IND vs BAN Highlights: भारत ने बांग्लादेश को दूसरे टी20 में 86 रनों से हराया, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई
{"_id":"6706761e5a5916574c0f1439","slug":"ind-vs-ban-live-cricket-score-india-vs-bangladesh-2nd-t20-2024-delhi-stadium-updates-in-hindi-2024-10-09","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs BAN Highlights: भारत ने बांग्लादेश को दूसरे टी20 में 86 रनों से हराया, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Wed, 09 Oct 2024 10:25 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 09 Oct 2024 10:25 PM IST
खास बातें
India vs Bangladesh 2nd T20 2024: भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा टी20 मुकाबला एकतरफा अंदाज में जीता। भारत ने इस तरह तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
विज्ञापन
भारत बनाम बांग्लादेश लाइव स्कोर
- फोटो : BCCI
लाइव अपडेट
10:24 PM, 09-Oct-2024
IND vs BAN Live: भारत ने जीता मुकाबला
भारत ने बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के दम पर बांग्लादेश को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 86 रनों से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नीतीश रेड्डी और रिंकू सिंह के शानदार अर्धशतकों से 20 ओवर में नौ विकेट पर 221 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम निर्धारित ओवर में नौ विकेट पर 135 रन ही बना सकी। भारत ने इसके साथ ही तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। भारत ने इससे पहले बांग्लादेश को टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराकर क्लीन स्वीप किया था।बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा रन महमूदुल्लाह ने बनाए जो 39 गेंदों पर तीन छक्कों की मदद से 41 रन बनाकर आउट हुए। भारत की ओर से बल्ले के बाद गेंद से नीतीश रेड्डी ने उम्दा प्रदर्शन किया और दो विकेट अपने नाम किए। वहीं, पिछले मैच में प्रभावित करने वाले स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने भी दो विकेट लिए। दिलचस्प बात यह रही कि भारत के हर गेंदबाज को विकेट मिला। नीतीश और वरुण के अलावा अर्शदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अभिषेक शर्मा, मयंक यादव और रियान पराग के खाते में एक-एक विकेट आए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की बल्लेबाजी काफी खराब रही और महमूदुल्लाह को छोड़कर अन्य कोई बल्लेबाज प्रभावित नहीं कर सका। बांग्लादेश ने नियमित रूप से विकेट गंवाए और उसके बल्लेबाज साझेदारी नहीं निभा सके जिसका उसे काफी नुकसान उठाना पड़ा। भारत के लिए अपना दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे नीतीश रेड्डी ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया और बल्ले के बाद गेंद से भी अहम योगदान दिया। भारत ने इस तरह टी20 में बांग्लादेश के खिलाफ अपना दबदबा बरकरार रखा है। दोनों टीमों के बीच अब इस सीरीज का अंतिम मुकाबला 12 अक्तूबर को हैदराबाद में खेला जाएगा।
10:21 PM, 09-Oct-2024
IND vs BAN Live: नीतीश को मिला एक और विकेट
नीतीश रेड्डी ने महमूदुल्लाह को आउट कर बांग्लादेश को नौवां झटका दिया। महमूदुल्लाह 39 गेंदों पर 41 रन बनाकर आउट हुए। नीतीश का इस मैच का यह दूसरा विकेट है।
विज्ञापन
10:12 PM, 09-Oct-2024
IND vs BAN Live: बांग्लादेश को लगा आठवां झटका
नीतीश रेड्डी ने बल्ले के बाद गेंदबाजी से बेहतर प्रदर्शन किया। नीतीश ने तंजिम हसन साकिब को आउट कर बांग्लादेश को आठवां झटका दिया। साकिब 10 गेंदों पर आठ रन बनाकर आउट हुए। बांग्लादेश ने 18 ओवर की समाप्ति के बाद आठ विकेट पर 122 रन बनाए हैं और उसे जीत के लिए 12 गेंदों पर 100 रन बनाने की जरूरत है।09:53 PM, 09-Oct-2024
IND vs BAN Live: हार्दिक ने रिशाद का पकड़ा शानदार कैच
वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर हार्दिक पांड्या ने रिशाद हुसैन का शानदार कैच पकड़ा जिससे भारत ने बांग्लादेश को सातवां झटका दिया। रिशाद 10 गेंदों पर नौ रन बनाकर आउट हुए।09:46 PM, 09-Oct-2024
IND vs BAN Live: मयंक को मिला विकेट
तेज गेंदबाज मयंक यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए जाकिर अली को आउट किया और बांग्लादेश को छठा झटका दिया। जाकिर दो गेंद खेलकर एक रन बनाकर आउट हुए। बांग्लादेश ने 12 ओवर की समाप्ति के बाद छह विकेट पर 87 रन बनाए हैं। टीम को अब 48 गेंदों पर 135 रन बनाने हैं।09:43 PM, 09-Oct-2024
IND vs BAN Live: मेहदी हसन मिराज पवेलियन लौटे
रियान पराग ने मेहदी हसन मिराज को आउट कर भारत को पांचवीं सफलता दिलाई। बांग्लादेश ने 80 रन पर पांच विकेट गंवा दिए हैं। मिराज 16 गेंदों पर 16 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:21 PM, 09-Oct-2024
IND vs BAN Live: बांग्लादेश को लगा चौथा झटका
अभिषेक शर्मा ने तौहीद ह्रदोय को आउट कर बांग्लादेश को चौथा झटका दिया है। ह्रदोय छह गेंदों पर दो रन बनाकर आउट हुए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की पारी लड़खड़ा गई है और उसने सात ओवर की समाप्ति के बाद 46 रन के अंदर चार विकेट गंवा दिए हैं। फिलहाल क्रीज पर मेहदी हसन मिराज के साथ महमूदुल्लाह मौजूद हैं।09:15 PM, 09-Oct-2024
IND vs BAN Live: लिटन दास आउट हुए
स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने लिटन दास को आउट कर बांग्लादेश को तीसरा झटका दिया। लिटन दास 11 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हुए। बांग्लादेश ने इस तरह पावरप्ले में तीन विकेट गंवा दिए हैं।09:11 PM, 09-Oct-2024
IND vs BAN Live: कप्तान शांतो पवेलियन लौटे
वाशिंगटन सुंदर ने बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो को आउट कर बांग्लादेश को दूसरा झटका दिया। शांतो सात गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हुए। बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने 41 रन पर दो विकेट गंवा दिए हैं। वाशिंगटन की गेंद पर शांतो ने बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया जिसे बाउंड्री पर खड़े हार्दिक पांड्या ने लपका। हार्दिक ने इसके साथ ही टी20 अंतरराष्ट्रीय में 50 कैच पूरे कर लिए हैं।09:00 PM, 09-Oct-2024