फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG: खराब रौशनी के चलते तीसरे दिन का खेल जल्दी खत्म, भारत के पास 171 रन की बढ़त

Sat, 04 Sep 2021 10:40 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 04 Sep 2021 10:40 PM IST
खास बातें

  • खराब रौशनी के चलते जल्दी खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 171 रन की बढ़त
  • रोहित ने जड़ा टेस्ट करियर का आठवां और विदेशी सरजमीं पर पहला शतक
  • रोहित और पुजारा के बीच दूसरे विकेट के लिए 153 रनों की साझेदारी
  • रोहित ने 127 तो पुजारा ने खेली 61 रन की शानदार पारी

विज्ञापन
IND vs ENG Live Score, 4th Test Match, Day 3 Oval Cricket Scorecard News Updates
भारत बनाम इंग्लैंड 4th Test Day 3 लाइव क्रिकेट स्कोर: - फोटो : social media

लाइव अपडेट

10:39 PM, 04-Sep-2021

तीसरे दिन का खेल खत्म, भारत के पास 171 रन की बढ़त

भारत और इंग्लैंड के बीच द ओवल में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खराब रौशनी के कारण जल्दी खत्म हो गया। भारत ने तीसरे दिन स्टंप्स तक अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 270 रन बना लिए हैं। विराट कोहली (22) और रविंद्र जडेजा (9) नाबाद पर हैं। टीम इंडिया के पास 171 रन की बढ़त है। तीसरे दिन टीम इंडिया की तरफ से रोहित शर्मा (127) ने अपने टेस्ट करियर का आठवां शतक जड़ा। विदेशी सरजमीं पर रोहित का यह पहला शतक था। वहीं, चेतेश्वर पुजारा (61) ने टेस्ट करियर की 31वीं हाफ सेंचुरी लगाई। रोहित और पुजारा के बीच दूसरे विकेटे के लिए 153 रनों की साझेदारी हुई। बता दें कि भारत ने तीसरे दिन का खेल 43/0 से आगे खेलना शुरू किया था। इससे पहले भारत की पहली पारी 191 रन की जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 290 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह पहली पारी के आधार पर मेजबान टीम को 99 रनों की बढ़त मिली थी। 
 
10:15 PM, 04-Sep-2021

खराब रौशनी के चलते खेल रुका

भारत के पास 171 रन की बढ़त हो गई है। फिलहाल, खराब रौशनी के चलते खेल रुका हुआ है। भारत ने दूसरी पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 270 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 22 और रविंद्र जडेजा 9 रन बनाकर नाबाद हैं। 
विज्ञापन
09:20 PM, 04-Sep-2021

रोहित के बाद पुजारा भी लौटे पवेलियन

एक ओवर में भारत के दो विकेट गिरे। रोहित के बाद रॉबिन्सन (80.6 ओवर) ने पुजारा को मोईन अली के हाथों कैच आउट कराया। पुजारा 127 गेंदों में नौ चौके की मदद से 61 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। 
 
09:13 PM, 04-Sep-2021

रोहित शर्मा 127 रन बनाकर आउट

81वें ओवर की पहली गेंद पर ओली रॉबिन्सन ने भारत को बड़ा झटका दिया। उन्होंने सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को क्रिस वोक्स के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। रोहित ने 256 गेंदों में 14 चौके और एक छक्के की मदद से 127 रन की शतकीय पारी खेली। 
 
08:44 PM, 04-Sep-2021

पुजारा ने जड़ा पचासा

72वें ओवर की दूसरी गेंद पर पुजारा ने 31वां अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 103 गेंदों में अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की। यह उनकी इस सीरीज में लगातार दूसरी फिफ्टी है।
      
08:13 PM, 04-Sep-2021

चायकाल तक स्कोर 199/1

चायकाल तक भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 199 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 103 और चेतेश्वर पुजारा 48 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत के पास 100 रन की बढ़त हो चुकी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
07:54 PM, 04-Sep-2021

रोहित ने लगाई आठवीं टेस्ट सेंचुरी

रोहित ने 64वें ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्के के साथ अपने टेस्ट करियर का आठवां शतक पूरा किया। रोहित ने 205 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। विदेश में रोहित का यह पहला शतक है। इसके साथ ही रोहित इंग्लैंड में तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए। इससे पहले केएल राहुल ने यह कमाल किया था।  
 
 
07:45 PM, 04-Sep-2021

रोहित और पुजारा के बीच शतकीय साझेदारी

रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है। 
 
07:43 PM, 04-Sep-2021

रोहित ने टेस्ट में पूरे किए 3000 रन

रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 3000 रन पूरे कर लिए हैं। 
 
06:48 PM, 04-Sep-2021

रोहित-पुजारा के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

रोहित और पुजारा के बीच दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। 49 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 133/1. रोहित शर्मा 55 और चेतेश्वर पुजारा 30 रन बनाकर नाबाद हैं। 
 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed