फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs BAN Highlights: इस एशिया कप में भारत की पहली हार; बांग्लादेश ने छह रन से हराया, शुभमन गिल का शतक बेकार

Fri, 15 Sep 2023 11:21 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 15 Sep 2023 11:21 PM IST
खास बातें

India vs Bangladesh Asia Cup 2023 Highlights: एशिया कप 2023 के आखिरी सुपर फोर मुकाबले में भारत को बांग्लादेश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। मौजूदा एशिया कप में यह भारत की पहली हार है। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 265 रन बनाए। इसके जवाब में टीम इंडिया 259 रन पर सिमट गई और छह रन से मैच हार गई।

विज्ञापन
IND vs BAN Asia Cup Live: India vs Bangladesh Today Match Scorecard Ball by Ball Updates
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

11:09 PM, 15-Sep-2023

बांग्लादेश ने भारत को हराया

बांग्लादेश ने भारत को छह रन से हरा दिया है। इस एशिया कप में यह भारत की पहली हार है। हालांकि, टूर्नामेंट के लिहाज से इस मैच का कोई महत्व नहीं था और टीम इंडिया 17 सितंबर को श्रीलंका से फाइनल खेलेगी। वहीं, बांग्लादेश का सफर इस जीत के साथ ही खत्म हो गया। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट खोकर 265 रन बनाए। सबसे ज्यादा 80 रन का योगदान कप्तान शाकिब अल हसन ने दिया। तौहिद हृदोय ने 54 और नसुम अहमद ने 44 रन बनाए। भारत के लिए शार्दुल ठाकुर ने तीन और मोहम्मद शमी ने दो विकेट लिए। प्रसिद्ध, अक्षर और जडेजा को एक-एक विकेट मिला।

266 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम सभी 10 विकेट खोकर 259 रन ही बना पाई। शुभमन गिल ने 121 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन उन्हें किसी का साथ नहीं मिला। 42 रन बनाने वाले अक्षर दूसरे सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे। बांग्लादेश के लिए मुस्तफिजुर रहमान ने तीन विकेट लिए। महेदी हसन और तंजिम हसन को दो-दो विकेट मिले। शाकिब और मेहदी ने एक-एक विकेट लिया।
10:58 PM, 15-Sep-2023

IND vs BAN Live: भारत का नौवां विकेट गिरा

254 रन के स्कोर पर भारत का नौवां विकेट गिरा है। अक्षर पटेल 34 गेंद में 42 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मुस्तफिजुर रहमान ने उन्हें तंजिद हसन के हाथों कैच कराया। अक्षर ने अपनी पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए। अब मोहम्मद शमी और प्रसिद्ध कृष्णा क्रीज पर हैं। भारत को जीत के लिए आखिरी ओवर में 12 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
10:55 PM, 15-Sep-2023

IND vs BAN Live: भारत का आठवां विकेट गिरा

249 रन के स्कोर पर भारत का आठवां विकेट गिरा है। शार्दुल ठाकुर 13 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मुस्तफिजुर रहमान ने उन्हें मेहदी हसन मिराज के हाथों कैच कराया। अब भारतीय टीम को जीत दिलाने की जिम्मेदारी अक्षर पटेल पर है। भारत को जीत के लिए आखिरी 10 गेंद में 16 रन की जरूरत है।
10:23 PM, 15-Sep-2023

IND vs BAN Live: भारत का सातवां विकेट गिरा

209 रन के स्कोर पर भारत का सातवां विकेट गिरा है। शुभमन गिल 133 गेंद में 121 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। महेदी हसन ने उन्हें तौहित हृदॉय के हाथों कैच कराया। गिल ने अपनी पारी में आठ चौके और पांच छक्के लगाए। अब अक्षर पटेल के साथ शार्दुल ठाकुर क्रीज पर हैं। अब भारतीय टीम के जीतने की उम्मीद बेहद कम है। टीम इंडिया को जीत के लिए आखिरी छह ओवर में 56 रन की जरूरत है।
10:18 PM, 15-Sep-2023

IND vs BAN Live: भारत का स्कोर 200 रन के पार

छह विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 200 रन के पार जा चुका है। शुभमन गिल और अक्षर पटेल क्रीज पर हैं। अब इस जोड़ी पर ही मैच खत्म करने की जिम्मेदारी है। ये दोनों तेजी से रन बनाकर भारत को जीत दिलाना चाहेंगे। 43 ओवर के बाद भारत का स्कोर 202/6 है।
09:59 PM, 15-Sep-2023

IND vs BAN Live: शुभमन गिल का शतक

शुभमन गिल ने 117 गेंद में अपना शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने अपनी पारी में अब तक छह चौके और चार छक्के लगाए हैं। यह उनके वनडे करियर का पांचवां शतक है। उनकी शानदार पारी के चलते टीम इंडिया मैच में बनी हुई है। गिल के अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया है। 26 रन बनाने वाले सूर्यकुमार इस पारी में दूसरे सर्वश्रेष्ठ स्कोरर हैं। 40 ओवर के बाद भारत का स्कोर 184/6 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:54 PM, 15-Sep-2023

IND vs BAN Live: 170 रन पर भारत का छठा विकेट गिरा

170 रन के स्कोर पर भारत का छठा विकेट गिरा है। रवींद्र जडेजा 12 गेंद में सात रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मुस्तफिजुर रहमान ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अब शुभमन गिल के साथ अक्षर पटेल क्रीज पर हैं। 38 ओवर के बाद भारत का स्कोर 171/6 है।
09:45 PM, 15-Sep-2023

IND vs BAN Live: भारत का स्कोर 150 रन के पार

पांच विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा क्रीज पर हैं। गिल अपने शतक के करीब पहुंच गए हैं। भारतीय टीम को जीत दिलाने का दारोमदार गिल के कंधों पर ही है। उन्हें इस मैच में बड़ी पारी खेलनी होगी। 36 ओवर के बाद भारत का स्कोर 163/5 है।
09:32 PM, 15-Sep-2023

IND vs BAN Live: 139 रन पर भारत की आधी टीम पवेलियन लौटी

139 रन के स्कोर पर भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। सूर्यकुमार यादव के रूप में भारत को पांचवां झटका लगा। उन्होंने 34 गेंद में तीन छक्कों की मदद से 26 रन बनाए। शाकिब अल हसन ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अब शुभमन गिल के साथ रवींद्र जडेजा क्रीज पर हैं। 33 ओवर के बाद भारत का स्कोर 141/5 है।
09:29 PM, 15-Sep-2023

IND vs BAN Live: शुभमन गिल और सूर्यकुमार ने संभाली पारी

सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल ने भारतीय पारी को संभाला है। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी हो रही है और अच्छी गति से रन बन रहे हैं। ये दोनों लंबी साझेदारी कर भारत को जीत के करीब ले जा सकते हैं। 32 ओवर के बाद भारत का स्कोर चार विकेट पर 137 रन है।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed