Ind vs Eng Highlights: तीसरे दिन का खेल समाप्त, इंग्लैंड ने हासिल की दो रन की बढ़त; दूसरी पारी में स्कोर 2/0
{"_id":"6871fe0f78afb7e69f0830f4","slug":"ind-vs-eng-live-cricket-score-india-vs-england-3rd-test-tendulkar-anderson-trophy-2025-at-lords-2025-07-12","type":"live","status":"publish","title_hn":"Ind vs Eng Highlights: तीसरे दिन का खेल समाप्त, इंग्लैंड ने हासिल की दो रन की बढ़त; दूसरी पारी में स्कोर 2\/0","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sat, 12 Jul 2025 11:03 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 12 Jul 2025 11:03 PM IST
खास बातें
India vs England (Ind vs Eng) 3rd Test 2025: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारत और इंग्लैंड का स्कोर पहली पारी में बराबर रहा और कोई भी बढ़त हासिल नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
रवींद्र जडेजा
- फोटो : BCCI X
लाइव अपडेट
11:03 PM, 12-Jul-2025
Ind vs Eng Live Score: तीसरे दिन का खेल समाप्त
भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारत की पहली पारी 387 रन पर ऑलआउट हुई, जबकि इंग्लैंड ने दिन के खेल की समाप्ति तक दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के दो रन बनाए हैं। स्टंप्स के समय जैक क्राउली दो और बेन डकेट खाता खोले बिना क्रीज पर मौजूद थे। भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में बढ़त लेने से चूक गई। इंग्लैंड ने पहली पारी में 387 रन बनाए थे और भारत भी इतने ही रन बना सका जिससे पहली पारी में दोनों टीमों का स्कोर बराबर रहा।इंग्लैंड की दूसरी पारी के दौरान माहौल उस वक्त तनावपूर्ण हो गया जब बुमराह के ओवर में क्राउली समय पास करने के लिए ब्रेक ले रहे थे। बुमराह सहित भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी इस बात से नाराज दिखे। दरअसल, इंग्लैंड की पारी उस वक्त शुरू हुई जब दिन का खेल समाप्त होने के करीब था। ऐसे में इंग्लैंड के बल्लेबाज बिना किसी जायज कारण के समय बर्बाद कर रहे थे। बुमराह की गेंद फेंकने के बाद क्राउली ने अंगुली में चोट लगने का हवाला देकर फिजियो को मैदान पर बुलाया। इससे गिल सहित पूरी भारतीय टीम ने उनको आड़े हाथों लिया। इस दौरान क्राउली और गिल के बीच तीखी नोकझोंक हुई। डकेट भी गिल के गर्म तेवर का शिकाए हुए। इससे क्राउली और डकेट चिढ़ गए।
बुमराह का ओवर जैसे ही खत्म हुआ क्राउली ड्रेसिंग रूम की ओर चल दिए। ऐसा लग रहा था कि वह बुमराह का सामना करने से डर रहे हैं। स्टंप्स के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में लौट रहे थे तो भी माहौल गर्म ही नजर आया। इंग्लैंड की नजरें अब चौथे दिन मजबूत स्कोर बनाने पर होंगी, जबकि भारतीय टीम जल्द से जल्द इंग्लैंड की दूसरी पारी समेटना चाहेगी।
10:57 PM, 12-Jul-2025
Ind vs Eng Live Score: इंग्लैंड की दूसरी पारी शुरू
भारत को पहली पारी में 387 रन पर ऑलआउट करने के बाद इंग्लैंड की दूसरी पारी शुरू हो गई है। इंग्लैंड के लिए जैक क्राउली के साथ बेन डकेट क्रीज पर उतरे हैं।
विज्ञापन
10:44 PM, 12-Jul-2025
Ind vs Eng Live Score: भारत की पहली पारी समाप्त
भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में बढ़त लेने से चूक गई है। इंग्लैंड ने पहली पारी में 387 रन बनाए थे और भारत भी इतने ही रन बना सका जिससे पहली पारी में दोनों टीमों का स्कोर बराबर रहा। भारत के लिए केएल राहुल ने शतक लगाया, जबकि ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा ने अर्धशतक जड़े। इसके बावजूद भारतीय टीम बढ़त लेने में सफल नहीं रही। भारत ने पिछले चार विकेट 11 रन के अंतराल पर गंवाए जिस कारण वह बढ़त हासिल नहीं करने में कामयाब नहीं हो सकी।भारत ने तीसरे दिन की शुरुआत तीन विकेट पर 145 रन से की। भारत के लिए केएल राहुल और पंत ने पारी आगे बढ़ाई। केएल राहुल और ऋषभ पंत ने शुरुआती सत्र में शानदार प्रदर्शन किया। पंत ने अर्धशतक लगाया, लेकिन वह रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। पंत तेजी से रन चुराने के चक्कर में आउट हो गए। पंत 112 गेंदों पर आठ चौकों और दो छक्के की मदद से 74 रन बनाकर आउट हुए। पंत और केएल राहुल के बीच चौथे विकेट के लिए 141 रनों की साझेदारी हुई। पंत के आउट होते ही लंच ब्रेक की घोषणा की गई। भारत ने पहले सत्र में 103 रन बनाए और सिर्फ एक विकेट गंवाया। भारत ने शुरुआत सत्र में 4.58 के रन रेट से बल्लेबाजी की।
लंच ब्रेक के बाद राहुल ने अपना 10वां टेस्ट शतक पूरा किया, लेकिन राहुल शतक लगाने के बाद अपना विकेट गंवा बैठे। राहुल 177 गेंदों पर 13 चौकों की मदद से 100 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रवींद्र जडेजा ने नीतीश कुमार रेड्डी के साथ मिलकर मोर्चा संभाला और दोनों बल्लेबाजों ने उपयोगी साझेदारी की जिससे भारत का स्कोर 300 रन के पार पहुंच गया। बेन स्टोक्स ने नीतीश रेड्डी को आउट कर भारत को छठा झटका दिया। नीतीश और जडेजा के बीच 72 रनों की साझेदारी हुई।
भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने अर्धशतक जड़ा। जडेजा ने 87 गेंदों पर पचासा पूरा किया। जडेजा का यह इस दौरे पर लगातार तीसरा अर्धशतक है। जडेजा की शानदार पारी से भारत का स्कोर 350 रन के पार पहुंचा। भारत को रवींद्र जडेजा के रूप में सातवां झटका लगा। जडेजा शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन 131 गेंदों पर आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 72 रन बनाकर आउट हुए। जडेजा ने वॉशिंगटन सुंदर के साथ मिलकर 50 रनों की साझेदारी की। जडेजा जब आउट हुए तब भारत का स्कोर 376 रन था। यानी भारतीय टीम बढ़त लेने से 12 रन ही दूर थी, लेकिन भारत ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और बढ़त हासिल नहीं कर सकी।
भारत के लिए नीतीश ने 30, वॉशिंगटन सुंदर ने 23 और आकाश दीप ने सात रन बनाए, जबकि बुमराह खाता भी नहीं खोल सके और सिराज भी खाता खोले बिना नाबाद लौटे। इससे पहले, भारत ने दूसरे दिन यशस्वी जायसवाल (13), करुण नायर (40) और शुभमन गिल (16) के विकेट गंवाए थे। इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स ने तीन विकेट लिए, जबकि जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स को दो-दो विकेट मिले। वहीं, ब्रायडन कार्स और शोएब बशीर को एक-एक सफलता मिली।
10:39 PM, 12-Jul-2025
Ind vs Eng Live Score: बुमराह आउट हुए
जसप्रीत बुमराह खाता खोले बिना नौवें बल्लेबाज के रूप में पवेलियन लौट गए हैं। भारत ने 387 रन बना लिए हैं और इंग्लैंड के स्कोर की बराबरी कर ली है। अब क्रीज पर वॉशिंगटन सुंदर का साथ देने मोहम्मद सिराज उतरे हैं।10:25 PM, 12-Jul-2025
Ind vs Eng Live Score: भारत को आठवां झटका
ब्रायडन कार्स ने भारत को आठवां झटका देते हुए आकाश दीप को पवेलियन भेजा। आकाश दीप सात रन बनाकर आउट हुए। भारत ने आठ विकेट पर 385 रन बना लिए हैं और वह इंग्लैंड से महज दो रन पीछे है।10:08 PM, 12-Jul-2025
Ind vs Eng Live Score: जडेजा पवेलियन लौटे
भारत को रवींद्र जडेजा के रूप में सातवां झटका लगा है। जडेजा शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन 131 गेंदों पर आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 72 रन बनाकर आउट हुए। जडेजा ने वॉशिंगटन सुंदर के साथ मिलकर 50 रनों की साझेदारी की। भारत का स्कोर सात विकेट पर 376 रन है और टीम इंग्लैंड से फिलहाल 11 रन पीछे चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:26 PM, 12-Jul-2025
Ind vs Eng Live Score: भारत का स्कोर 350 के पार
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट मैच की पहली पारी में 350 रन पूरे कर लिए हैं। भारत अभी इंग्लैंड से 35 रन पीछे है। भारत के लिए रवींद्र जडेजा के साथ वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर मौजूद हैं।09:00 PM, 12-Jul-2025
Ind vs Eng Live Score: जडेजा का पचासा
भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में अर्धशतक जड़ दिया है। जडेजा ने 87 गेंदों पर पचासा पूरा किया। जडेजा का यह इस दौरे पर लगातार तीसरा अर्धशतक है। भारत का स्कोर पहली पारी में 330 रन के पार पहुंच गया है। जडेजा के साथ क्रीज पर वॉशिंगटन सुंदर भी मौजूद हैं। भारत फिलहाल इंग्लैंड से 52 रन पीछे चल रहा है।08:47 PM, 12-Jul-2025
Ind vs Eng Live Score: नीतीश रेड्डी आउट
बेन स्टोक्स ने नीतीश रेड्डी को आउट कर भारत को छठा झटका दिया है। नीतीश और जडेजा के बीच 72 रनों की साझेदारी हुई। जडेजा अभी क्रीज पर मौजूद हैं और अर्धशतक लगाने के करीब हैं। भारत फिलहाल इंग्लैंड से 61 रन पीछे चल रहा है।08:34 PM, 12-Jul-2025