Ind vs Ban Highlights: बांग्लादेश को 41 रन से हराकर टीम इंडिया एशिया कप के फाइनल में; कुलदीप यादव को तीन विकेट
{"_id":"68d3ee75d568e4f04f0b62e4","slug":"ind-vs-ban-live-cricket-score-india-vs-bangladesh-t20-asia-cup-2025-super-4-match-at-dubai-stadium-2025-09-24","type":"live","status":"publish","title_hn":"Ind vs Ban Highlights: बांग्लादेश को 41 रन से हराकर टीम इंडिया एशिया कप के फाइनल में; कुलदीप यादव को तीन विकेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Wed, 24 Sep 2025 11:42 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 24 Sep 2025 11:42 PM IST
खास बातें
दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में बुधवार को खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में छह विकेट पर 168 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 19.3 ओवर में सिर्फ 127 रन ही बना पाई और ऑलआउट हो गई। भारत ने 41 रनों से जीत हासिल कर एशिया कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन
सूर्यकुमार और कुलदीप
- फोटो : BCCI
लाइव अपडेट
11:38 PM, 24-Sep-2025
भारत ने 41 रन से जीता मुकाबला
भारत ने बांग्लादेश को 41 रन से हराकर एशिया कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया। दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में बुधवार को खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में छह विकेट पर 168 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 19.3 ओवर में सिर्फ 127 रन ही बना पाई और ऑलआउट हो गई। उनकेलिए सैफ हसन ने सर्वाधिक 69 रन बनाए। वहीं, भारत के लिए कुलदीप यादव ने तीन विकेट लिए जबकि जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट झटके। इसके अलावा अक्षर पटेल और तिलक वर्मा ने एक-एक सफलता हासिल की।11:14 PM, 24-Sep-2025
Ind vs Ban T20 Live Score: 112 पर बांग्लादेश के आठ विकेट गिरे
बांग्लादेश के 112 पर आठ विकेट गिरे। वरुण चक्रवर्ती ने मोहम्मद सैफुद्दीन को अपना शिकार बनाया। इसके बाद रिशाद हुसैन और तंजीम हसन साकिब को कुलदीप ने पवेलियन की राह दिखाई। फिलहाल क्रीज पर सैफ हसन और नसुम अहमद मौजूद हैं। 17 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर आठ विकेट पर 115 रन है।
विज्ञापन
11:03 PM, 24-Sep-2025
Ind vs Ban T20 Live Score: सैफ हसन का अर्धशतक
सैफ हसन ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वहीं, जाकिर अली रनआउट हो गए। फिलहाल सैफुद्दीन और सैफ क्रीज पर हैं। बांग्लादेश ने पांच विकेट पर 103 रन बना लिए हैं।10:52 PM, 24-Sep-2025
Ind vs Ban T20 Live Score: 74 पर बांग्लादेश को चौथा झटका
वरुण चक्रवर्ती ने शमीम हुसैन को बोल्ड किया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। अब बल्लेबाजी के लिए कप्तान जाकिर अली आए हैं। 11 ओवर के बाद स्कोर 75/4 है।10:46 PM, 24-Sep-2025
Ind vs Ban T20 Live Score: 65 पर बांग्लादेश को तीसरा झटका
बांग्लादेश को तीसरा झटका अक्षर पटेल ने दिया। उन्होंने तौहीद हृदोय को अभिषेक शर्मा के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ सात रन बना पाए। अब सैफ हसन का साथ देने शमीम हुसैन आए हैं।10:34 PM, 24-Sep-2025
Ind vs Ban T20 Live Score: 46 पर बांग्लादेश को दूसरा झटका
बांग्लादेश को दूसरा झटका कुलदीप यादव ने पारी के सातवें ओवर में दिया। उन्होंने परवेज हुसैन इमोन को अभिषेक शर्मा के हाथों कैच कराया। वह 19 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए। अब सैफ हसन का साथ देने तौहीद हृदोय आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:21 PM, 24-Sep-2025
Ind vs Ban T20 Live Score: बॉबी देओल पहुंचे स्टेडियम
भारत और बांग्लादेश के बीच जारी एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले का लुत्फ उठाने मशहूर बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल भी पहुंचे।Bobby Deol Watching the India vs Bangladesh Match. 🌟 pic.twitter.com/Zh43yM1tqr
— DIVYANSH CHAUHAN (@Imchauhan28) September 24, 2025
10:07 PM, 24-Sep-2025
Ind vs Ban T20 Live Score: बांग्लादेश को पहला झटका
बांग्लादेश को पहला झटका पारी के दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर लगा। जसप्रीत बुमराह ने शिवम दुबे के हाथों तंजीद हसन को कैच आउट कराया। वह सिर्फ एक रन बना पाए। अब सैफ हसन का साथ देने परवेज हुसैन इमोन आए हैं।10:00 PM, 24-Sep-2025
Ind vs Ban T20 Live Score: बांग्लादेश की पारी शुरू
बांग्लादेश की पारी शुरू हो चुकी है। सैफ हसन और तंजीद हसन क्रीज पर मौजूद हैं।09:40 PM, 24-Sep-2025