IND vs ENG, 2nd Test: खराब रोशनी के साथ चौथे दिन का खेल खत्म, भारत के पास 154 रन की बढ़त
IND vs ENG 2nd Test Day 4 LIVE Score: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में दूसरा टेस्ट मैच जारी है। आज चौथा दिन है और भारत ने 150 रनों से अधिक की बढ़त हासिल कर ली है। हालांकि उसके छह खिलाड़ी भी आउट हो चुके हैं। भारत की तरफ से रहाणे ने 61 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली जबकि पुजारा ने 45 रन बनाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
चौथे दिन का खेल खत्म
लॉर्ड्स के मैदान में फ्लड लाइट्स जल चुकी हैं। भारतीय बल्लेबाजों ने अंपायर से बात की है और सारे खिलाड़ी पवेलियन लौट गए हैं। इसी के साथ चौथे दिन का खेल भी खत्म हो चुका है। भारत के पास 154 रन की बढ़त है, वहीं ऋषभ पंत (14*) और इशांत शर्मा (4*) क्रीज पर मौजूद हैं।It's Stumps on Day 4⃣ of the 2nd #ENGvIND Test at Lord's!#TeamIndia move to 181/6 & lead England by 154 runs.
— BCCI (@BCCI) August 15, 2021
6⃣1⃣ for @ajinkyarahane88
4⃣5⃣ for @cheteshwar1 @RishabhPant17 (14*) & @ImIshant (4*) will resume the proceedings on Day 5.
Scorecard 👉 https://t.co/KGM2YELLde pic.twitter.com/ulY0tJclSl
रवींद्र जडेजा आउट
मोईन अली ने भारत को दूसरा बड़ा झटका दिया है। फॉर्म में चल रहे रवींद्र जडेजा अली की गेंद पर बोल्ड हो गए हैं। जडेजा सिर्फ तीन रन का योगदान दे पाए। भारत के पास अब 150 रन की बढ़त।रहाणे आउट
भारत के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे की अर्धशतकीय पारी आखिरकार खत्म हो गई है। मोईन अली की गेंद पर उन्होंने बटलर को कैच थमा दिया। रहाणे ने आउट होने से पहले 146 गेंदों में 61 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। फिलहाल की बढ़त 140 रन से अधिक की हो गई है और अब ऋषभ पंत के साथ रविंद्र जडेजा क्रीज पर पहुंचे हैं।पुजारा अर्धशतक से चूके
चेतेश्वर पुजारा की मैराथन पारी आखिरकार वुड ने खत्म की. पुजारा 45 रन बनाकर रूट को आसान कैच दे बैठे। अपनी पारी के दौरान भारतीय बल्लेबाज ने 206 गेंदों का सामना किया और रहाणे के साथ मिलकर महत्वपूर्ण शतकीय साझेदारी निभाई।Mark Wood gets a big breakthrough for England 💥
— ICC (@ICC) August 15, 2021
Cheteshwar Pujara's gritty knock of 45 comes to an end. #WTC23 | #ENGvIND | https://t.co/rhWT865o91 pic.twitter.com/m7ueOCRX1F
भारत मजबूत स्थिति में
अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा की अनुभवी जोड़ी ने इंग्लैंड के गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया है। दोनों ही खिलाड़ियों ने मैराथन पारी खेलते हुए विकेट बचाने के साथ-साथ रन भी बनाए हैं। भारत के पास फिलहाल 122 रनों की बढ़त हो चुकी है। 71 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 149/3, चेतेश्वर पुजारा (40*), अजिंक्य रहाणे (57*)रहाणे का अर्धशतक
अजिंक्य रहाणे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक महत्वपूर्ण पारी खेली है। उन्होंने 125 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। सैम करन की गेंद पर रहाणे ने डीप बैकवर्ड प्वाइंट की तरफ शॉट खेला और चौके के साथ अपना 24वां अर्धशतक पूरा किया।5⃣0⃣ for @ajinkyarahane88! 👏 👏
— BCCI (@BCCI) August 15, 2021
What a solid knock this has been from the #TeamIndia vice-captain as he brings up his 2⃣4⃣th Test half-century. 👌 👌 #ENGvIND
Follow the match 👉 https://t.co/KGM2YELLde pic.twitter.com/tkCpL6TM9M