn":"Ind vs Eng Highlights: चौथे दिन का खेल समाप्त, केएल राहुल क्रीज पर; भारत को जीत के लिए चाहिए 135 रन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 13 Jul 2025 11:07 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 13 Jul 2025 11:07 PM IST
खास बातें
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे दिन का खेल समाप्त हो गया। रविवार को स्टंप्स तक भारत ने चार विकेट पर 58 रन बना लिए हैं और उन्हें जीत के लिए 135 रनों की जरूरत है। दूसरी पारी में इंग्लिश टीम ने 10 विकेट पर 192 रन बनाए और भारत को 193 रन का लक्ष्य दिया। दिन का खेल समाप्त होने तक केएल राहुल 33 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।
विज्ञापन
शुभमन गिल
- फोटो : BCCI X
लाइव अपडेट
11:06 PM, 13-Jul-2025
चौथे दिन का खेल समाप्त
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे दिन का खेल समाप्त हो गया। रविवार को स्टंप्स तक भारत ने चार विकेट पर 58 रन बना लिए हैं और उन्हें जीत के लिए 135 रनों की जरूरत है। बता दें कि, इंग्लैंड और भारत की पहली पारी 387 रन पर समाप्त हुई थीं। दूसरी पारी में इंग्लिश टीम ने 10 विकेट पर 192 रन बनाए और भारत को 193 रन का लक्ष्य दिया। दिन का खेल समाप्त होने तक केएल राहुल 47 गेंदों में छह चौके की मदद से 33 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।भारत की दूसरी पारी झटके के साथ शुरू हुई। कुल पांच के स्कोर पर जोफ्रा आर्चर ने यशस्वी जायसवाल को विकेट के पीछ जेमी स्मिथ के हाथों कैच कराया। वह खाता खोले बिना आउट हुए। इसके बाद मोर्चा केएल राहुल और करुण नायर ने संभालने की कोशिश की। दोनों ने कुछ अच्छे शॉट्स खेले और दूसरे विकेट के लिए 66 गेंदों में 36 रन जोड़े। ब्रायडन कार्स ने इस साझेदारी को तोड़ दिया। उन्होंने नायर को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 33 गेंदों में एक चौके की मदद से 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए कप्तान शुभमन गिल पहली पारी के बाद दूसरी पारी में भी कुछ बड़ा कारनामा करने से नाकाम रहे। उन्हें भी कार्स ने ही एलबीडब्ल्यू आउट किया। इसके बाद बेन स्टोक्स ने नाइट वॉचमैन के तौर पर आए आकाश दीप को बोल्ड कर दिया। वह 11 गेंदों में सिर्फ एक रन बना पाए। इंग्लैंड के लिए कार्स ने दो विकेट लिए जबकि आर्चर और स्टोक्स को एक-एक सफलता मिली।
वाशिंगटन सुंदर की घातक गेंदबाजी की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को दूसरी पारी में 192 रन पर ऑलआउट कर दिया। अब भारत को जीत के लिए 193 रन बनाने होंगे। इससे पहले दोनों टीमों की पहली पारी 387-387 रनों के स्कोर पर समाप्त हुईं थीं।
चौथे दिन इंग्लैंड का खेल 2/0 के स्कोर से शुरू हुआ था। जैक क्राउली और बेन डकेट क्रीज पर मौजूद थे। पहले सत्र में मोहम्मद सिराज ने कहर बरपाया और बेन डकेट के अलावा ओली पोप को पवेलियन की राह दिखाई। डकेट 12 और पोप चार रन बना पाए। इसके बाद नीतीश कुमार रेड्डी ने जैक क्राउली को यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराया। वह 49 गेंदों में 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस सत्र में इंग्लैंड को चौथा झटका आकाश दीप ने दिया। उन्होंने हैरी ब्रूक (23) को बोल्ड किया।
दूसरे सत्र में भारतीय गेंदबाजों का दबदबा रहा और वाशिंगटन सुंदर ने इंग्लैंड दो बड़े झटके दिए। उन्होंने पहले जो रूट को बोल्ड किया। वह 96 गेंदों में एक चौके की मदद से 40 रन बना पाए। इसके बाद उन्होंने जेमी स्मिथ को अपना शिकार बनाया। वह भी आठ रन बनाकर बोल्ड हो गए।
तीसरे सत्र में भी सुंदर ने अपना जलवा बिखेरा और बेन स्टोक्स (33) व शोएब बशीर (2) को बोल्ड किया। वहीं, बुमराह ने क्रिस वोक्स (10) और ब्रायडन कार्स (1) को पवेलियन की राह दिखाई। आखिरी में जोफ्रा आर्चर पांच रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए दूसरी पारी में सुंदर ने चार विकेट लिए जबकि बुमराह और सिराज को दो-दो सफलता मिलीं। वहीं, नीतीश रेड्डी और आकाश दीप ने एक-एक अपने नाम किया।
10:45 PM, 13-Jul-2025
Ind vs Eng Live Score: भारत को लगा तीसरा झटका
भारत को तीसरा झटका भी ब्रायडन कार्स ने दिया। उन्होंने कप्तान शुभमन गिल को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह सिर्फ छह रन बना पाए। अब राहुल का साथ देने आकाश दीप आए हैं।
विज्ञापन
10:43 PM, 13-Jul-2025
Ind vs Eng Live Score: भारत के 50 रन पूरे
भारत ने दो विकेट पर 50 रन बना लिए हैं। केएल राहुल और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लैंड के खिलाफ जीत के लिए 140 रन चाहिए।10:31 PM, 13-Jul-2025
Ind vs Eng Live Score: भारत को लगा दूसरा झटका
भारत को दूसरा झटका ब्रायडन कार्स ने दिया। उन्होंने करुण नायर को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 33 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए। करुण और केएल के बीच दूसरे विकेट के लिए 36 रनों की साझेदारी हुई। अब राहुल का साथ देने कप्तान शुभमन गिल आए हैं।09:39 PM, 13-Jul-2025
Ind vs Eng Live Score: यशस्वी खाता खोले बिना आउट
सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए हैं। भारत को दूसरी पारी में पांच रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा है। यशस्वी जोफ्रा आर्चर की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौटे हैं।09:32 PM, 13-Jul-2025
Ind vs Eng Live Score: भारत की दूसरी पारी शुरू
भारत 193 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए तैयार है। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल क्रीज पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:20 PM, 13-Jul-2025
Ind vs Eng Live Score: 192 पर सिमटी इंग्लैंड की दूसरी पारी
वाशिंगटन सुंदर की घातक गेंदबाजी की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को दूसरी पारी में 192 रन पर ऑलआउट कर दिया। अब भारत को जीत के लिए 193 रन बनाने होंगे। इससे पहले दोनों टीमों की पहली पारी 387-387 रनों के स्कोर पर समाप्त हुईं थीं।चौथे दिन इंग्लैंड का खेल 2/0 के स्कोर से शुरू हुआ था। जैक क्राउली और बेन डकेट क्रीज पर मौजूद थे। पहले सत्र में मोहम्मद सिराज ने कहर बरपाया और बेन डकेट के अलावा ओली पोप को पवेलियन की राह दिखाई। डकेट 12 और पोप चार रन बना पाए। इसके बाद नीतीश कुमार रेड्डी ने जैक क्राउली को यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराया। वह 49 गेंदों में 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस सत्र में इंग्लैंड को चौथा झटका आकाश दीप ने दिया। उन्होंने हैरी ब्रूक (23) को बोल्ड किया।
दूसरे सत्र में भारतीय गेंदबाजों का दबदबा रहा और वाशिंगटन सुंदर ने इंग्लैंड दो बड़े झटके दिए। उन्होंने पहले जो रूट को बोल्ड किया। वह 96 गेंदों में एक चौके की मदद से 40 रन बना पाए। इसके बाद उन्होंने जेमी स्मिथ को अपना शिकार बनाया। वह भी आठ रन बनाकर बोल्ड हो गए।
तीसरे सत्र में भी सुंदर ने अपना जलवा बिखेरा और बेन स्टोक्स (33) व शोएब बशीर (2) को बोल्ड किया। वहीं, बुमराह ने क्रिस वोक्स (10) और ब्रायडन कार्स (1) को पवेलियन की राह दिखाई। आखिरी में जोफ्रा आर्चर पांच रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए दूसरी पारी में सुंदर ने चार विकेट लिए जबकि बुमराह और सिराज को दो-दो सफलता मिलीं। वहीं, नीतीश रेड्डी और आकाश दीप ने एक-एक अपने नाम किया।
09:01 PM, 13-Jul-2025
Ind vs Eng Live Score: इंग्लैंड को नौवां झटका
बुमराह ने कार्स के बाद क्रिस वोक्स को भी बोल्ड कर दिया। वह सिर्फ 10 रन बना पाए। अब शोएब बशीर आए हैं।08:47 PM, 13-Jul-2025
Ind vs Eng Live Score: इंग्लैंड को आठवां झटका
इंग्लैंड को आठवां झटका जसप्रीत बुमराह ने दिया। उन्होंने ब्रायडन कार्स को बोल्ड किया। वह सिर्फ एक रन बना पाए। अब वोक्स का साथ देने जोफ्रा आर्चर आए हैं।08:43 PM, 13-Jul-2025